फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   The Garfield Movie Review by Pankaj Shukla DNEG Sony Pictures Chris Pratt Samuel L Jackson Ving Rhames

The Garfield Movie Review: बाप-बेटे की सस्पेंस थ्रिलर सी कहानी, डीएनईजी के एनीमेशन ने एक्शन में जमाया रंग

Fri, 17 May 2024 09:56 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 17 May 2024 09:56 AM IST
विज्ञापन
The Garfield Movie Review by Pankaj Shukla DNEG Sony Pictures Chris Pratt Samuel L Jackson Ving Rhames
द गारफील्ड मूवी - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
द गारफील्ड मूवी
कलाकार
क्रिस प्रैट , सैमुअल एल जैकसन , हाना वाडिंगहम , विंग रेम्स , निकलस हाउल्ट और सेसिली स्ट्रॉन्ग आदि
लेखक
पॉल ए काप्लान , मार्क टोरग्रोव और डेविड रेनॉल्ड्स
निर्देशक
मार्क डिनडल
निर्माता
जॉन कोहेन और नमित मल्होत्रा आदि
रिलीज:
17 मई 2024
रेटिंग
3/5

बीते साल की हिट हिंदी फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ आदि में पारिवारिक रिश्तों के बीच एक्शन को बहुत खूबसूरती से बुना गया। पिता और पुत्र के बीच के बनते बिगड़ते रिश्तों की ऐसी ही एक कहानी पर बनी फिल्म ‘द गारफील्ड मूवी’ इस शुक्रवार से सिनेमाघरों में है। फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है। इसका मुख्य किरदार गारफील्ड क्या है, ये तो आप सब जानते ही हैं। एक आलसी और खाभुर बिल्ला। फिल्म के अंग्रेजी संस्करण में बेटे और पिता की आवाजें हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों क्रिस प्रैट और सैमुअल एल जैकसन ने दी हैं। हिंदी संस्करण में वरुण शर्मा के ऊपर इस लिहाज से बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

The Garfield Movie Review by Pankaj Shukla DNEG Sony Pictures Chris Pratt Samuel L Jackson Ving Rhames
द गारफील्ड मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्टून किरदार
गारफील्ड एनीमेशन की दुनिया का सबसे लोकप्रिय किरदार माना जाता है। इसका कॉर्टून कॉमिक स्ट्रिप करीब साढ़े चार दशक पुराना है। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रकाशनों में छपने का इसके पास अनोखा विश्वरिकॉर्ड है। इस किरदार पर बड़े परदे के लिए दो फिल्में ‘गारफील्ड द मूवी’ और ‘गारफील्ड ए टेल ऑफ टू किट्टीज’ पहले भी बन चुकी हैं, लेकिन सिने तकनीक के विकास के नए दौर में आई इस किरदार की नई फिल्म ‘द गारफील्ड मूवी’ का लेवल अलग ही है। फिल्म के एनीमेशन बनाने वाली कंपनी डीएनईजी (डबल निगेटिव) पर मालिकाना हक अब उन नमित मल्होत्रा का है जो भारतीय कंपनी प्राइम फोकस के कर्ताधर्ता हैं। नमित मल्होत्रा का नाम हाल के दिनों में रणबीर कपूर व साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता के रूप में खूब चर्चा में रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Garfield Movie Review by Pankaj Shukla DNEG Sony Pictures Chris Pratt Samuel L Jackson Ving Rhames
द गारफील्ड मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहचाने से किरदारों की रोचक कहानी
फिल्म ‘द गारफील्ड मूवी’ की कहानी थोड़ा सुस्ती के साथ शुरू होती है। ठीक अपने मुख्य किरदार गारफील्ड की शख्सीयत की तरह। खाने का वह दीवाना है। बचपन में पिता विक उसे एक रात यूं ही छोड़ जाता है। जॉन उसे अपने घर ले आता है। एक दोस्त ओडी भी घर आता है। दोनों की जिंदगी मौज में कट रही होती है। फिर एक रात दोनों का अपहरण हो जाता है। मामला विक से जुड़ा है जिससे उस बिल्ली जिंक्स से जुड़ा है जो विक की वजह से हवालात पहुंच गई और अब उसे अपनी कैद का बदला लेना है। गारफील्ड को बचाने उसका पिता आता है। लेकिन बचपन में अनाथ छोड़ दिए जाने की वजह से गारफील्ड उसे नाराज बना रहता है। कहानी पिता-पुत्र के बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच एक सस्पेंस थ्रिलर की तरह आगे बढ़ती है और फिर एक एक्शन फिल्म में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन

The Garfield Movie Review by Pankaj Shukla DNEG Sony Pictures Chris Pratt Samuel L Jackson Ving Rhames
द गारफील्ड मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाप-बेटे के भावुक रिश्ते का डीएनए
जिम डेविस के रचे किरदार गारफील्ड पर इस बार पॉल ए काप्लान, मार्क टोरग्रोव और डेविड रेनॉल्ड्स ने एक बहुत ही रोचक पटकथा रची है। तीनों ने फिल्म के किरदारों को यूं बुना है कि दर्शकों के सामने अलग अलग कथा सूत्र और उनकी क्षेपक कथाएं एक के बाद एक आती रहती हैं। गारफील्ड और विक की कहानी भावुक है। गारफील्ड और ओडी की कहानी मजेदार है। गारफील्ड को लेकर पागल होते जा रहे उसके मालिक जॉन की हालत देखी नहीं जाती। गारफील्ड का अपहरण करने वाली जिंक्स के अपने गैंग की कहानी अलग ही स्तर पर रहती है। और, इन सबके बीच है ओटो का खोया हुआ प्यार। बच्चों के लिए इतना सारा धमाल एक ही फिल्म में मिले तो करीब सौ मिनट की फिल्म शुरू से आखिर तक किसी रोलर कोस्टर राइड जैसी हो ही जाती है।

The Garfield Movie Review by Pankaj Shukla DNEG Sony Pictures Chris Pratt Samuel L Jackson Ving Rhames
द गारफील्ड मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये है मार्क डिनडेल की एनीमेशन दीवानगी
फिल्म ‘द गारफील्ड मूवी’ की कहानी उम्दा है। इसके किरदारों का एनीमेशन भी कमाल है। फिल्म शुरू होती है गारफील्ड के टू डी एनीमेशन वाले किरदार से जो अपनी कहानी बताना शुरू करता है और फिर जैसे ही फिल्म थ्रीडी एनीमेशन अवतार में आती है। फिल्म का एनीमेशन वर्क डीएनईजी (पूर्व नाम डबल निगेटिव) ने किया। और, इस एनीमेशन के चलते ही गारफील्ड का इस बार रंग, रूप और रुआब सब बदल जाता है। फिल्म के निर्देशक मार्क डिनडल का एनीमेशन की दुनिया में बड़ा नाम रहा है। वह एनीमेशन ही जीते रहे हैं। चार दशक से भी ज्यादा समय से कार्टून किरदारों के बीच ही जीते रहे मार्क डिनडल की बतौर निर्देशक ये चौथी फिल्म है। उनकी पिछली फिल्म ‘चिकन लिटल’ रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं, लेकिन हॉलीवुड वाले बढ़ती उम्र के जादू को कैसे सिनेमा में चढ़ाते हैं, ये डिज्नी जैसी कंपनियों से सीखना चाहिए। आने वाला जमाना सीनियर सिटिजन्स का है। भारत में भी बुजुर्गों की संख्या अगले 10 साल में काफी होने वाली है और अपने बुजुर्ग तकनीशियनों का अनुभव अगर हिंदुस्तानी सिनेमा भी उठा सका तो इसकी सूरत बदल सकती है।

The Garfield Movie Review by Pankaj Shukla DNEG Sony Pictures Chris Pratt Samuel L Jackson Ving Rhames
द गारफील्ड मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आवाजों ने बदल दी किरदारों की शख्सीयत
फिल्म ‘द गारफील्ड मूवी’ का मैंने अंग्रेजी संस्करण देखा और कह सकता हूं कि इसकी कहानी, पटकथा, निर्देशन और एनीमेशन के अलावा इस फिल्म को जो बात धमाकेदार बनाती है, वह है इसके किरदारों के लिए इस्तेमाल की गई आवाजें। गारफील्ड को आवाज दी है अभिनेता क्रिस प्रैट ने। और, किसी एनीमेशन फिल्म में सिर्फ आवाज से किरदार की शख्सीयत कैसे बदल जाती है, इसका सबसे सटीक उदाहरण ये फिल्म है। विक के किरदार में सैमुअल एल जैकसन ने उनका बढ़िया साथ दिया है। बाप-बेटे के बीच चलने वाली नोक झोंक में दोनों की आवाजें परदे परदे पर दिखने वाले एनीमेशन को बिल्कुल जीवंत कर देती हैं। जिंक्स के किरदार के लिए हाना, ओटो के किरदार के लिए विंग रेम्स और जॉन के किरदार में निकलस हाउल्ट ने भी अपनी आवाजों के आरोह अवरोह से बढ़िया माहौल बनाया है।

The Garfield Movie Review by Pankaj Shukla DNEG Sony Pictures Chris Pratt Samuel L Jackson Ving Rhames
द गारफील्ड मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चों के साथ समय बिताने का बढ़िया मौका
फिल्म ‘द गारफील्ड मूवी’ की बस दो ही दिक्कतें हैं। पहला है इसके काल्पनिक लोक के वातावरण का ज्यादा प्रभावी न हो पाना। ट्रेन के एक पहाड़ी पर भागने और फिर उसकी छत से कहानी के किरदारों के कूदने वाले दृश्य को इसके आसपास के वातावरण को अच्छे से रचकर और रोमांचक तथा और प्रभावी बनाया जा सकता था। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बनाने में जॉन डेबने ने मौजूदा दौर के संगीत से प्रेरणा ली होती तो ये बालकों, किशोरों, युवाओं और उनके माता पिता को बेहतर तरीके से प्रभावित कर सकता था। फिर भी, फिल्म की कहानी कमाल है। एनीमेशन धमाल है। और, ये फिल्म अपनी डबिंग से मालामाल है। इस वीकएंड अगर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके पूरे परिवार के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed