{"_id":"3024a5ced4f76d80fa7c10754944e682","slug":"film-review-of-dar-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'हाइवे' संग खौफ पैदा करने आई यह फिल्म","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
'हाइवे' संग खौफ पैदा करने आई यह फिल्म
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई
Updated Fri, 21 Feb 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरक्की... मगर किस कीमत पर? भुतहा फिल्मों में इस समाजशास्त्रीय सवाल का जवाब भुतहा ढंग से ही मिलेगा। ‘रागिनी एमएमएस’ जैसी फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी ने अपनी नई फिल्म में एक मॉल की कहानी दिखाई है।
विज्ञापन
जहां एक के बाद एक नौ मौतें हो चुकी हैं लेकिन मॉल के मालिक और उसके प्रबंधक इन्हें सिर्फ हादसा मानते हैं। वे नाच-गाने के साथ मॉल को री-लॉन्च करते हैं। यहां नया सिक्योरिटी गार्ड विष्णु (जिमी शेरगिल) आता है, परंतु स्थितियां नहीं बदलतीं।
विज्ञापन
खास बात यह कि विष्णु का इस जगह से एक संबंध है... क्या है वह? क्या विष्णु के आने से मौतों का सिलसिला थमता है? क्या मॉल सदा के लिए भुतहा रहता है? इन सवालों का फिल्म में जवाब मिलता है।
विज्ञापन
विकास का तर्क यह कि कोई उजड़ेगा तो कोई बसेगा। ‘डर एट द मॉल’ की कहानी इन्हीं तत्व को लेकर बुनी गई है। हॉरर फिल्मों में जिन्हें मजा आता है, वह ‘डर’ का भी मजा ले पाएंगे। लेकिन जो रोमांच और डरने-डराने के नए अंदाज ढूंढने के लिए चुनिंदा फिल्में देखते हैं, वे निराश होंगे।
फिल्म थोड़ा बांधती जरूर है, मगर इसकी कहानी का दायरा बंधा-बंधाया है। फिल्मी फार्मूले बताते हैं कि एक भुतहा जगह पर कुछ लोग फंस जाएं तो एक के बाद एक मौत तो होगी ही।
डर का रोमांच बढ़ाने के लिए दृश्य जरूरत से ज्यादा लंबे खींचे नजर आते हैं। फिल्म का पूरा भार जिमी शेरगिल के कंधों पर है और उन्होंने अपना काम बखूबी किया है। बाकी कलाकार भी उन्हें मदद करते हैं।