फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review of happy ending

हैप्पी एंडिंगः समीक्षा पढ़कर ही देखिए फिल्म

Fri, 21 Nov 2014 02:46 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
film review of happy ending

एक खूबसूरत सपना है। एक लेखक का उपन्यास इतना हिट हुआ कि उसने साढ़े पांच साल सिर्फ रॉयल्टी के दम पर जिंदगी के मजे लूटे। शानदार घर, लक्जरी कार, क्लब में पार्टियां, शराब और समय-समय पर बदलती गर्लफ्रेंड। हिंदुस्तान में यह सपना क्या कभी सच हो सकता है? दुनिया के किसी कोने में किसी भाषा के एकाध लेखक के साथ ऐसा कभी घट जाए तो उसकी कहानी कितनी नीरस और जड़ हो सकती है, वह आप हैप्पी एंडिंग में देख सकते हैं।

विज्ञापन


एक है यूडी (सैफ अली खान)। अमेरिका में रहता है। वही इस सपने वाला लेखक है। सारा पैसा उड़ा कर वह कंगाली के कगार पर है और तुरंत पैसा कमाना है। उसका एजेंट उसे एक बॉलीवुड स्टार (गोविंदा) से मिलवाता है, जो रोमांटिक कॉमेडी लिखाना चाहता है। लेखन की दुनिया में यूडी की जगह दूसरी राइटर आंचल (इलियाना डिक्रूज) ले चुकी है।
विज्ञापन


रोमांटिक कॉमेडी लिखते-लिखते यूडी और आंचल में प्यार होता है। लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का वादा नहीं करते। बस, यह फैसला करते हैं कि एक-एक दिन साथ जीएंगे। ये है हैप्पी एंडिंग। ट्विस्ट देने के लिए इसमें यूडी की एक गर्लफ्रेंड (कल्कि कोचिलीन) है, जिसे वह छोड़ना चाहता है और वह प्रेग्नेंट होने के बहाने से उसे अपना बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबके लिए नहीं है यह फिल्म

film review of happy ending

हैप्पी एंडिंग साधारण दर्शकों के लिए नहीं है। ये उन असाधारण लोगों के लिए है जो नीरस चीजों में भी रस ढूंढ लेते हैं। चाहे वे सिंगल स्क्रीन में फिल्म देखें या मल्टीप्लेक्सों में। फिल्म की कहानी, इसमें पैदा हुई परिस्थितियां और डायलॉग बनावटी और कॉमेडी नकली है। हैप्पी एंडिंग कुछेक दृश्यों को छोड़ कर कतई हैप्पी नहीं करती।

इसके बावजूद यहां सैफ तारीफ के काबिल हैं। उनका अभिनय अच्छा है और आवारा किस्म के दिलफेंक लेखक के रूप में वे जमे हैं। जो सैफ के फैन हैं, उन्हें मजा आएगा। गोविंदा की एक पखवाड़े में यह दूसरी फिल्म है। इन फिल्मों को गोविंदा का कमबैक कहा जा रहा था। अगर गोविंदा ऐसे ही रोल करते रहे तो जल्द ही उन्हें फिर से घर पर आराम करना पड़ेगा।

इलियाना हैं बेहद साधारण

film review of happy ending

इलियाना साधारण लगीं, जबकि कल्कि ने रोल खूबसूरती से निभाया। वह अच्छी अभिनेत्री हैं, मगर मुश्किल यह है कि वह भारतीय चेहरा नहीं हैं। हैप्पी एंडिंग एक लेखक माध्यम से यह बताने की कोशिश है कि रोमांटिक कॉमेडी कैसे लिखी जाती हैं।

आंचल के एक डायलॉग रूप में फिल्म के लेखकों-निर्देशकों ने इस बात को साफ-साफ कहा है कि रोमांटिक किताबें/फिल्में पढ़ने-देखने वाले मूर्ख हैं। हम तो कुछ भी लिख/बना रहे हैं, मगर रोमांस के नाम पर पिघल जाने वाले हमारी रचनाओं और हमको बड़ा महान मान रहे हैं।

शायद हकीकत ऐसी ही हो। बाजार भावनाओं से खेलना खूब जानता है। भागदौड़ तथा तनाव भरी जिंदगी में लोग अपनी भावनाओं को ‘लिफ्ट’ करने के चक्कर में विवेक का इस्तेमाल कंजूसी से कर रहे हैं। मगर आप जरूर सोचिए क्योंकि जिस खुशी की तलाश आपको है, वह यहां मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed