फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   raaz 3 movie review

लोगों को डराने में कामयाब होगी 'राज 3'

Wed, 26 Sep 2012 12:42 PM IST
- दिनेश श्रीनेत
- दिनेश श्रीनेत Updated Wed, 26 Sep 2012 12:42 PM IST
विज्ञापन
raaz 3 movie review

हैलो फ्रैंड्स! भूत-प्रेतों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। कुछ लोगों को सस्पेंस और हॉरर से भरपूर फिल्में देखना बेहद पसंद है जबकि कुछ लोग हॉरर फिल्में देखने से बचते हैं। आप समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे हैं विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'राज 3'।

विज्ञापन


थ्रिलर फिल्मों से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले विक्रम भट्ट अब अपनी एक खास शैली वाली हॉरर फिल्मों के एक्सपर्ट बन चुके हैं। 'राज 3' इन्हीं हॉरर फिल्मों की श्रृंखला की अगली कड़ी है। इस फिल्म की खूबी बस इतनी है कि 3D के कारण कई दृश्यों में निर्देशक आपको झटका देने में कामयाब हो जाता है। इसके अलावा जाने-पहचाने फार्मूलों का ही सहारा लिया गया है। फिल्म में कई स्थितियां बेतुकी लगती हैं। हां, काले जादू को आधार बनाकर बुनी गई कहानी के कारण फिल्म में थोड़ी सी ताज़गी जरूर आ जाती है। इसके अलावा फिल्म में घटनाएं बहुत तेजी से घटती हैं, इसकी वजह से फिल्म बोझिल नहीं होती।
विज्ञापन


कहानी
यह कहानी ईर्ष्या और प्रतिशोध पर आधारित है। फिल्म में बिपाशा का रोल निगेटिव शेड लिए हुए है। शनाया (बिपाशा बसु) सफलता के लिए कुछ भी कर सकती है। आदित्य (इमरान हाशमी) शनाया को प्यार करता है और संजना (एशा गुप्ता) एक उभरती हुई प्रतिभाशाली एक्ट्रेस है। जब बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड शनाया की जगह संजना को मिलता है तो वह अपने प्रेमी आदित्य के साथ काले जादू की मदद से संजना का फिल्मी कॅरियर तबाह करने की साजिश रचती है। काले जादू के कारण संजना भयभीत रहने लगती है। उसका कॅरियर खत्म होने लगता है। इस दौरान आदित्य संजना के करीब आता है और उससे प्यार करने लगता है। आगे की कहानी काले जादू की करामातों और उससे बच निकलने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशन
दर्शकों को कहानी पर ज्यादा दिमाग न खर्च करना पड़े इसलिए फिल्म शुरु होते ही सारे कैरेक्टर स्टैब्लिश कर दिए जाते हैं। यानी हम जान जाते हैं कि कौन सा किरदार किस स्वभाव का है। विक्रम भट्ट फिल्म में बेवजह के उतार-चढ़ाव लाने की बजाय सीधी लाइन पर लेकर चलते हैं। उन्होंने फिल्म को उसी तरीके से बनाया है जैसे हमारे दर्शक पसंद करते हैं। कुछ चौंकाने या झटका देने वाले दृश्य। प्रतिशोध की भावना के चलते एक मासूम इंसान की परेशानियां और अंत में प्रेम और त्याग के जरिए एक सुखद अंत।

अभिनय
अभिनय के लिहाज से बिपाशा बसु ठीक-ठाक लगी हैं। उन्होंने अपने निगेटिव शेड वाले रोल को पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाया है। इससे पहले भी वे 'रेस' में नकारात्मक चरित्र निभा चुकी हैं। इमरान हाशमी ने नेचुरल अभिनय किया है। वहीं ईशा गुप्ता ने अच्छा अभिनय किया है। फिल्म का एक दृश्य काफी अनोखा है जब ईशा के पूरे शरीर पर कॉकरोच घूमने लगते हैं।

संगीत
हॉरर फिल्म होने के कारण साउंड इफेक्ट काफी अच्छा हैं। फिल्म का टाइटल सॉन्ग लोगों के बीच लोकप्रिय हो ही चुका है। बाकी गाने भी ठीक-ठाक हैं।

क्यों देखें
आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए है। फिल्म में इमरान हाशमी का उम्दा अभिनय देखने के लिए फिल्म देख सकते हैं। एक हॉरर फिल्म को सेक्स, ग्लैमर और 3डी इफैक्ट्स के तड़के के साथ देखना चाहते हैं तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। वैसे काले जादू से प्रेरित एक 3D हॉरर फिल्म देखना अपने आप में दिलचस्प अनुभव है।

क्यों न देखें
'राज 3' काले जादू और अंधविश्वास पर आधारित है। आप अगर इन सब बातों पर विश्वास नहीं करते तो फिल्म आपके लिए नहीं है। यदि आपको हॉरर फिल्मों का खौफ है तो भी ये फिल्म आपके लिए नहीं है। फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है, यदि आप फैमिली के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं तो साचे-समझ कर जाएं।


एक्स्ट्रा शॉट्स

  • इमरान हाशमी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर फिल्म राज के प्रोडक्शन से जुड़े थे।
  • अंधेरे से इमरान हाशमी को डर लगता है।
  • फिल्म राज 3 के रिलीज हुए पहले पोस्टर जिसमें बिपाशा के चारो तरफ हाथ दिखाई पड़ रहे हैं, को प्रसिद्घ बैंड मैरून 5 के पोस्टर से प्रेरित बताया गया।
  • बिपाशा ने इस पोस्टर पर लगे हाथों से पहले शूट कराया था और इफेक्ट के जरिए इस पोस्टर पर हाथ बनाए गए।
  • विक्रम भट्ट और विशेष फिल्म्स बैनर एक लंबे समय बाद एक साथ काम कर रहे हैं।
  • विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'राज 3' ईशा की दूसरी फिल्म है, इससे पहले वह 'जन्नत 2' में नजर आईं थी।
  • बिपाशा बसु को फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने फिल्मों में एक नई राह दिखाई थी।
  • इमरान ने इस फिल्म में अपने किस का रिकॉर्ड तोड़ा है, ऐसा माना जा रहा था कि इस फिल्म में इमरान ने ईशा के साथ 20 मिनट का किसिंग सीन किया है लेकिन सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट देने के बावजूद इस सीन को बेहद छोटा कर दिया।
  • यह फिल्म हॉरर होने के साथ ही एक रोमांटिक फिल्म भी है।
  • ये भी अफवाहें उड़ी कि एक सीन के दौरान कॉकरोच देखकर ईशा न्यूड होकर भागने लगी।
  • बिपाशा असल जिंदगी में बेहद डरपोक है।
  • इस फिल्म को अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट के संबंधों और रीयल लाइफ से प्रेरित माना जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed