फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   movie review of akshay kumar film gold the story of patriotism

Gold Review: दमदार है अक्षय कुमार की देशभक्ति, आजाद भारत, हॉकी और 'गोल्ड'

Wed, 15 Aug 2018 11:26 AM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
movie review of akshay kumar film gold the story of patriotism
gold

फिल्म का नाम : गोल्ड

विज्ञापन

डायरेक्टर: रीमा कागती
स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, विनीत कुमार सिंह, अमित शाद, कुणाल कपूर, मौनी रॉय ,सनी कौशल
अवधि: 2 घंटा 34 मिनट
रेटिंग:  3.5 स्टार


जब बात भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी की हो तो हर भारतीय अपने आप को इससे जोड़ लेता है। भारत ने हॉकी में कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवाया है। और बात हो अक्षय कुमार और देशभक्ति की तो फिर तो आप कोई सवाल ही खड़ा नहीं कर सकते। अक्षय कुमार ने देशभक्ति के मामले में हमेशा अपने आप को एक अलग पहचान दी है और इस बार भी वो अपनी देशभक्ति को साबित करते हुए लीक से हटकर कुछ अलग करने में सफल रहे हैं। फिल्म गोल्ड की डायरेक्टर रीमा कागती लीक से हटकर सिनेमा बनाने में माहिर हैं। इससे पहले उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म तलाश बनाई थी और अब अक्षय कुमार के साथ मिलकर हॉकी के पहले गोल्ड जीतने पर आधारित फिल्म बनाई है। फिल्म देशभक्ति के जज्बे से भरी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ कई एक्टरों ने कमाल का अभिनय किया है। 

movie review of akshay kumar film gold the story of patriotism
gold

फिल्म गोल्ड में भी आजाद भारत को पहली बार ओलंपिक्स में हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को लोगों के सामने रखा गया है। भारत की आजादी के तुरंत बाद ही साल 1948 में इंग्लैंड में ओलंपिक्स का आजोयन किया गया था। इस खेल में आजाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार गोल्ड जीता था और टीम के सभी खिलाड़ियों ने विदेश की जमीन पर लहराते अपने तिरंगे को सलामी दी थी। हॉकी की इस टीम ने पहली बार सन 1936 में ब्रिटिश इंडिया के नाम से गोल्ड जीता था लेकिन उस वक्त उन्हें ब्रिटेन के झंडे को सलामी देनी पड़ी थी क्योंकि वो उनके गुलाम थे। उस दिन उस टीम के जूनियर मैनैजर तपन दास (अक्षय कुमार), हॉकी टीम के कप्तान सम्राट (कुणाल कपूर) और दूसरे खिलाड़ियों ने अपने आप से वचन लिया था कि वो एक दिन आजाद भारत को गोल्ड दिलवाएंगे और अपने देश का राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगे को सलामी देंगे। कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें राजकुमार रघुवीर प्रताप सिंह (अमित शाद) और पंजाब के रहने वाले हिम्मत सिंह (सनी कौशल )की एंट्री होती है। एक बार फिर से टीम का गठन होता है और सन 1948 में भारतीय हॉकी टीम किस तरह से 200 साल की गुलामी का बदला गोल्ड मेडल जीतकर लेती है, यही फिल्म में दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

movie review of akshay kumar film gold the story of patriotism
gold

फिल्म की कहानी काफी दमदार है। आजादी के पहले का समय कैसा था और फिर आजादी के बाद किस तरह की परेशानियों का सामना करते हुए हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी अपना हौसला खुद बढ़ाते हुए अंग्रेजों के खिलाफ मैदान में उतरते हैं ये देखने लायक है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह से ब्रिटिश टीम के अंतर्गत भारतीय खिलाड़ी हॉकी खेलते हैं और जब भारत आजाद हो जाता है तो भारत के झंडे को लहराते देख उनमें अलग ही जज्बा दिखाई देने लगता है। सभी किरदारों की डगयलॉग डिलिवरी और डायरेक्शन कमाल का है। जिस तरह से लोकेशन सेलेक्ट किए गए हैं वह काबिले तारीफ है। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इस फिल्म से डेब्यू किया है और बढ़िया काम किया है। वहीं कुणाल कपूर और अमित शाद भी अपने अपने रोल के साथ सही रहे हैं। मुक्काबाज फिल्म के हीरो रहे विनीत कुमार सिंह ने लाजवाब अभिनय किया है और सनी कौशल पंजाबी हॉकी प्लेयर के किरदार में बहुत ही उम्दा दिखाई दिए हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में बंगाली कोच का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं जो आपको अपने साथ बांधे रखते हैं। आपको फिल्म कैसी लगी इसका विचार आप खुद थियेटर में फिल्म देखने के बाद तय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed