फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nani joins hands with Malayalam director vipin das for his next film working on script shooting starts in 2026

Nani: नानी ने अगली फिल्म के लिए इस मशहूर निर्देशक के साथ मिलाया हाथ, स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

Sat, 16 Nov 2024 06:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 16 Nov 2024 06:37 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों 'हिट 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। उन्होंने मलयालम के मशहूर निर्देशक के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
Nani joins hands with Malayalam director vipin das for his next film working on script shooting starts in 2026
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani

विस्तार

साउथ सुपरस्टार नानी ने हाल ही में मलयालम सिनेमा के प्रति अपनी गहरी रूचि व्यक्त की और भविष्य में इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्माताओं और लेखकों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। वहीं, अब अभिनेता की नई फिल्म को लेकर खबर आ रही है। ताजा खबर है कि नानी अब मलयालम इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक विपिन दास के साथ उनकी अगली फिल्म के लिए काम करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जल्द करेंगे आधिकारिक एलान
रिपोर्ट्स के अनुसार, नानी आखिरकार मलयालम फिल्म उद्योग की प्रतिभाओं के साथ काम करने की अपनी पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता अपनी अगली फिल्म के लिए मशहूर निर्देशक विपिन दास के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने 'जय जय जय हे' और ब्लॉकबस्टर 'गुरुवायुरम्बल नादायिल' का निर्देशन किया था। कहा गया कि अभिनेता और फिल्म निर्माता बहुत जल्द अपने पहले सहयोग की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2026 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
दावा किया गया कि शाइन स्क्रीन के बैनर तले नानी की लोकप्रिय फिल्म 'टक जगदीश' को निर्मित करने वाले साहू गरपति इस फिल्म का निर्माण करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक ने हाल ही में अभिनेता को एक कहानी सुनाई, जिसे उन्होंने तुरंत पसंद कर लिया। नानी ने तुरंत फिल्म के लिए हां कह दिया और इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो जनवरी 2026 की शुरुआत तक बिना शीर्षक वाली यह परियोजना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

नानी की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें नानी की आगामी फिल्म की तो अभिनेता फिलहाल शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित 'हिट 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'हिट' की बहुप्रतीक्षित तीसरी किस्त 2025 की गर्मियों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हिट 3 की रिलीज के बाद अभिनेता 2025 के मध्य तक 'दशहरा' फेम निर्देशक श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित अपनी आगामी एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed