फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Tauba Tera Jalwa Review starring Ameesha Patel Jatin Khurana Rajesh Sharma directed by Akashaditya Lama

Tauba Tera Jalwa Review: ‘गदर 2’ से कहां आकर गिरीं अमीषा पटेल?, जवाब जानने के लिए भी ये फिल्म देखना मुश्किल

Fri, 05 Jan 2024 11:11 AM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Tauba Tera Jalwa Review starring Ameesha Patel Jatin Khurana Rajesh Sharma directed by Akashaditya Lama
तौबा तेरा जलवा - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
तौबा तेरा जलवा
कलाकार
अमीषा पटेल , जतिन खुराना , एंजेला क्रिस्लिनजकी , राजेश शर्मा , नीरज सूद , अनिल रस्तोगी और एहसान खान आदि
लेखक
आकाशादित्य लामा
निर्देशक
आकाशादित्य लामा
निर्माता
मदन लाल खुराना और नरेश बंसल
रिलीज:
5 जनवरी 2024
रेटिंग
1/5

'त्रिया चरित्रम् पुरुषस्य भाग्यम देवो न जानाति कुतो मनुष्य:' फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' की ये टैगलाइन ही इस फिल्म को बनाने वालों की मनोदशा बता देती है। इक्कीसवीं सदी में आकर भी अगर कोई बात इतनी रुढ़िवादी लगे तो इस पर बनी फिल्म कैसी होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस बात का अंदाजा नहीं लग पाता है वह ये कि 'गदर 2' की जबरदस्त कामयाबी के बाद अभिनेत्री अमीषा पटेल फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' जैसी फिल्म भी कर सकती हैं। अमीषा पटेल की नई फिल्म समझ कर दर्शक एक बार थियेटर में घुस तो सकते हैं, लेकिन उनकी यह सबसे बड़ी भूल होगी। और, फिल्म देखकर तौबा कर लेंगे।

विज्ञापन

Tauba Tera Jalwa Review starring Ameesha Patel Jatin Khurana Rajesh Sharma directed by Akashaditya Lama
तौबा तेरा जलवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' की कहानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक दबंग रियल एस्टेट  व्यवसायी रोमी त्यागी के इर्द गिर्द घूमती है। रोमी त्यागी का रुआब ऐसा कि पुलिस महकमे से लेकर राजनीति में भी उनकी दबंगई का सिक्का चलता है। और, राजनीतिक पार्टियां चाहती हैं कि रोमी त्यागी उनकी पार्टी से चुनाव लड़े। रोमी त्यागी की पत्नी रिंकू कुमार पूरी तरह से पतिभक्त हैं। इनके वैवाहिक जीवन में तूफान तब आया है जब रोमी त्यागी के घर में प्रोफेसर सैय्यद और लैला खान की एंट्री होती है। कहने को तो प्रोफेसर सैयद और लैला खान पति पत्नी है, लेकिन फिल्म में दोनों अजनबी की तरह दिखते हैं। यहीं पर दर्शकों को यह बात समझ में जाती है कि प्रोफेसर सैयद और लैला खान, रोमी त्यागी के खिलाफ कोई बड़ी साजिश कर रहे हैं। औऱ, होता भी कुछ कुछ ऐसा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tauba Tera Jalwa Review starring Ameesha Patel Jatin Khurana Rajesh Sharma directed by Akashaditya Lama
तौबा तेरा जलवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के लेखक-निर्देशक ने कहानी का आधार जरूर संस्कृत के श्लोक 'त्रिया चरित्रम् पुरुषस्य भाग्यम देवो न जानम कुतो मनुष्य:' को बनाया जरूर है, लेकिन कहानी में इतनी सारी घटनाओं का कॉकटेल है कि कहानी मूल कथानक से शुरू से लेकर अंत तक भटकती रहती है। प्रोफेसर सैयद बार संस्कृत के इस श्लोक को फिल्म में दोहराते रहते हैं, इसलिए फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' की कहानी आगे चलकर क्या मोड़ लेने वाली है, पहले से समझ में आती रहती है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, रियल एस्टेट में चल रही गला काट प्रतिस्पर्धा से लेकर फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंधों पर आकर खत्म हो जाती है। फिल्म के अंतिम पांच मिनट को छोड़ दे, तो पूरी फिल्म असरहीन दिखती है।

विज्ञापन

Tauba Tera Jalwa Review starring Ameesha Patel Jatin Khurana Rajesh Sharma directed by Akashaditya Lama
तौबा तेरा जलवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आकाशादित्य की लिखी फिल्म 'तौबा तेरा जलवा'  की कहानी, पटकथा तो कमजोर है ही, उनका निर्देशन भी फिल्म को कोई सही दिशा नहीं दे पाता है। ड्रेस कंटीन्यूटी में भी जबरदस्त झोल हैं। फिल्म का हीरो जब जेल में जाता है तो वह अपने हीरो वाले ही ड्रेस रहता है और हर सीन में उसकी ड्रेस बदल भी जाती हैं और जेल किसी एंगल से भी जेल नहीं लगता। जेल में रोमी त्यागी, जेलर से इस तरह से पेश आता जैसे वह किसी मामूली से कांस्टेबल पर अपना रौब झाड़ रहा हो। कोर्ट में पेशी के दौरान रोमी त्यागी को पुलिस इंस्पेकर भागने में क्यों मदद करता है, यह बात भी स्पष्ट नहीं होती। भागते वक्त पुलिस उससे 10 कदम की ही दूरी पर पीछा करती है और उसे पकड़ नहीं पाती। फिल्म में ऐसे बहुत सारे दृश्य है, जो दर्शक की बुद्धिमत्ता का इम्तिहान लेते रहते हैं।

Tauba Tera Jalwa Review starring Ameesha Patel Jatin Khurana Rajesh Sharma directed by Akashaditya Lama
तौबा तेरा जलवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'तौबा तेरा जलवा'  देखकर लगता है कि अमीषा पटेल ने इस फिल्म की शूटिंग तब की होगी, जब फिल्म 'गदर 2' की रिलीज की दूर दूर तक कोई चर्चा नहीं थी। अगर इस फिल्म का ऑफर उन्हें 'गदर 2' के बाद आया होता तो शायद वह ये फिल्म नहीं करती। एक कलाकार की प्रतिभा का सही आकलन तब  होता है जब वह अच्छे निर्देशक के साथ काम करता है। फिल्म में उन्होंने लैला खान का किरदार निभाया है। लेकिन वह अपनी भूमिका के साथ पूरी तरह से न्याय नहीं कर पाई। रोमी त्यागी की भूमिका जतिन खुराना ने निभाई है। संवादों की की गहराई और सीन की सिचुएशन वह समझ ही नहीं पाए। रिंकू कुमारी की भूमिका में एंजेला क्रिस्लिनजकी का काम सराहनीय रहा। प्रोफेसर सैयद की भूमिका में राजेश शर्मा ने वैसा ही अभिनय कर दिया है, जैसा वह हर फिल्मों में करते आए हैं। हां, जेलर की भूमिका में अनिल रस्तोगी ने अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा है, भले ही इनकी भूमिका छोटी है, लेकिन जब वह स्क्रीन पर नजर आते है, तो वह सीन पूरी तरह से उनका ही लगता है। पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नीरज सूद ने भी अपनी तरफ से पूरी मेहनत करने की कोशिश की है। एक औसत से कमतर फिल्म की सिनेमाटोग्राफी, संकलन, संगीत और बैकग्राउंड स्कोर भी औसत से नीचे ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed