फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Kandahar Movie Review in Hindi Gerard Butler Ali Fazal Travis Fimmel Navid Negahban Bahador Foladi Mark Arnold

Kandahar Review: अदाकारी की नींव पर टिकी एक्शन फिल्म, अली फजल को मिला एक और शानदार इंटरनेशनल मौका

Sat, 17 Jun 2023 09:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 17 Jun 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
Kandahar Movie Review in Hindi Gerard Butler Ali Fazal Travis Fimmel Navid Negahban Bahador Foladi Mark Arnold
कंधार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
कंधार
कलाकार
जेरार्ड बटलर , अली फजल , नाविड नेगाबन , ट्रैविस फिमेल , बहादोर फौलादी , टॉम राइस हैरिस , मार्क अर्नोल्ड , वासिलिस कौकलानी और आदि
लेखक
मिचेल लाफॉर्च्यून
निर्देशक
रिक रोमन वॉ
निर्माता
तुलसी इवानिक , एरिका ली , ब्रैंडन बोया , जेरार्ड बटलर और आदि
रिलीज
16 जून 2023
रेटिंग
2.5/5

किसी भी फिल्म की मूल आत्मा उसकी कहानी होती है अगर फिल्म की कहानी प्रभावशाली न हो तो बाकी सारी  चीजें बेकार हो जाती है।  भले ही फिल्म का निर्माण भव्य स्तर पर किया गया हो, दुनिया की बेहतरीन टेक्निकल टीम और दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ सितारे ही फिल्म में क्यों न हो । फिल्म 'कंधार' देखकर ऐसा ही लगता है कि फिल्म निर्माण के दौरान जितनी भी चीजों की आवश्यकता होती है, वह सब फिल्म में है, लेकिन फिल्म की कहानी अगर रोचक तरीके से पेश की गई होती तो निश्चित रूप से यह फिल्म दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाने और भी सफल होती । फिल्म अमेरिका में 26 मई  को रिलीज हो चुकी है, अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है।    

विज्ञापन

Kiara Advani: 'वॉर 2' में कियारा की जगह पक्की? ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगी नजर

विज्ञापन

Kandahar Movie Review in Hindi Gerard Butler Ali Fazal Travis Fimmel Navid Negahban Bahador Foladi Mark Arnold
कंधार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'कंधार' की कहानी की शुरुआत ईरान से होती है जहां पर अमेरिका अपने सीआईए एजेंट टॉम हैरिस को भेजकर वहां के खुफिया न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर को नष्ट करवा देता है। अमेरिका नहीं चाहता है कि  ईरान अपने परमाणु शक्ति को बढ़ाए। इस मिशन को पूरा करने के बाद जब टॉम हैरिस दुबई के रास्ते अपने घर लंदन वापस आना चाहता है, तभी  उसे एक मिशन पर अफगानिस्तान भेज दिया जाता है। इसके बदले उसे मुंह मांगे पैसे भी दिए जाते हैं।टॉम हैरिस के साथ मोहम्मद उर्फ मो को ट्रांसलेटर के तौर पर भेजा जाता है।  टॉम हैरिस ईरान से हेरात के  रास्ते अफगानिस्तान  दाखिल होता है, इसी दौरान टॉम हैरिस का चेहरा न्यूज चैनल पर न्यूक्लियर प्लांट में ब्लास्ट करने के लिए जिम्मेदार के तौर पर दिखाया जाता है। जब ईरानी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को पता चलता है कि टॉम हेरात में है। पाकिस्तान की तरफ से टॉम को पकड़ने की जिम्मेदारी एजेंट काहिल नसीर को दी जाती है।
Ishwak Singh: वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे इश्वाक सिंह, इस फिल्म में हुई एक्टर की एंट्री

विज्ञापन

Kandahar Movie Review in Hindi Gerard Butler Ali Fazal Travis Fimmel Navid Negahban Bahador Foladi Mark Arnold
कंधार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉलीवुड की 'फेलन', 'शॉट कॉलर', 'एंजेल हैज फालेन', 'ग्रीनलैंड' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके रिक रोमन वॉ ने फिल्म 'कंधार' का निर्देशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी यह फिल्म कमर्शियल फिल्मों के मानक पर खरी उतरती है। फिल्म के लोकेशन, जबर्दस्त एक्शन सीन, विजुअल इफेक्ट्स फिल्म को काफी प्रभावशाली बनाते हैं, लेकिन फिल्म की कहानी को ढंग से पर्दे पर पेश नहीं कर पाए। कहानी को लेकर जो दर्शकों में उत्सुकता होनी चाहिए, वह इस फिल्म में नजर नहीं आई। फिल्म की कहानी इतनी तेजी से बढ़ती है और फिल्म के जिस तरह से किरदार बढ़ते जाते है, समझ में नहीं आता है  कि कहानी में उनकी उपयोगिता क्या है? हर किरदार का कायदे से परिचय भी फिल्म नहीं कराता ही।
Vijay Alia: 'शादी कर ली तूने?...', आलिया भट्ट संग विजय वर्मा की वेडिंग तस्वीर देख दंग रह गई थीं एक्टर की मां

विज्ञापन

Kandahar Movie Review in Hindi Gerard Butler Ali Fazal Travis Fimmel Navid Negahban Bahador Foladi Mark Arnold
कंधार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के एक्शन दृश्यों की शूटिंग जिस तरह से सिनेमैटोग्राफर मैकग्रेगर ने रेगिस्तान में शूट किया है वह काबिले तारीफ है। एक्शन फिल्में देखने वाले दर्शकों को इस फिल्म में कई हैरतअंगेज एक्शन दृश्य देखने को मिलेंगे। फिल्म के बहुत सारे सीन अंधेरे में शूट किए गए है, वहां थोड़ी सी सिनेमाई लिबर्टी लेने की जरुरत थी ताकि दर्शकों को स्क्रीन पर आंख  गड़ा कर फिल्म न देखनी पड़े। फिल्म अगर तकनीकी रूप से थोड़ी कमजोर भी हो तो दर्शक फिल्म से जुड़ जाते हैं, बशर्ते फिल्म की  कहानी उन्हें बांधे रखे। फिल्म की कहानी पूर्व सैन्य खुफिया अधिकारी मिचेल लाफॉर्च्यून ने स्नोडेन लीक के दौरान साल 2013 में अफगानिस्तान में तैनात किए जाने के अपने अनुभवों के आधार पर लिखी है जिस पर एक अच्छी डाक्यूमेंट्री फिल्म तो बन सकती है, लेकिन फीचर फिल्म बनाने के लिए मजबूत कहानी के साथ ही धैर्य की जरूरत है।
Thalapathy Vijay: 'लियो' से विजय का नया लुक जारी, मुंह में सिगरेट दबा हवा में पिस्तौल लहराते आए नजर

Kandahar Movie Review in Hindi Gerard Butler Ali Fazal Travis Fimmel Navid Negahban Bahador Foladi Mark Arnold
कंधार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म में टॉम हैरिस की भूमिका जेरार्ड बटलर ने निभाई है जिन्होंने इस फिल्म का निर्माण भी किया है। एजेंट काहिल नसीर की भूमिका अली फजल ने निभाई है। फिल्म में जेरार्ड बटलर अपने अभिनय से काफी प्रभावित करते हैं। अपने मिशन पर जिस जांबाजी का अनुभव उनके किरदार मे दिखता है, उससे कहीं ज्यादा भावुक और सरल जब अपने परिवार से मिलते हैं, तब दिखता है। मोहम्मद उर्फ मो की भूमिका में ईरानी अभिनेता नाविड  नेगाबन के किरदार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। फिल्म में उनकी भावनात्मक यात्रा काफी प्रभावित करती है। 'विक्टोरिया एंड अब्दुल', 'फ्यूरियस 7' जैसी हॉलीवुड की  फिल्में कर चुके अभिनेता अली फजल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'कंधार' निश्चित रूप से उनका अगला पड़ाव है। एजेंट काहिल नसीर की भूमिका के साथ पूरी तरह से न्याय करने की कोशिश की है, लेकिन अभी अभी उनको अंतरास्ट्रीय स्तर पर खुद को तैयार करने की बहुत ज्यादा जरूरत है। 
Manav Kaul: कामयाबी मिलने के बाद भी 1 BHK फ्लैट में क्यों रहते हैं मानव कौल? सुशांत को याद कर कह दी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed