Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Rocket Gang Review in Hindi Aditya Seal Nikita Dutta jasvinder bath bosco martis zee studios

Rocket Gang Review: जसविंदर बाथ की एक और कमजोर कहानी, रणबीर कपूर की मौजूदगी भी नहीं ला पाई ‘लाइट’

Fri, 11 Nov 2022 11:04 AM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:04 AM IST
सार

अब तक कम से कम दर्जन भर निर्देशक ऐसे हैं जो कोरियोग्राफर से निर्देशक बने हैं। इस कड़ी में अब कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस का भी नाम जुड़ गया है जिनकी बतौर निर्देशक आज उनकी पहली फिल्म ‘रॉकेट गैंग' रिलीज हुई है। कहने को तो फिल्म हॉरर डांस फिल्म  है, लेकिन फिल्म देखने पर लगता है कि जैसे बड़े परदे पर बस एक और डांस रियलिटी शो देख रहे हैं।    

विज्ञापन
Rocket Gang Review in Hindi Aditya Seal Nikita Dutta jasvinder bath bosco martis zee studios
रॉकेट गैंग रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
रॉकेट गैंग
कलाकार
आदित्य सील , निकिता दत्ता , मोक्षदा जेलखानी , जेसन थम , सिद्धांत शर्मा , दिनेश कौशिक और व अन्य
लेखक
जसविंदर बाथ और रवि शंकरन
निर्देशक
बॉस्को मार्टिस
निर्माता
जी स्टूडियो
रिलीज डेट
11 नवंबर 2022
रेटिंग
1/5

विस्तार

कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा ने डांस पर आधारित 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' जैसी फिल्में बनाईं, अब कोरियोग्राफर से निर्देशक बॉस्को मार्टिस ने भी फिल्म का विषय डांस ही चुना। लोग उनकी इस फिल्म की तुलना रेमो डिसूजा की डांस बेस्ड फिल्मों से ना करें इसलिए उन्होंने डांस के साथ हॉरर जोड़कर एक अलग तरह की फिल्म बनाने की कोशिश की और इस फिल्म में इतने मसाले डाल दिए कि किसी मसाले का जायका बाकी नहीं रहा। फिल्म की कहानी डांस रियल्टी शो में भाग लेने वाले ऐसे पांच बच्चों की कहानी है जो फाइनल में पहुंचने से पहले एक हादसे का शिकार हो जाते हैं। आदित्य सील और निकिता दत्ता जब अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते है तो वे लोग उसी महलनुमा होटल में पहुंचते है जहां पर पांचों बच्चे मौजूद हैं। आदित्य और उसके दोस्तों को अपनी गलती का अहसास होता है। इसके आगे की कहानी प्रायश्चित और गलतियों को सुधारने की कोशिश की कहानी है।

विज्ञापन

Rocket Gang Review in Hindi Aditya Seal Nikita Dutta jasvinder bath bosco martis zee studios
रॉकेट गैंग रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अतिथि भूमिका में सितारों की फौज 
फिल्म के निर्देशक बॉस्को मार्टिस ने 'रॉकेट गैंग' को एक सफल फिल्म बनाने की भरपूर कोशिश की है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने संबंधों को भरपूर फायदा उठाया भी है। फिल्म में डांस रियलिटी शो के दौरान अहमद खान, फरहा खान और नोरा फतेही जज के रूप में नजर आई। उनके परफॉर्मेंस देखकर ऐसा लगा कि बॉस्को ने किसी रियलिटी शो से निकलकर वह सीन कॉपी पेस्ट कर दिया। यहां तक कि रणबीर कपूर भी विशेष अतिथि के रूप में नजर आए। फिल्म में उन्होंने देवदूत का किरदार निभाया है जो बच्चों के कहने पर डांस करता है। इस तरह से बॉस्को मार्टिस की तमाम कोशिश के बाद भी यहां ‘लाइट’ नहीं आ पाई।
Wakanda Forever Review: टूटकर बिखरने वाले मसीहाओं की रोचक दुनिया, एमसीयू प्रशंसकों को बांधे रखना बड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

Rocket Gang Review in Hindi Aditya Seal Nikita Dutta jasvinder bath bosco martis zee studios
रॉकेट गैंग रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कमजोर कहानी और प्रभावहीन अभिनय 
'रॉकेट गैंग' की सबसे कमजोर कड़ी है फिल्म की कहानी, अगर फिल्म की कहानी अच्छी नहीं होगी तो बाकी कितना भी प्रयास हो, दर्शकों को सिनेमा हाल में बांधकर नहीं रख सकते है। कहने को तो यह दावा किया जा रहा था कि इस फिल्म को खास तौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, लेकिन निर्देशक शायद इस बात को भूल गए कि आज के बच्चे मार्वल सिनेमा की फिल्में पसंद कर रहे है तो इस तरह की स्तरहीन फिल्में क्यों पसंद करेंगे। जहां तक अभिनय की बात है तो किसी  भी कलाकार का अभिनय प्रभावशाली नहीं लगा, लेकिन हां फिल्म के बाल कलाकारों से अपना शत प्रतिशत देने की पूरी कोशिश की है। 
Jacqueline Fernandez: कोर्ट में आज होगा जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या मनी लॉर्डिंग केस में जाएंगी जेल?

विज्ञापन

Rocket Gang Review in Hindi Aditya Seal Nikita Dutta jasvinder bath bosco martis zee studios
रॉकेट गैंग रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमित त्रिवेदी का संगीत इकलौता सुकून
बॉस्को मार्टिस इंडस्ट्री के जाने माने कोरियोग्राफर है, बॉलीवुड के कई नामी सितारों को अपनी अपनी उंगलियों पर नचा चुके है।  उनकी यह प्रतिभा फिल्म 'रॉकेट गैंग' में दिखी, फिल्म को बहुत अच्छा कोरियोग्राफ किया है, लेकिन उनकी कोरियोग्राफी में कुछ नई बात नजर नहीं आई। टीवी के रियलिटी शो और 'रॉकेट गैंग' में कोई खास अंतर नजर नहीं है। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी और संपादन अच्छा है। वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है, बैकग्राउंड संगीत फिल्म के कुछ सीन को काफी डिस्टर्ब करते हैं। जहां तक फिल्म के संगीत की बात तो अमित त्रिवेदी का संगीत थोड़ा सकून जरूर देता है। 'नाचोगे तो बचोगे' और 'दुनिया है मां की गोदी में' सुनकर अच्छा लगता है।
Rocket Gang: रॉकेट गैंग के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, अर्जुन कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed