Thalapathy Vijay: बाढ़ पीड़ितों की मदद करते दिखे दलपति विजय, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
अभिनेता की कई तस्वीरें और वीडियो उनके फैन क्लबों की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए हैं। वायरल तस्वीरों में विजय स्थानीय लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
तमिल अभिनेता दलपति विजय आज (30 दिसंबर) थूथुकुडी (तूतीकोरिन) और तिरुनेलवेली जिलों के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर पहुंचे। अभिनेता अपनी एक्टिंग के साथ समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं। वे यहां उन परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने के लिए पहुंचे थे, जो हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।
अभिनेता की कई तस्वीरें और वीडियो उनके फैन क्लबों की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए हैं। वायरल तस्वीरों में विजय स्थानीय लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वह नीली शर्ट और काली पैंट पहने दिख रहे हैं। एक्स पर विजय के एक फैन पेज द्वारा साझा की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "नम्मा दलपति विजय तूतीकोरिन में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं।"
Namma Thalapathy VIJAY has arrived at the venue to provide relief materials to the people affected by Floods at Tuticorin #ThalapathyVIJAY #NellaiWelcomesTHALAPATHY@actorvijay pic.twitter.com/jD3m68Ym0z
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) December 30, 2023
भारी बारिश ने पूरे तमिलनाडु में तबाही मचाई है। थूथुकुडी और तिरुनेलवेली जिले सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से हैं। इससे हजारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन इलाकों में बहुत से लोगों को खाने पीने से लेकर रहने तक की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए अभिनेता थूथुकुडी पहुंचे थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो 2023 में अभिनेता की दो फिल्में रिलीज हुई थीं। पहली 'वारिसु' और दूसरी 'लियो'। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी 'लियो' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट फिल्म साबित हुई। इसने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वह फिलहाल निर्देशक वेंकट प्रभु के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का अस्थायी नाम 'दलपति 68' रखा गया है।
B-Town: नए साल में ये सितारे नहीं करेंगे दर्शकों का मनोरंजन? 2024 के लिए हाथ में नहीं कोई फिल्म