फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Jahaan Chaar Yaar Movie Review by Pankaj Shukla Vinod Bachchan Swara Bhaskar Shikha Talsania Meher Vij Pooja C

Jahaan Chaar Yaar Review: चूल्हे चौके से ऊबी महिलाओं की ‘मुक्ति’ की वकालत, चौसर पर स्वरा भास्कर की चौकड़ी

Fri, 16 Sep 2022 10:44 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Jahaan Chaar Yaar Movie Review by Pankaj Shukla Vinod Bachchan Swara Bhaskar Shikha Talsania Meher Vij Pooja C
जहां चार यार रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
जहां चार यार
कलाकार
स्वरा भास्कर , शिखा तलसानिया , मेहेर विज , पूजा चोपड़ा और गिरीश कुलकर्णी आदि।
लेखक
कमल पांडे
निर्देशक
कमल पांडे
निर्माता
विनोद बच्चन
रिलीज
16 सितंबर 2022
रेटिंग
3/5

हिंदी सिनेमा की सांस फुला देने वाली भागदौड़ से दूर निर्माता विनोद बच्चन की बनाई फिल्मों का देसी स्वाद ही अलग है। वह ऋषिकेश मुखर्जी के सिनेमा को 21वीं सदी की रंग बदलती दुनिया में बचाए रखने की जी जान से कोशिश करते हैं। लीक से इतर कहानियां चुनते हैं। अधिकतर फिल्मी परिवारों से बाहर के ही कलाकार चुनते हैं। अच्छा म्यूजिक बनाते हैं और एक ठीक ठाक बजट में एक ठीक ठाक सी फिल्म बनाकर रिलीज भी कर देते हैं। बिना किसी बड़े फिल्मी कॉरपोरेट हाउस के सहारे के इतना कर लेना भी मुंबई फिल्म जगत में किसी पहाड़ हिलाने से कम नहीं है। ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘शादी में जरूर आना’ जैसी फिल्मों से विनोद बच्चन ने हिंदी सिनेमा में देसी कहानियों की एक लकीर खींची है। उनकी नई फिल्म ‘जहां चार यार’ इस लकीर को अगर और लंबा नहीं करती है तो कम से कम गाढ़ा जरूर करती है।

विज्ञापन

Jahaan Chaar Yaar Movie Review by Pankaj Shukla Vinod Bachchan Swara Bhaskar Shikha Talsania Meher Vij Pooja C
जहां चार यार रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये घर घर की कहानी है
महिला सशक्तिकरण की एक नई बघार है फिल्म ‘जहां चार यार’। इसमें रिश्तों के वे सारे मसाले हैं जो रोज पकते पकते बेस्वाद हो चले हैं। एक का पति घर में परिचारिका लगाने के नाम से ही बिदकता है। दूसरे का पति अपनी सहकर्मी के साथ वक्त बिताता है और घर आकर तमाम तरह के नाटक करता है तो तीसरी का पति इसलिए हमबिस्तर नहीं होता कि किसी तरह बीवी पर बच्चे पैदा न कर पाने का दाग पक्का हो तो वह दूसरी शादी कर सके। चौथी थोड़ा अलग लाइन पर है और यही अपनी बाकी तीनों सहेलियों को इस चूल्हे चौके से मुक्ति दिलाने का प्लान बनाती है, भले ही कुछ दिनों के लिए। मामला किसी तरह सेट होता है। चारों गोवा पहुंचती हैं और वहां एक मर्डर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jahaan Chaar Yaar Movie Review by Pankaj Shukla Vinod Bachchan Swara Bhaskar Shikha Talsania Meher Vij Pooja C
जहां चार यार रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

घरवालों से उकताई बहुओं की कहानी
फिल्म ‘जहां चार यार’ के लेखक और निर्देशक कमल पांडे हैं। उनकी लिखावट और बुनावट में डेली सोप जैसी खुशबू दिखती है। वह किसी किरदार को बनावटी होने से बचाने की कोशिश पूरी फिल्म में करते हैं। चार सखियों की इस कहानी का असल कलेवर तब तक सोंधा बना रहता है जब तक इसमें मर्डर का किस्सा शामिल नहीं होता है। इसी के बाद चौथी सहेली की असल जिंदगी का सच सामने आता है। सच ये भी सामने आता है कि शादी का रिश्ता आपसी समझ का रिश्ता है। एक दूसरे की जरूरत में साथ रहने का रिश्ता है। और, ये जरूरतें दैहिक सुख से कहीं आगे की हैं। फिल्म सीन दर सीन समझाती चलती है कि दफ्तर में काम करने से बड़ा काम घर में दिन भर खटने वाली पत्नियां करती हैं। उनसे ही परिवार कहलाने वाली दुनिया रोशन है।

विज्ञापन

Jahaan Chaar Yaar Movie Review by Pankaj Shukla Vinod Bachchan Swara Bhaskar Shikha Talsania Meher Vij Pooja C
जहां चार यार रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्वरा के फिर से भास्कर होने की कहानी
स्वरा भास्कर फिल्म ‘जहां चार यार’ की स्टार हैं। अदाकारा तो वह कमाल की हैं ही। दो बच्चों की मां की भूमिका में यहां उन्होंने अपने खाते में एक और सितारा जोड़ा है। उनकी ऊर्जा से फिल्म रोशनी पाती है। पूजा चोपड़ा उस मुस्लिम बहू के किरदार में हैं जिसे पता है कि अब तीन तलाक देकर कोई मियां दूसरी शादी की बात करे तो उसकी अक्ल कैसे ठिकाने लाई जाती है। शिखा तलसानिया का किरदार भीतर ही भीतर घुट रहा है और गोवा की खुली हवा में जब भीतर का लावा फूटता है तो दर्शकों में बैठी कई महिलाओं को भी जोर से चीखने का मन कर सकता है। मेहेर विज का किरदार फिल्म की कहानी में उत्प्रेरक (कैटलिस्ट) का काम करता है और जब भी फिल्म अनुमानित रफ्तार पकड़ने लगती है, ये किरदार कहानी में एक नया ट्विस्ट ले आता है।

Jahaan Chaar Yaar Movie Review by Pankaj Shukla Vinod Bachchan Swara Bhaskar Shikha Talsania Meher Vij Pooja C
जहां चार यार रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देखें कि न देखें
तकनीकी रूप से फिल्म भले बहुत आला दर्जे की न हो लेकिन फिल्म का गीत संगीत मधुर है। ‘मेरी पतली कमर’ गाने में रितु पाठक ने लोक रस का पूरा आनंद लिया है तो मीका सिंह का गाना भी परदे पर अच्छा लगता है। आनंद राज आनंद की अरसे बाद किसी फिल्म में वापसी अच्छी बन पड़ी है। महिला मंडली के लिए ये फिल्म खास दिलचस्पी वाली हो सकती है। फिल्म की रिलीज बहुत वृहत स्तर परतो नहीं हुई है लेकिन फिल्म अगर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में लगी है और अगर आपका मन भी चूल्हा चौका से ऊब गया है तो अपनी सहेलियों के साथ ये फिल्म जरूर देख आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed