फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Double XL Review Hindi by Pankaj Shukla Satram Ramani Sonakshi Sinha Huma Qureshi Zahir Iqbal Mahat Raghvendra

Double XL Review: ‘डबलएक्सएल’ देखने से होगा ये डबल नुकसान, मेहनत की कमाई के साथ जाया होगा बेशकीमती समय

Fri, 04 Nov 2022 01:55 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Double XL Review Hindi by Pankaj Shukla Satram Ramani Sonakshi Sinha Huma Qureshi Zahir Iqbal Mahat Raghvendra
डबल एक्सएल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
डबल एक्सएल
कलाकार
सोनाक्षी सिन्हा , हुमा कुरैशी , जहीर इकबा और महत राघवेंद्र आदि
लेखक
मुदस्सर अजीज और साशा सिंह
निर्देशक
सतराम रमानी
निर्माता
भूषण कुमार , कृष्ण कुमार , हुमा कुरैशी , साकिब सलीम , मुदस्सर अजीज , विपुल डी शाह , अश्विन वर्दे , राजेश बहल और और फिरुजी खान
रिलीज
4 नवंबर 2022
रेटिंग
1/5

स्माल, मीडियम, लार्ज, एक्स्ट्रा लार्ज (एक्सएल), डबल एक्स्ट्रा लार्ज (डबल एक्सएल) रेडीमेड कपड़ों की इन नापों पर करोड़ों का कारोबार टिका है। डबल एक्सएल एक ब्रांड भी है जिसको उन लोगों तक पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं जो जैसे हैं वैसे ही बने रहना चाहते हैं और जिनको न करीना कपूर के शुरू किए जीरो फीगर से कोई लेना देना है और न ही राम कपूर के एक्सएल साइज के कपड़े पहनकर छोटे परदे का सुपरस्टार बन जाने से। चुस्त और तंदुरुस्त रहना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन जिसकी सेहत अच्छी हो और वह सामाजिक पैमाने से थोड़ा लेफ्ट या राइट हो उसको हमेशा सेंटर में करने की कोशिश अच्छी नहीं है। अंग्रेजी में इस कोशिश को बॉडी शेमिंग कहते हैं यानी कि किसी की कद काठी सामान्य से अधिक होने पर उसका मजाक बनाना। ऐसे तमाम लोग हमारे दोस्त, रिश्तेदार या पड़ोसी भी हो सकते हैं और उनको सामान्य महसूस कराने का विचार ही फिल्म ‘डबल एक्सएल’ का मूल विचार लगता है।

विज्ञापन

Double XL Review Hindi by Pankaj Shukla Satram Ramani Sonakshi Sinha Huma Qureshi Zahir Iqbal Mahat Raghvendra
हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेहतरीन विचार पर बनी बेकार फिल्म
सामाजिक वर्जनाओँ और परिभाषाओं को नए नजरिये से देखने की कोशिशें आयुष्मान खुराना की फिल्में करती रही हैं। अभिनेत्रियों में ये बीड़ा नुसरत भरूचा ने संभाल रखा है और अब बारी सामान्य से भारी हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की है। मुकाबला इस फिल्म का जान्हवी कपूर की ‘मिली’ से है। दोनों फिल्मों की बुनावट और कसावट देखकर हिंदी सिनेमा की मौजूदा मनोदशा समझी जा सकती है। मुंबई में ठेठ उत्तर भारत से आकर सिनेमा बनाने वालों की कमी है। कमी उन लोगों की भी होती जा रही है जिन्हें उत्तर भारत समझ आता है और जो सिनेमा को सही रास्ता दिखा सकते हैं। भरमार यहां उन लोगों की है जिनके लिए डबल एक्सएल साइज सामाजिक मनोविज्ञान को मनोरंजन तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने और सामाजिक सोच को बदलने का शानदार मौका नहीं है बल्कि उनके लिए बस ये एक और प्रोजेक्ट है जिसे रिलीज से पहले ही वे नेटफ्लिक्स, हंगामा म्यूजिक और सोनी चैनल को बेचकर मुनाफा कमा चुके हैं। अब फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद आए ना आए, उनके ठेंगे से।
Amber Heard: एक्स बॉयफ्रेंड एलन मास्क के आते ही एम्बर हर्ड ने ट्विटर को कहा बाय, डिलीट किया अपना अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन

Double XL Review Hindi by Pankaj Shukla Satram Ramani Sonakshi Sinha Huma Qureshi Zahir Iqbal Mahat Raghvendra
'डबल एक्सएल' पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नौ निर्माता, नब्बे छेद
गिनना शुरू कीजिए। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, मुदस्सर अजीज, विपुल डी शाह, अश्विन वरदे, राजेश बहल और फिरुजी खान, ये सब फिल्म ‘डबल एक्सएल’ के प्रोड्यूसर हैं। दो और हो जाते तो पूरी क्रिकेट टीम बन सकती थी। एक के पास एक हीरोइन है। दूसरा दूसरी हीरोइन की हां लाता है। तीसरे के पास कहानी और इन दोनों को साइन करने भर का पैसा है। बस प्रोजेक्ट बन गया। अब बस इसके लिए और पैसा लाना है। एक और प्रोड्यूसर। किसी ने इसका सौदा ओटीटी से करा दिया। एक और प्रोड्यूसर। फिर अगला बंदा सैटेलाइट का सौदा करा देता है और वह भी प्रोड्यूसर बन जाता है। हिंदी सिनेमा इन दिनों ऐसे ही चल रहा है। यहां प्रोड्यूसर को सिनेमा नहीं बनाना है, उसे बस प्रोजेक्ट बनाना है। महीने भर पहले से ट्रेलर। 10-12 शहरों या मॉल में घूम फिरकर फिल्म को ‘लीक से हटकर’ बताना और बस रिलीज होते ही सब का बैंक बैलेंस से
Phone Bhoot Twitter Review: हंस-हंसकर लोट-पोट हुए दर्शक, ईशान-सिद्धांत को बताया धांसू, कटरीना की भी हुई तारीफ

विज्ञापन

Double XL Review Hindi by Pankaj Shukla Satram Ramani Sonakshi Sinha Huma Qureshi Zahir Iqbal Mahat Raghvendra
'डबल एक्सएल' की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

असल हिंदुस्तान से दूर होता बॉलीवुड
फिल्म ‘डबल एक्सएल’ देखने के दौरान यही सारे ख्याल आते रहते हैं। न तो इसे लिखने वालों को मेरठ के बारे में पता है कि अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 45 मिनट में पहुंचा जा सकता है। न ही इनको ये पता है कि टीवी प्रजेंटर का पहला काम है सितारों के आभामंडल के प्रभाव में न आना। और न ही इन्हें ये पता है कि फैशन में हॉते और कोत्यूर का फर्क क्या है। बस सब ऊपर ऊपर से हो रहा है। ये एक तरह से फिल्म दर्शकों की फिल्म कारोबार में अहमियत को नजरअंदाज करने का दौर है। मेरठ की बेटी अपने घर वालों को नजरअंदाज करके स्पोर्ट्स प्रजेंटर बनना चाहती है। दिल्ली की बेटी की मंशा फैशन डिजाइनर बनने की है। सपने हर बेटी को देखने चाहिए। लेकिन सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश में यहां लंदन का क्या काम? अरे, भई सब्सिडी मिलेगी ना, तो एक और प्रोड्यूसर!
Mili Review: जान्हवी कपूर की दमदार अदाकारी ने जीता दिल, मौत से दो दो हाथ करती दिखी ‘मिली’

Double XL Review Hindi by Pankaj Shukla Satram Ramani Sonakshi Sinha Huma Qureshi Zahir Iqbal Mahat Raghvendra
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्वालिटी कंट्रोल बोर्ड की जरूरत
हिंदी फिल्मों की जो हालत है उसे देखते हुए कई बार तो ये भी लगता है कि सरकार को सेंसर बोर्ड तक फिल्मों के आने से पहले उन्हें एक क्वालिटी कंट्रोल बोर्ड से गुजारना चाहिए। कुछ कुछ आईएसआई मार्क जैसा कोई सिस्टम। सोचिए कि कोई फिल्म आईएसआई मार्क होगी तो दर्शकों को कुछ तो भरोसा होगा न कि फिल्म देखने जाना है तो जेब बेवजह हल्की होने का गम नहीं होगा। यहां तो हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की लॉकडाउन की पिकनिक को फिल्मा लिया गया है और दर्शकों को बताया जा रहा है कि पिक्चर है, देखो। एक अच्छी खासी कहानी पर लंदन फेर देने की कोशिश का नाम है फिल्म ‘डबल एक्सएल’। ना गाने ढंग के हैं, न एक्टिंग पर किसी का ध्यान है। सबसे बड़ा दुख इस बात का है कि इस फिल्म से मुदस्सर अजीज का नाम जुड़ा है जिनकी लिखावट से हिंदी सिनेमा के दर्शकों को बड़ी उम्मीदें रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed