फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Movie Review for film rahasy

आरुषि मर्डर केस की अनसुलझी परतों को उजागर करती है 'रहस्य'

Fri, 30 Jan 2015 12:25 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
Movie Review for film rahasy

फिल्म रहस्य को लेकर कहा जा रहा है कि यह कहानी काल्पनिक पात्रों पर आधारित है। इसके बावजूद अगर 'रहस्य' आपको 2008 में नोएडा में हुए आरुषि हत्याकांड की याद दिलाए तो आश्चर्य मत कीजिएगा।

विज्ञापन


कोई रचना कितनी भी हवा-हवाई हो लेकिन उसके बीज को भी जमीन की जरूरत पड़ती ही है, रहस्य भी अपवाद नहीं है। फिल्म मुंबई के एक फ्लैट में युवती आयशा महाजन की लाश मिलने के साथ शुरू होती है। हत्या के वक्त घर में सिर्फ उसका पिता था। सर्वेंट क्वार्टर में युवती को बचपन से पालने वाली आया-कम-नर्स और एक नौकर अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। फिल्म में यहीं से शुरू होता है विवादों का साथ
विज्ञापन

सीबीआई अफसर की एंट्री के बाद फिल्म हो जाती है रोचक

Movie Review for film rahasy

फिल्म रहस्य में सीबीआई अफसर बने केके मेनन की एंट्री के बाद फिल्म और रोचक हो जाती है। आयशा डॉक्टर दंपती की बेटी है और उसकी हत्या के वक्त उसकी मां घर में नहीं थी। वह ऑर्थोपेडिक है एक सर्जरी के सिलसिले में पूना गई थी। पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो डॉक्टर पिता के शरीर पर बेटी के नाखूनों से बनी खरोंचों के निशान थे, बेटी के शरीर पर पिता के नाखूनों की खरोंच थीं। बेटी के हाथों में पुलिस को पिता के सिर के कुछ बाल भी मिलते हैं।

इस बीच नौकर गायब है और पिता का बार-बार कहना है कि पुलिस उसे ढूंढे क्योंकि वही यह काम करके फरार हुआ है। मगर सारे सुबूत पिता के खिलाफ हैं और अदालत उसे न्यायिक हिरासत में भेज देती है। यहां से कहानी में होती है एक सीबीआई अफसर की एंट्री, जिसे मामले की तह तक पहुंचने कि जिम्मेदारी दी गई है।

हत्याओं से कहानी में आता है ट्विस्ट

Movie Review for film rahasy

फिल्म शुरुआत में पुलिस जांच-पड़ताल की बारीकियों के बीच कुछ धीमी मालूम पड़ती है लेकिन जैसे ही अफसर के रूप में केके मेनन की आते हैं, कहानी रफ्तार पकड़ लेती है। यह जासूसनुमा अफसर दिमाग को तेज बनाने के लिए लगातार अखरोट खाता रहता है!

मामले की परतें एक के बाद एक खुलती हैं और कई मौकों पर आप चौंकते भी हैं क्योंकि थोड़े समय बाद पिता अकेला संदिग्ध नहीं रह जाता। आयशा की आया, नौकर, उसका बिगड़ैल बॉयफ्रेंड, डॉक्टर दंपति का एक मित्र परिवार क्रमशः संदेह के दायरे में आते जाते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आते हैं जब एक के बाद एक तीन हत्याएं और होती हैं!

विज्ञापन

कसी हुई फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है

Movie Review for film rahasy
रहस्य अपनी कुछ तथ्यात्मक खामियों के बावजूद रोचक फिल्म है। हालांकि इस फिल्म का क्लाइमेक्स भावनाओं और जिज्ञासाओं को बहुत ऊंचाई पर नहीं ले जाता और सपाट मालूम पड़ता है। फिल्म के रोमांच से गुजरते हुए आप अचानक पाते हैं कि अंत में सारे संदिग्ध एक कमरे में बैठ गए हैं और हत्याओं के रहस्य से अचानक पर्दा उठ जाता है।


कहानी के तमाम सिरों को लेखक-निर्देशक मनीष गुप्ता ने सावधानी से बांधा है। केके मेनन का परफॉरमेंस शानदार है। आशीष विद्यार्थी और टिस्का चोपड़ा भी अपने रोल में जमे हैं। फिल्म कहीं ढीली नहीं पड़ती। इस साल ही यह पहली फिल्म है जो दर्शकों की रुचि शुरू से अंत तक बनाए रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed