GOAT: नागा चैतन्य ने थलापति विजय और भाई वेंकट को अपकमिंग फिल्म के लिए दी बधाई, फिल्म की कहानी से उठा पर्दा
थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म का टाइटल जारी हो गया है। मेकर्स ने इस फिल्म का नाम थलापति 68 से बदलकर 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' रखा है।
विस्तार
साल 2023 में फिल्म 'लियो' से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करने वाले थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म का टाइटल जारी हो गया है। मेकर्स ने इस फिल्म का नाम 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' रखा गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने इसका पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। अब फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु को उनके भाई नागा चैतन्य ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दी है।
पिता और बेटे के रिश्ते पर होगी आधारित
थलापति विजय की यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में हैं। वहीं, फिल्म के टाइटल और पोस्टर रिलीज के बाद फैंस इसे लेकर और उत्साहित हो गए हैं। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के पोस्टर में विजय का डबल रोल दिखाया गया है। चर्चा है कि यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित होगी। इसके पोस्टर में दोनों किरदार सैन्य वर्दी में नजर आ रहे हैं और उनके ऊपर से सेना का एक विमान गुजरा रहा है।
#Thalapathy68 from now on will be #TheGreatestOfAllTime @actorvijay na @thisisysr @archanakalpathi @Jagadishbliss pic.twitter.com/wL2EfOPTQ4
— venkat prabhu (@vp_offl) December 31, 2023
इन सितारों की होगी प्रमुख भूमिका
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में सुपरस्टार विजय के अलावा, माइक मोहन, जयराम, प्रभु देवा, मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू जैसे अभिनेता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा तैयार करेंगे। फिल्म निर्देशक वेंकट प्रभु ने इससे पहले साल 2023 में नागा चैतन्य के साथ फिल्म कस्टडी बनाई थी। हालांकि 'कस्टडी' को फैंस और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
Thalapathy Vijay: बाढ़ पीड़ितों की मदद करते दिखे दलपति विजय, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
कस्टडी में फिल्म अधिकारी बने थे नागा चैतन्य
इसमें नागा चैतन्य एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखे थे, जिसे एक बड़े अपराधी को सजा दिलाना चाहता है, लेकिन हर कोई उसके खिलाफ हो जाता है। कस्टडी में नागा चैतन्य के अलावा अरविंद स्वामी, कृति शेट्टी, प्रियामणि, आर सरथकुमार, वेनेला किशोर, जयप्रकाश जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में थे।
Salaar: नए वर्ष की पूर्व संध्या पर 'सलार' के निर्माताओं का फैंस को बड़ा तोहफा, जारी हुआ नया डायलॉग प्रोमो