फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Film Review Zubaan

जुबान फिल्म समीक्षा: बहुत सारी उलझन

Fri, 04 Mar 2016 05:41 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 04 Mar 2016 05:41 PM IST
सार

  • निर्माताः गुनीत मोंगा
  • निर्देशकः मोजेज सिंह
  • सितारेः विक्की कौशल, सारा जेन डायज, मनीष चौधरी, राघव चनाना
  • रेटिंग **

विज्ञापन
Film Review Zubaan
- फोटो : twitter

विस्तार

अगर आप कुछ अलग देखने की उम्मीद लेकर जाएं और वह पूरी न हो तो दो विकल्प हैं। खुल कर कहें या जुबान बंद रखें। अपनी पहली फिल्म लेकर आए मोजेज सिंह की जुबान देखने के बाद यही रास्ते आपके पास रह जाते हैं।
विज्ञापन


अपनी बातों और फिल्म के ट्रेलर में मोजेज जो कहते हैं, फिल्म उस पर खरी नहीं उतरती। विदेश में सिनेमा की पढ़ाई करके हिंदुस्तानी फिल्म बनाने की कोशिश कहीं-कहीं तो कामयाब है मगर घालमेल भी साफ दिख जाता है।
विज्ञापन


नतीजा, बहुत सारी उलझन। इसमें संदेह नहीं कि मोजेज ने एक अलग तरह की कहानी कहने का प्रयास किया है लेकिन उसमें सहजता नहीं रख सके। उसे जरूरत से ज्यादा नाटकीय बनाने के चक्कर में न तो भारतीय बना सके और न ही पश्चिमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोजेज की फिल्म लड़के की अंतरयात्रा नहीं दिखा पाती

Film Review Zubaan
- फोटो : twitter
118 मिनट की यह फिल्म एक लड़के की जिंदगी है जिसे अपनी पहचान (अंग्रेजी में: सेल्फ) की तलाश है। वह अपने अतीत से भाग रहा है और उसके सामने एक आदर्श है, जिसके जैसा वह बनना चाहता है। मगर जब बीज गूलर के हों तो पेड़ पर जामुन कैसे लगेंगे?

मोजेज की फिल्म इस लड़के की अंतरयात्रा नहीं दिखा पाती। जिसकी कड़ियां आध्यात्मिक हैं। मोजेज उसके बाहरी आवरण को ही पकड़ पाए हैं, जो बेहद चलताऊ ढंग से फिल्मी है। जिसमें एक छोटे शहर का छंटे किस्म लड़का कैसे ऊंचाइयां छूने के लिए चालाकियां करता है।

कहानी में ईंट भट्ठे से उठ कर बना एक रईस बिल्डर है, उसकी चंचल पत्नी है और एक बेटा भी। जिसे बिल्डर बिल्कुल प्यार नहीं कर पाता क्योंकि वह उसका है ही नहीं! फिल्म अपनी शुरुआत में सोच-समझ की राह पर चलती हुई अंततः नादानी के गड्ढे में गिर जाती है। इन बातों के बावजूद मोजेज में संभावनाएं दिखती हैं और उनकी अगली फिल्म का इंतजार रहेगा।

जुबान का एकमात्र सकारात्मक पक्ष विक्की कौशल

Film Review Zubaan
- फोटो : twitter
जुबान का एकमात्र सकारात्मक पक्ष विक्की कौशल हैं, जिनका अभिनय सधा हुआ है। हालांकि इससे पहले मसान में उनके भावों की तीव्रता ज्यादा प्रखर थी। दिलशेर के रोल में वह अपनी महत्वाकांक्षाओं को छुपाते हुए करियर में उभरने का एहसास करा जाते हैं।

उन्होंने पंजाबी लहजे को अच्छे ढंग से पकड़ा है और हकलाहट को भी। सारा जेन डायज यहां किसी आवारा हवा-सी इधर-उधर गीत गाने के लिए ही थीं। वह काम उन्होंने किया। मगर प्रभावित नहीं कर पातीं। उनके चेहरे पर भाव नहीं उभरते।

न ही उनकी बॉडी लैंग्वेज कुछ कहती है। बिल्डर/सख्त पिता बने मनीष चौधरी असर छोड़ते हैं। संगीत इस फिल्म का अहम हिस्सा है, मगर कहीं भी छू नहीं पाता। यह जुबान की बड़ी कमजोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed