फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   story of the film haider

एंटरटेनमेंट नहीं गंभीर विमर्श की कहानी है 'हैदर'

Thu, 02 Oct 2014 12:52 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 02 Oct 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
story of the film haider

विशाल भारद्वाज की ‘हैदर’ देखते हुए आप दो शब्दों पर अटकेंगे। अफ्सपा (आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट) और चुत्जपा (किसी का दुस्साहसी ढंग से मखौल उड़ाते हुए विरोध दर्ज कराना)।

विज्ञापन


कश्मीर को अपनी कहानी की पृष्ठभूमि में रखते हुए निर्देशक ने दोनों पर खासा जोर दिया है और इनका मतलब समझाने के लिए ‘विकिपीडिया’ की भी सहायता ली है!

‘हैदर’ नाम से भले नायक की कहानी लगे, मूल रूप से यह उसकी मां गजाला मीर (तब्बू) की कहानी है। जो पति के होते हुए देवर खुर्रम (केके मेनन) की ओर आकर्षित होती है। खुर्रम बड़े भाई को गायब करा देता है। उसकी मौत के बाद खुर्रम और गजाला निकाह करते हैं।
विज्ञापन


हैदर पिता को खोकर असहज है और चाचा से बदला लेना चाहता है। हैदर और उसकी मां के बीच संबंध तल्ख हो उठते हैं। मां को गलती का भी एहसास है, मगर वह बेटे को किसी सूरत नहीं खोना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

नएपन की तलाश में कश्मीर गए विशाल

story of the film haider

शेक्सपीयर के नाटकों मैकबेथ और ओथेलो पर क्रमशः ‘मकबूल’ और ‘ओमकारा’ विशाल ने अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर रची थी। परंतु इस बार वे हैमलेट को लेकर नए पन की तलाश में कश्मीर गए।

लेकिन मुद्दा यह है कि जिस ढंग से विशाल कश्मीर समस्या को पर्दे पर पेश करते हैं (पूरा कश्मीर कैदखाना है मेरे दोस्त) और भारतीय सेना को नकारात्मक छवि में उतारते हैं, वह सोचने को मजबूर करता है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर संवेदनशील मुद्दा है और विशाल ने जिस तरह से इसे उकेरा है, उससे भारत का पक्ष कमजोर ही होता है।

कुछ संवाद और दृश्य खटक ही जाते हैं

story of the film haider

संभव है कि जो लोग कश्मीर मुद्दे पर भारत के विरुद्ध खड़े हैं, उनके रूप में विशाल को नए प्रशंसक मिलें। इससे उनके कैरियर को आगे मजबूती मिलेगी। सेंसर बोर्ड की काफी कतरब्यौंत के बावजूद कुछ संवाद और दृश्य खटक ही जाते हैं।

कश्मीर में दशकों से आतंकवाद की समस्या से निपट रही सेना को अफ्सपा के तहत जो विशेष अधिकार मिले हैं, विशाल उसकी तुक हिब्रू शब्द चुत्जपा (जो कि साहित्य, कला और सिनेमा के माध्यम से अंग्रेजी में काफी लोकप्रिय हो चुका है) से मिला कर मखौल उड़ाते नजर आते हैं।

मजे की बात यह कि एक दृश्य में जब हैदर बने शाहिद सैकड़ों लोगों की भीड़ को अफ्सपा को लेकर संबोधित करते हैं तो अंग्रेजी में! भीड़ को देख कर आप सोच में पड़ते हैं कि क्या ये लोग वाकई हैदर की अंग्रेजी को समझ रहे हैं?

मरा हुआ मिलिटेंट भी एक लाख का है

story of the film haider

फिल्म की मूल कथा में यह पिरोया गया है कि स्थानीय लोग बड़ी आसानी से गायब कर दिए जाते हैं। इसका अधिकाधिक दोष सेना के मत्थे मढ़ा गया है।

डायलॉग हैः कश्मीर में ऊपर खुदा है, नीचे फौज। एक दृश्य में फौजी अफसर को बिना पूछताछ के कुछ युवकों की हत्या करते हुए दिखाया गया है।

हत्या के बाद अफसर कहता हैः मरा हुआ मिलिटेंट (आतंकी) भी आजकल एक लाख का है। सेना पर एक और तीखा व्यंग्य है। एक दृश्य में व्यक्ति दरवाजे पर खड़ा है। अंदर नहीं जाता। उसकी मां पूछती है कि अंदर क्यों नहीं आ रहा। तब भी वह खड़ा रहता है। तब अलगाववादी रूह की भूमिका निभा रहे इरफान उस व्यक्ति की जामातलाशी लेते हैं और उससे अंदर जाने को कहते हैं। वह चुपचाप घर में चला जाता है।

रूह कहता हैः तलाशी की इतनी आदत हो गई है लोगों को कि जब तक तलाशी ना लो अपने घर के अंदर भी नहीं जाते।

किसी भी स्तर पर ‘एंटरटेनमेंट' नहीं है हैदर

story of the film haider

कश्मीर समस्या पर आप गंभीर विमर्श में उतरना चाहते हैं तो ‘हैदर’ आपके लिए है। किसी भी स्तर पर ‘एंटरटेनमेंट’ इसमें नहीं है। छुट्टी के दिनों में भारी सिर और भारी मन से आप सिनेमाघर से बाहर आना चाहें तो अंदर जाएं। वे लोग यह फिल्म देख सकते हैं जिन्हें ऐक्टरों के परफॉरमेंस भाते हैं।

जिन्हें शाहिद, तब्बू, इरफान और केके जैसे कलाकार पसंद हैं। हर कलाकार ने खूब मन और मेहनत से काम किया है। कुछेक हिस्सों को छोड़ दें तो विशाल की फिल्म पर पकड़ बनी रहती है।

फिल्म का सबसे खूबसूरत हिस्सा मां-बेटे के संबंध हैं, जो तमाम उतार-चढ़ाव, सहमतियों-असहमतियों और ठंडी खूनी होली के बावजूद नर्म और गर्माहट भरे बने रहते हैं। आपके दिल को छूते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed