फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   The Flash Review in Hindi DC Comics Universe DCCU Ezra Miller Michael Keaton Sasha Calle Kiersey Clemons

The Flash Review: काल्पनिक दुनिया से आया ये मजबूत संदेश, बैटमैन की भूमिका में बेन एफ्लेक की जबर्दस्त अदाकारी

Thu, 15 Jun 2023 06:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 15 Jun 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
The Flash Review in Hindi DC Comics Universe DCCU Ezra Miller Michael Keaton Sasha Calle Kiersey Clemons
द फ्लैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
द फ्लैश
कलाकार
एज्रा मिलर , साशा कैले , बेन एफ्लेक , माइकल शैनन , रॉन लिविंगस्टन , मारिबेल वेरडू और किर्से क्लेमन्स
लेखक
जॉन फ्रांसिस डेली और जोनाथन गोल्डस्टीन
निर्देशक
एंडी मुशिएती
निर्माता
बारबरा मस्किट्टी और माइकल डिस्को
रिलीज
16 जून 2023
रेटिंग
3/5

फिल्म 'द फ्लैश' डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की 13वीं फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण डीसी स्टूडियो और वार्नर ब्रदर्स ने मिलकर किया है। यह फिल्म टाइम ट्रैवल पर आधारित फिल्म है। भूतकाल में जाकर क्या वर्तमान में घटने वाली घटनाओं को बदल कर भविष्य को सुधारा जा सकता है। पूरी फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि प्रकृति एक बार जो तय कर देती है, उससे अगर छेड़छाड़ करने की कोशिश की जाए तो उसके बहुत ही भयावह परिणाम हो सकते हैं।

विज्ञापन

Khal Nayak: 'खलनायक' के 30 साल पूरे होने पर भावुक हुए संजय दत्त, जैकी श्रॉफ-माधुरी दीक्षित के लिए कही यह बात

विज्ञापन

The Flash Review in Hindi DC Comics Universe DCCU Ezra Miller Michael Keaton Sasha Calle Kiersey Clemons
द फ्लैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'फ्लैश' की कहानी बैरी एनल की है जो अपनी मां के कत्ल के आरोप में अपने पिता को बचाने की कोशिश करता है। बैरी एनल को पता है कि उनकी मां की हत्या उसके पिता ने नहीं की है। वह अपनी मां की हत्या को रोकने के लिए अतीत में टाइम ट्रेवल करता है। लेकिन मल्टीवर्स में टाइम ट्रेवल करते समय कुछ चीजें गलत हो जाती हैं। बैरी एनल वहां वह एक वैकल्पिक रियलिटी में फंस जाता है। वह वापस अपनी दुनिया में लौटने के लिए बैटमैन और सुपर गर्ल की मदद लेता है।
Nikkhil Advani: 'तीन साल तक रहा बेरोजगार', 'कल हो ना हो' के दौरान करण जौहर के साथ हुए मतभेद पर बोले निखिल

विज्ञापन

The Flash Review in Hindi DC Comics Universe DCCU Ezra Miller Michael Keaton Sasha Calle Kiersey Clemons
द फ्लैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म के माध्यम से एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई है कि हर समस्या का समाधान नहीं होता है। जीवन में कुछ चीजे ऐसी होती हैं, जिस पर आपका बस नहीं होता है। बैरी एनल टाइम ट्रेवल में जाकर कई चीजों को बदलना चाहता है, ताकि आने वाला भविष्य ठीक हो सके, लेकिन जो चीजें प्रकृति ने एक बार निर्धारित कर दी हैं उसे बदला नहीं जा सकता है। प्रकृति के नियम के अनुसार जीवन में जो घटनाएं घटित होने वाली है वह घटकर ही रहेंगी। उसे किसी भी तरह से नहीं रोका जा सकता है।

विज्ञापन

The Flash Review in Hindi DC Comics Universe DCCU Ezra Miller Michael Keaton Sasha Calle Kiersey Clemons
द फ्लैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के निर्देशक एंडी मुशिएती ने जिस तरह से 'द फ्लैश' को सुपरसोनिक गति से यात्रा करते दिखाया है वह काफी रचनात्मक और देखने में आकर्षक लगता है। इंटरवल के बाद फिल्म के भावनात्क सीन काफी प्रभावित करते हैं। रूस में एक्शन सीन दिलचस्प हैं, हालांकि पिछली सुपर हीरो फिल्मों में इस तरह के बेहतर दृश्य देखे गए हैं। प्री क्लाइमेक्स में सुपर मार्केट का सीन बहुत ही मार्मिक है, जब बैरी एनल अपनी मां से मिलता है। हेनरी ब्रहम की सिनेमैटोग्राफी बहुत कमाल की है, फिल्म के खतरनाक से खतरनाक दृश्यों की शूटिंग उन्होंने ऐसी की है कि लगता है वे घटनाएं हमारे सामने की घटित हो रही है। एलेक्जेंड्रा बायरन और रिंगवुड की वेशभूषा फिल्म की कहानी का एक हिस्सा लगते हैं। जेसन बैलेंटाइन और पॉल मैक्लिस का संपादन, फिल्म का वीएफएक्स बहुत कमाल का है।

The Flash Review in Hindi DC Comics Universe DCCU Ezra Miller Michael Keaton Sasha Calle Kiersey Clemons
द फ्लैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता एज्रा मिलर ने फिल्म में बैरी एनल की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिका बहुत ही प्रभावशाली तरीके से निभाई है। बेन एफ्लेक की फिल्म में छोटी सी बैटमैन की भूमिका में अपना जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है। सुपर गर्ल की भूमिका साशा कैले के लिए फिल्म में कुछ ज्यादा करने को नहीं था, लेकिन स्क्रीन पर वह जितने देर भी नजर आई उतने देर तक दर्शकों को बांधे रखा। माइकल कीटक ने फिल्म में बहुत बड़ी गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म के बाकी कलाकारों का भी परफार्मेस बहुत ही उम्दा है। यह फिल्म ही एक काल्पनिक दुनिया की सैर कराती है,लेकिन फिल्म के माध्यम से ऐसा संदेश देने की कोशिश की गई है, जो सोचने पर मजबूर कर देती है। 
TRP WEEK 23: टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते भी 'अनुपमा' नंबर वन, टॉप 5 में 'इमली' की धमाकेदार वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed