फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Hum Do Hamare Do movie review by Pankaj Shukla Rajkummar Rao Kriti Sanon Paresh Rawal Abhishek jain

Hum Do Hamare Do Review: राजकुमार और कृति की पैकेज डील, मैडॉक ने फिर दिया दर्शकों को गच्चा

Fri, 29 Oct 2021 10:31 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Hum Do Hamare Do movie review by Pankaj Shukla Rajkummar Rao Kriti Sanon Paresh Rawal Abhishek jain
हम दो हमारे दो रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
हम दो हमारे दो
कलाकार
राजकुमार राव , परेश रावल , कृति सेनन , रत्ना पाठक और अपारशक्ति खुराना
लेखक
दीपक वेंकटेशन और प्रशांत झा
निर्देशक
अभिषेक जैन
निर्माता
दिनेश विजन
ओटीटी
डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रेटिंग
2/5

निर्माता दिनेश विजन हिंदी सिनेमा में प्रयोगधर्मी सिनेमा के लंबे समय से अमलबरदार रहे हैं। उनकी फिल्म कंपनी मैडॉक फिल्म्स का इसीलिए नाम भी हिंदी फिल्म जगत में काफी सम्मान से लिया जाता है। नए निर्देशकों को मौका देने में वह अग्रणी रहे हैं। राजकुमार राव उनके नियमित सितारे हैं और कृति सैनन का तो बायोडाटा ही मैडॉक फिल्म्स से शुरू होता है। दोनों ‘बरेली की बर्फी’ में साथ दिख चुके हैं। लेकिन, सिनेमा सिर्फ सितारे ही नहीं चलाते। इसके लिए पहली जरूरत है एक अच्छी और मनोरंजन से भरपूर कहानी की। ऐसी अदाकारी की जो स्वाभाविक लगे। और, सबसे जरूरी बात निर्देशन ऐसा हो जो उस कहानी को दर्शकों से जोड़ सके। वर्चुअल रियलिटी (वीआर) का ऐप बनाने वाले और ब्लॉगिंग को अपना करियर बनाने की हिम्मत रखने वाली युवा पीढ़ी की नुमाइंदगी करती ये फिल्म अपनी कहानी के झोल से मार खा गई है।

विज्ञापन

Hum Do Hamare Do movie review by Pankaj Shukla Rajkummar Rao Kriti Sanon Paresh Rawal Abhishek jain
हम दो हमारे दो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ की कहानी ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों जैसी है और इसका निर्देशन डेविड धवन की फिल्मों के जैसा। इसके निर्देशक अभिषेक जैन इसी उलझन में आखिर तक फंसे रहे कि आखिर उनको किस निर्देशक की कॉपी बनना है क्योंकि फिल्म में ओरीजनल जैसा कुछ है नहीं। शादी के लिए नकली माता पिता लाने का किस्सा घिस चुका है। कॉमिक बुक हीरो ध्रुव के नाम पर अपना नाम रखने वाला कहानी का नायक भी हर फ्रेम में इतना मेकअप किए रहता है कि लगता ही नहीं वह हमारे आसपास ही कहीं रहता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hum Do Hamare Do movie review by Pankaj Shukla Rajkummar Rao Kriti Sanon Paresh Rawal Abhishek jain
हम दो हमारे दो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानी में नायक नायिका में प्रेम होने से पहले की गलतफहमियां हैं। प्रेम का थोड़ा सा लीक से इतर इजहार है। इकरार है। लेकिन, इसरार इस बात का है कि नायिका को शादी ऐसे घर में करनी है जिसमें फैमिली हो और एक प्यारा सा कुत्ता भी हो। लेकिन नायक आसान काम यानी कि कुत्ता ढूंढने से पहले मुश्किल का यानी कि माता पिता ढूंढने का शुरू करता है। और बाकी की फिल्म चुटकुलों और जबर्दस्ती हास्य पैदा करने की कोशिशों में खर्च हो जाती है।
 

विज्ञापन

Hum Do Hamare Do movie review by Pankaj Shukla Rajkummar Rao Kriti Sanon Paresh Rawal Abhishek jain
हम दो हमारे दो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता दिनेश विजन की इस साल की ये आखिरी फिल्म है। ‘रुही’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक शानदार फिल्म ‘मिमी’ उन्होंने नेटफ्लिक्स को दी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर को वह इससे पहले ‘शिद्दत’ दे चुके हैं और ‘हम दो हमारे दो’ यूं लगता है कि जैसे इस ओटीटी को पैकेज डील में मिल गई है। ‘फिल्म हम दो हमारे दो’ में ऐसा कुछ नहीं है कि दर्शक इसमें शुरू से आखिर तक दिलचस्पी बनाए रखें। परेश रावल का अभिनय अब एक ऐसे ढर्रे पर आ चुका है कि दर्शक उनके अभिनय शुरू करने से पहले ही जान जाता है कि उनके हाव भाव क्या होने वाले हैं। रत्ना पाठक से काफी उम्मीदें फिल्म में रहीं लेकिन उन्होंने भी निराश किया। इस मामले में मनु ऋषि चड्ढा का अभिनय तालियां बजाने लायक जरूर रहा।
 

Hum Do Hamare Do movie review by Pankaj Shukla Rajkummar Rao Kriti Sanon Paresh Rawal Abhishek jain
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैसा कि मैंने फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के वक्त भी कहा था कि कृति सैनन मैडॉक फिल्म्स की इन हाउस कलाकर हैं लेकिन अगर वह दोस्ती यारी से ऊपर उठकर ‘पानीपत’ और ‘मिमी’ जैसी दो चार फिल्में और कर सकीं तो हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार होने का माद्दा रखती है। फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ उन्हें फिर चार कदम पीछे ले आई है और इसमें उनके हमसफर राजकुमार राव भी बने हैं। इन दोनों कलाकारों को अपनी फिल्मों का चुनाव भावनात्मक रिश्तों को किनारे रखकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। यही बात फिल्म के संगीतकार सचिन जिगर के लिए भी लागू होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed