फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Khoobsurat Film Review - Sonam Kapoor and Fawad Khan Chemistry in Khoobsurat Hindi Movie

फिल्म 'खूबसूरत' है कि नहीं ये आप तय करें

Fri, 19 Sep 2014 05:12 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
Khoobsurat Film Review - Sonam Kapoor and Fawad Khan Chemistry in Khoobsurat Hindi Movie

सिनेमा हकीकत नहीं है, यह सबको पता है। लेकिन निर्देशक की कोशिश इस संसार को ही पर्दे पर साकार करने की होती है। वह जितनी ज्यादा सच्चाई के नजदीक लगने वाली कथा को रचता है, उतना सफल कहता है। फिल्म उतनी बड़ी कहलाती है।

विज्ञापन


अगर पर्दे की दुनिया नकली मालूम पड़े तो सिनेमा कैसे सफल कहा जा सकता है? निर्देशक शशांक घोष की फिल्म ‘खूबसूरत’ नकली फिल्म है। हालांकि इसमें ऊपरी चमक-दमक दिखती है और आकर्षक लगती है, लेकिन यह प्लास्टिक के फूलों जैसी है। नकली। जो कई बार असली को भी मात देती नजर आती है। हर दौर में ऐसी फिल्मों की बहुतायत रही है।
विज्ञापन


हमारे समय में भी है। सच्चाई यह है कि ये फिल्में सिनेमा के संसार को किसी तरह से समृद्ध नहीं करतीं, सुंदर नहीं बनातीं। ये मनोरंजन के संसार का प्रदूषण हैं। प्लास्टिक प्रदूषण के जैसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सोनम कपूर का विज्ञापन है

Khoobsurat Film Review - Sonam Kapoor and Fawad Khan Chemistry in Khoobsurat Hindi Movie

‘खूबसूरत’ के पहले ही दृश्य से साफ हो जाता है कि यह सोमन कपूर की ब्रांडिंग का 130 मिनट का विज्ञापन है। जिसमें न केवल उनकी प्लास्टिक की गुड़िया जैसी छवि को आकर्षक रंगों से संवारने की कोशिश की गई है, बल्कि कहीं-कहीं यह भ्रम पैदा करने का प्रयास भी है कि उन्हें अब ऐक्टिंग करना आ गई है।

जेम्स की गोलियों की जितनी रंग-बिरंगी छवियां होती हैं, निर्देशक ने वह सब पर्दे पर उतारी हैं। एक सैशे में सारा कुछ रंग-बिरंगा पैक किया है। शशांक कहते रहे हैं कि ऋषिकेश मुखर्जी की रेखा स्टारर क्लासिक ‘खूबसूरत’ से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपनी फिल्म बनाई है, जबकि फिल्म देख कर आप पाते हैं कि यह सफेद झूठ जैसा है।

कुछ यूं चलती है कहानी

Khoobsurat Film Review - Sonam Kapoor and Fawad Khan Chemistry in Khoobsurat Hindi Movie

एक आईपीएल टीम की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.मृणालिनी चक्रवर्ती उर्फ मिली (सोनम कपूर) राजस्थान के संभलगढ़ राजघराने में पहुंचती है क्योंकि राजा शेखर सिंह व्हीलचेयर पर हैं। दस साल पहले एक हादसे में बड़े बेटे को खोने के बाद से वह इस हालत में हैं। मिली को उन्हें चलने-फिरने लगाय बनाना है।

राजा की इस हालत के बाद पत्नी राजमाता निर्मला (रत्ना पाठक शाह) ने न केवल युवराज विक्रम सिंह राठौर (फवाद खान) और उसकी बहन दिव्या को पाल-पोस कर बड़ा किया है बल्कि राजवंश का पूरा कारोबार भी संभाला। अतः राजामाता सख्त है। नतीजा यह कि दस साल से राजमहल में कोई हंसा तक नहीं।

मिली जब वहां पहुंचती है तो अपने हंसमुख, चंचल, बिंदास स्वभाव से हालात को बदलने लगती है। सबको अहसास होता है कि वे सांस तो ले रहे हैं, मगर जी नहीं रहे। परिवर्तन के इस ड्रामे में राजमाता से मिली का टकराव और युवराज से प्रेम शामिल है।

क्या गाने लुभाएंगे?

Khoobsurat Film Review - Sonam Kapoor and Fawad Khan Chemistry in Khoobsurat Hindi Movie

यह कहानी फिल्म के पहले में जहां लचर और ठहरी-सी है, वहीं दूसरे हिस्से में थोड़ा ड्रामा पैदा करने की कोशिश की गई है। जो मनोरंजन के लिए नाकाफी है। कोई कलाकार भी प्रभाव नहीं छोड़ता। सोनम की ऐक्टिंग के बारे में कुछ कहना बेकार है। अपनी कमजोर फिल्मों का ठीकरा हर बार वह दूसरों के सिर फोड़ती हैं।

पाकिस्तान के फवाद खान को लेकर निर्माताओं ने अपनी फिल्म में क्या खास चमक पैदा की वही बता सकते हैं। रत्ना पाठक शाह का रंग-रूप और ऐक्टिंग देखकर उनके सुपरहिट सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की याद आती है।

मिली की मां के रूप में किरण खेर हैं और हमेशा की तरह पंजाबी महिला की भूमिका में बहुत ही लाउड हैं। मां-बेटी का ट्रेक अलग से गढ़ा हुआ और बेमजा है। फिल्म में गानों की कहीं जगह नहीं थी, उन्हें ठूंसा गया है। कॉमेडी और रोमांस के नाम पर शशांक घोष ने जो कुछ बनाया है उसे आप चाहे जो नाम दें, ‘खूबसूरत’ तो कतई नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed