फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Gram Chikitsalay Review in Hindi by Pankaj Shukla Rahul Pandey Deepak Mishra Arunabh Kumar Amol Vinay Pathak

Gram Chikitsalay Review: ‘पंचायत’ की नकल में धरे गए अरुणभ और दीपक मिश्रा, अमोल पाराशर बने सीरीज की कमजोर कड़ी

Fri, 09 May 2025 08:46 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 09 May 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Gram Chikitsalay Review in Hindi by Pankaj Shukla Rahul Pandey Deepak Mishra Arunabh Kumar Amol Vinay Pathak
वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
ग्राम चिकित्सालय (वेब सीरीज)
कलाकार
विनय पाठक , अमोल पाराशर , आनंदेश्वर द्विवेदी , आकाश मखीजा , आकांक्षा रंजन कपूर , गरिमा विक्रांत सिंह , परितोष तिवारी और कुमार सौरभ आदि
लेखक
दीपक कुमार मिश्रा , अरुणभ कुमार और वैभव-श्रेया
निर्देशक
राहुल पांडे
निर्माता
द वायरल फीवर (टीवीएफ)
ओटीटी:
अमेजन प्राइम
रिलीज:
9 मई 2025
रेटिंग
2/5

गांव को समझने के लिए किस्सों की नहीं वहां के हिस्सों की जरूरत होती है। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. शिवम पांडे, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. विधि वोरा, डॉ. प्रवीण कुमार जैसे कुछ चिकित्सक हैं जिन्होंने ग्रामीण चिकित्सा के किस्से टीवीएफ वालों को सुनाए हैं। शोधार्थी प्रेम सिंह ने इनका बुके बनाया है। इस पर ओरिजिनल स्टोरी का ठप्पा टीवीएफ के सितारों दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने लगाया है। सलीम-जावेद टाइप जोड़ी बनाकर लिखने वाले वैभव-श्रेया ने इसकी पटकथा और संवाद लिखे हैं। दूर झारखंड के नयनाभिराम प्राकृतिक दृश्यावली के बीच ये सीरीज शूट की गई है। फुलेरा जैसा एक गांव है भटकंडी। पंचायत के सचिव जी जैसे एक एमओ जी हैं। सरकारी अस्पताल में काम करते हैं। बाकी की कहानी तो अब आप समझ ही गए होंगे, सीरीज का नाम है ‘ग्राम चिकित्सालय’।

विज्ञापन

Gram Chikitsalay Review in Hindi by Pankaj Shukla Rahul Pandey Deepak Mishra Arunabh Kumar Amol Vinay Pathak
वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

पंचायत से पीएचसी तक पहुंची टीवीएफ की कहानी
जी हां, ग्रामीण परिदृश्य में रची गई सीरीज ‘पंचायत’ को मिली सफलता ने अमेजन प्राइम वीडियो को इसी तरह की एक और सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ बनाने का आइडिया ओटीटी वालों ने ही दिया लगता है। सोचिए तो जरा टीवीएफ वालों को शोहरत मिलनी शुरू हुई थी ‘परमानेंट रूममेट्स’ से बीते 10 साल में ये वहां से उतरकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक आ गए हैं। नेटफ्लिक्स को समझ आ रहा हो न आ रहा हो, प्राइम वीडियो वालों को समझ आ चुका है कि शहर में जिसको जितना ओटीटी-ओटीटी खेलना था, वह खेल चुका। अब बारी इंडिया की नहीं भारत की है। तो भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, जैसे गाने सुन सुनकर टीवीएफ ने पैसा बटोरने का नया नुस्खा निकाला है, चलो गांव की ओर। पंचायत हो गई, पीएचसी तक बात पहुंचै चुकी है, अब गन्ना खरीद केंद्र, गेहूं खरीद केंद्र, प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी, चकबंदी, तहसील दफ्तर की बारी भी इनके बाद कभी भी लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gram Chikitsalay Review in Hindi by Pankaj Shukla Rahul Pandey Deepak Mishra Arunabh Kumar Amol Vinay Pathak
वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जबरिया बनाई गई वेब सीरीज में फंसे अमोल
वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ देखकर शुरू से ही ये समझ आने लगता है कि ये किसी विचार पर बनी सीरीज नहीं है, ये सीरीज बनाने के लिए तलाशा गया विचार भर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में इसके रिसर्चर ने भी रिसर्च नहीं की है। की होती तो कहानी वहां से शुरू होती जहां लाखों रुपये खर्च करके डॉक्टर बनने वाले गांव जाना ही नहीं चाहते। अमोल पाराशर इस सीरीज की कास्टिंग में हुई हड़बड़ी की कहानी खुद कहते हैं। उनकी टाइमिंग भी मैच नहीं हो रही है। न संवाद बोलने में, न अस्पताल खोलने में। कोलकाता वाला कोई राइटर ये भी कह रहा है कि ये कहानी तो उसने विनय पाठक को बहुत पहले बताई थी, तो क्या विनय पाठक इसे लेकर टीवीएफ के पास पहुंच गए? पता नहीं, इन दिनों सूचनाओं का युद्ध अकेले सीमा पर नहीं सीमा के भीतर भी चल रहा है। संभल के रहिए अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से...!

विज्ञापन

Gram Chikitsalay Review in Hindi by Pankaj Shukla Rahul Pandey Deepak Mishra Arunabh Kumar Amol Vinay Pathak
वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बहुत नकली सा लगा विनय पाठक का किरदार
विनय पाठक यहां गांव के वो झोलाछाप डॉक्टर हैं, जिनके बूस्टर से इंसान तो क्या आत्मा भी बूस्ट हो जाए। गूगल पर लक्षण डालते हैं, एआई बता देता है कि बीमारी क्या है, बस उसी का वह इलाज बता देते हैं। सोचिए एआई के मेडिकल क्षेत्र में उपयोग भर पर कोई सीरीज बनी हो तो कितनी शानदार हो सकती है। विनय पाठक का अभिनय बहुत स्वाभाविक नहीं है। उनके किरदार की रिसर्च भी बहुत कमजोर है। कहानी एपिसोड दर एपिसोड लुढ़कती रहती है। एमओ साब परेशान हैं कि लोग उनके पास आ ही नहीं रहे। और, अस्पताल के लोग परेशान हैं कि ये आदमी है क्या चीज? दवा-दारू का अंडर द टेबल चल रहा है सो अलग। कमीशन देने-लेने तक के खुलासे हो रहे हैं। पर बस ये कहानी किसी असली अस्पताल जैसी पता नहीं क्यों आखिरी एपिसोड तक लगी ही नहीं। ‘पंचायत’ जैसी फील नहीं है इसमें। गोरी छोरी को लीप पोत कर सांवला बनाने की कोशिशों ने इसकी और छीछालेदर की है। 

Gram Chikitsalay Review in Hindi by Pankaj Shukla Rahul Pandey Deepak Mishra Arunabh Kumar Amol Vinay Pathak
वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमैटोग्राफी कमाल की, गाजे-बाजे में मजा नहीं
चंद्र शेखर प्रजापति चाहते तो हर एपिसोड को कम से कम 10 मिनट कतर सकते हैं, उनके रामराज के चलते एपिसोड फैले हुए लगते हैं। गिरीश कांत का कैमरा जरूर लगा रहता है, झारखंड को कश्मीर जैसा दिखाने में। उनके लॉन्गशॉट के बनाए कुछ फ्रेम वाकई बहुत खूबसूरत हैं और कहीं कहीं तो ‘शोले’ के फ्रेम्स की भी याद दिलाते चलते हैं। सीरीज के रचयिताओं दीपक मिश्रा और अरुणभ के अति आत्मविश्वास की मारी ये सीरीज इस बार संगीत में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती है। नीलोत्पल बोरा इसमें थोड़ा और लोकसंगीत भरे होते तो आनंद कुछ और ही होता। नीरज कुमार का प्रोडक्शन डिजाइन बहुत चाक चौबंद और चमकीला है। हां, सुमेधा शक्ति को सीरीज के कॉस्ट्यूम बनाने से पहले कुछ दिन झारखंड के गांव में जरूर गुजारने चाहिए थे। बहुत खाली समय हो तो टाइम पास करने के लिए सीरीज एक बार देखी जा सकती है, बस इससे ‘पंचायत’ के पहले दो सीजन जैसी फीलिंग वाली 'एक्सपेक्टेशन' मत करिएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed