Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Digital Review of Anjali Patil and Atul Kulkarni film Mere Pyare Prime Minister

डिजिटल रिव्यू: राज कपूर की विरासत पर नई दस्तक है 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर

Mon, 11 Feb 2019 02:12 PM IST
Prabudhh Jain मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 11 Feb 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Digital Review of Anjali Patil and Atul Kulkarni film Mere Pyare Prime Minister
Mere Pyare Prime Minister - फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू: मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर
विज्ञापन

कलाकार: अंजलि पाटिल, रसिका अगाशे, ओम कनौजिया, अतुल कुलकर्णी आदि। निर्देशक: राकेश ओमप्रकाश मेहरा
बैनर: पेन मूवीज


मुंबई देश की सरकार को सबसे ज्यादा कमा कर देने वाला शहर है। जो मुंबई में रहते हैं और बीईएसटी की बसों या लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं, वह ये भी जानते हैं कि मुंबई देश का सबसे गंदा शहर भी है। विरार के चर्चगेट और कल्याण से छत्रपति शिवाजी टर्निमस के बीच फैली रेल की पटरियों के दोनों तरफ का इलाका खुले में शौच से मुक्ति के लिए चल रहे सरकारी अभियानों के मुंह पर तमाचा है। और, ऐसी ही एक बस्ती से निकला कन्हैया अपनी मां के साथ हुए हादसे को लेकर पहुंच गया है दिल्ली। सीधे प्रधानमंत्री से अपने मन की बात कहने।

विज्ञापन
Trending Videos

Digital Review of Anjali Patil and Atul Kulkarni film Mere Pyare Prime Minister
Mere Pyare Prime Minister - फोटो : social media
राकेश ओम प्रकाश मेहरा की नई फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर भरत व्यास के कंपोज किए 1959 में रिलीज हुई फिल्म नवरंग के गाने के बहाने हमें उस दौर का क्लू भी देता है। जब राज कपूर ने अब दिल्ली दूर नहीं बनाकर ये संदेश दिया था कि जब सरकारें बच्चों तक नहीं पहुंच पाती हैं तो बच्चे सरकार के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं।

फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है, कोई नामचीन चेहरा नहीं है, ट्रेलर आपको पिछले साल रिलीज हुई फिल्म हल्का की याद भी दिला सकती है। लेकिन, टॉयलेट एक प्रेम कथा और हलका जैसी फिल्में अगर आज के फिल्मकार बना रहे हैं, तो ये हिंदी सिनेमा में और साथ ही साथ इसके दर्शकों में आ रहे एक बड़े बदलाव की निशानी भी है।

कम लोगों की ही पता होगा कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन के पहले कमर्शियल से लेकर तमाम सारे नए ट्रेंड्स भारतीय मनोरंजन उद्योग को दिए हैं। लेकिन, रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाला डायरेक्टर मिर्ज्या जैसी फ्लॉप देने के बाद अपनी अगली फिल्म की रिलीज के लिए संघर्ष करता है, यही इस इंडस्ट्री का चाल, चरित्र और चेहरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed