'मोहनजो दारो' ने छुआ 50 करोड़ का आंकड़ा, 'रुस्तम' 100 करोड़ की ओर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सात दिनों से बॉक्स ऑफिस इस साल की सबसे बड़ी टक्कर का गवाह बन रहा है। पिछले शुक्रवार(12 अगस्त) को अक्षय कुमार की रुस्तम और रितिक रोशन की मोहनजो दारो रिलीज हुई। दोनों की फिल्मों से बड़ी उम्मीद की जा रही थी, इसे दो सितारों की टक्कर की तरह भी देखा जा रहा है। अब जब दोनों फिल्मों ने अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है, तो आंकड़ों से साफ है कि इस मुकाबले में बाजी अक्षय कुमार की रुस्तम के हाथ लगी है।
पहले दिन से ही अक्षय कुमार रितिक रोशन पर भारी पड़ रहे हैं। पहले वीकएंड पर 'रुस्तम' ने 50 करोड़ की कमाई की, जबकि 'मोहनजो दारो' ने 30 करोड़ कमाए। 'मोहनजो दारो' गुरुवार की 4.24 करोड़ की कमाई के साथ 51.18 करोड़ पर पहुंच गई है। वहीं 'रुस्तम' ने गुरुवार को 8.62 करोड़ की कमाई की, इससे फिल्म की पहले हफ्ते में कमाई 90.90 करोड़ हो गई है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 148 करोड़ हो गई है। दूसरी तरफ 'मोहनजो दारो' की दुनियाभर में कमाई 93 करोड़ हो गई है।
#MohenjoDaro Fri 8.87 cr, Sat 9.60 cr, Sun 12.08 cr, Mon 10.27 cr, Tue 3.16 cr, Wed 2.96 cr, Thu 4.24 cr. Total: ₹ 51.18 cr. India biz.
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) August 19, 2016