फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Natasa Stankovic seen with her rumoured boyfriend video goes viral on social media

Natasa Stankovic: नताशा संग नजर आया रूमर्ड बॉफफ्रेंड, एक्ट्रेस के बेटे संग दिखी स्पेशल बॉन्डिंग

Sun, 11 May 2025 06:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 11 May 2025 06:29 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें क्रिकेट हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आईं। इस वीडियो में नताशा का बेटा भी नजर आ रहा है। वीडियो में खास बात ये है कि नताशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ उनके बेटे की बॉन्डिंग अलग ही नजर आई। 

विज्ञापन
Natasa Stankovic seen with her rumoured boyfriend video goes viral on social media
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम@natasastankovic__

विस्तार

क्रिकेट हार्दिक पांड्या से नताशा का तलाक हुए काफी समय हो चुका है। अब वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नताशा को रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इस वीडियो में नताशा का बेटा भी दिख रहा है। वीडियो में किसी फैमिली की तरह ये तीनों नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

नताशा के बेटे को गोद में उठाया 
नताशा स्टैनकोविक इन दिनों अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। इन दिनों उनका नाम एलेक्जेंडर नाम के शख्स से जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें नताशा और उनका बेटा, एलेक्जेंडर के साथ दिखे। इस वीडियो में एलेक्जेंडर, नताशा के बेटे को गोद में उठा रहे हैं। नताशा के बेटे की बॉन्डिंग एलेक्जेंडर के साथ काफी अच्छी दिख रही है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन



साथ में करते हैं जिम वर्कआउट 
सर्बियाई मूल की एक्ट्रेस नताशा को पहले भी रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया, दोनों सोशल मीडिया पर साथ में वर्कआउट वीडियो बनाकर भी शेयर करते हैं। पिछले दिनों भी दोनों को एक जिम के बाहर साथ देखा गया था। तब पैपराजी को देखकर एलेक्जेंडर ने वी (विक्टरी) का साइन बनाया। इस पर नताशा मुस्कुरा दीं। नताशा बाद में अपनी कार से और एलेक्जेंडर अपनी बाइक से घर वापस गए। 

नताशा ने की फिल्में-रियालिटी शो 
नताशा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘सत्याग्रह’ ‘एक्शन जैक्सन’ और ‘जीरो’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में छोटे-बड़े सभी तरह के रोल किए हैं। इसके अलावा वह रियालिटी शो ‘बिग बॉस 8’ और ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed