फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   naagzilla kartik aaryan pratibha ranta will work in the movie as per media reports

कार्तिक आर्यन संग जमेगी प्रतिभा रांटा की जोड़ी? फिल्म 'नागजिला' में सान्या मल्होत्रा को किया रिप्लेस

Sat, 08 Nov 2025 05:49 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 08 Nov 2025 05:49 PM IST
सार

Pratibha Ranta in Naagzila: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म में अभिनेत्री के तौर पर प्रतिभा रांटा को चुना गया है, जो कार्तिक संग पहली बार रोमांस करते हुए नजर आएंगी।

विज्ञापन
naagzilla kartik aaryan pratibha ranta will work in the movie as per media reports
कार्तिक आर्यन-प्रतिभा रांटा - फोटो : एक्स

विस्तार

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'नागजिला' को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। सेट से पूजा करने का वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ था। अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस से जुड़ी खबर सामने आ रही है।   ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की
विज्ञापन


प्रतिभा रांटा कार्तिक संग करेंगी रोमांस?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने इस बार नई चेहरों की तलाश शुरू की है और उनकी नज़र पड़ी है उभरती हुई स्टार प्रतिभा रांटा पर। बताया जा रहा है कि पहले इस फिल्म के लिए सान्या मल्होत्रा को फाइनल माना जा रहा था, लेकिन अब उनकी जगह पर प्रतिभा रांटा को चुना गया है। टीम ने इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में लेने की तैयारी लगभग तय कर ली है। हालांकि फिलहाल इन खबरों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: निधन के बाद पर्दे पर आखिरी बार दिखेंगे पंजाबी गायक राजवीर जवंदा, फिल्म 'यमला' की रिलीज डेट आई सामने


नागजिला में प्रतिभा रांटा को मौका?
प्रतिभा के चयन की चर्चा इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि उन्हें एक फ्रेश चेहरा और अंडररेटेड टैलेंट माना जाता है। निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा और प्रोड्यूसर करण जौहर दोनों ही चाहते हैं कि फिल्म की जोड़ी एकदम फ्रेश दिखे। यही वजह है कि कार्तिक आर्यन के साथ उनकी पेयरिंग को लेकर काफी बज बन रहा है। कहा जा रहा है कि प्रतिभा के पास पहले से ही मैडॉक फिल्म्स की एक बड़ी फिल्म है जिसकी शूटिंग अगले साल यानी 2026 की शुरुआत में होनी है, लेकिन अगर डेट्स में टकराव नहीं हुआ, तो वे निश्चित रूप से नागजिला का हिस्सा बन सकती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: पहले सुलक्षणा पंडित, फिर जरीन खान के निधन से स्तब्ध हुए महानायक अमिताभ बच्चन; अभिनेता ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म के बारे में
अब बात करते हैं फिल्म के कॉन्सेप्ट की- 'नागजिला' अपने नाम जितनी रहस्यमयी लगती है, उतनी ही इसकी कहानी भी है। इसमें कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद। यह किरदार पहले कभी बॉलीवुड में नहीं देखा गया है, क्योंकि यहां इंसानों के इमोशन से जुड़ी कहानियां ज्यादा बनती हैं, लेकिन करण जौहर इस बार नाग लोक की दुनिया को बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं।

फिल्म का पहला लुक
फिल्म से कार्तिक आर्यन का पहला लुक इसी साल अप्रैल में जारी किया गया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। करण जौहर ने मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा था –'इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली पिक्चर! नागजिला – नाग लोक का पहला कांड।' इस घोषणा के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म नाग पंचमी के मौके पर यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed