फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Crakk Review Vidyut Jammwal again number one in action and zero in acting disappoint fans on Cinema Lovers Day

Crakk Review: फिर एक्शन में हीरो और एक्टिंग में जीरो निकले जामवाल, सिनेमा लवर्स डे पर दर्शकों को किया निराश

Fri, 23 Feb 2024 12:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 23 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' में जबरदस्त एक्शन सीन्स है। फिल्म का जैसा शीर्षक है फिल्म की कहानी भी वैसे ही है। यह एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी की जान चली जाती है और जो जीतता है, वही बचता है।

विज्ञापन
Crakk Review Vidyut Jammwal again number one in action and zero in acting disappoint fans on Cinema Lovers Day
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
क्रैक जीतेगा तो जिएगा
कलाकार
विद्युत जामवाल , नोरा फतेही , अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन
लेखक
आदित्य दत्त , रेहान खान , सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह
निर्देशक
आदित्य दत्त
निर्माता
विद्युत जामवाल और अब्बास सैय्यद
रिलीज
23 फरवरी 2024
रेटिंग
2/5

विस्तार

अभिनेता से निर्माता बने विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। दावा ये भी किया जा रहा है कि स्पोर्ट्स एक्शन पर हिंदी में बनने वाली यह पहली फिल्म है। विद्युत जामवाल की फिल्मों में एक्शन हीरो की जो छवि रही है, अपनी उसी छवि को पर्दे  पर दोहराते आए है। निर्माता के रूप में विद्युत जामवाल की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'आईबी 71' फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। निर्माता बनने के पीछे उनकी यही सोच रही है कि अपने मन मुताबिक अच्छी कहानियों का चयन कर सके। लेकिन अपनी फिल्मों में वह जिस तरह से एक्शन को लेकर नए -नए प्रयोग करते रहते हैं। अगर इसी तरह अपने किरदार और कहानियों के साथ भी प्रयोग करते रहते तो अब उनका नाम बड़े सितारों की सूची में शुमार होता।

विज्ञापन

Crakk Review Vidyut Jammwal again number one in action and zero in acting disappoint fans on Cinema Lovers Day
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' में जबरदस्त एक्शन सीन्स है। फिल्म का जैसा शीर्षक है फिल्म की कहानी भी वैसे ही है। यह एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी की जान चली जाती है और जो जीतता है, वही बचता है। फिल्म की कहानी की शुरुआत सिद्धू उर्फ सिद्धार्थ दीक्षित से होती है जो एक अंडरग्राउंड एक्सट्रीम खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है। लेकिन उसके माता पिता नहीं चाहते हैं कि वह इस खेल प्रतियोगिता में भाग ले। क्योंकि इसी प्रतियोगिता में सिद्धू के बड़े भाई निहाल की मौत हो गई थी। सिद्धू के जिंदगी का एक ही मकसद है, उस प्रतियोगिता में भाग लेकर खूब पैसे कामना। पोलैंड में 'मैदान' प्रतियोगिता का आयोजन देव करता है। पोलैंड में जाने के बाद सिद्धू को पता चलता है कि उसके भाई  की मौत, खेल की वजह से नहीं, बल्कि एक साजिश की वजह से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crakk Review Vidyut Jammwal again number one in action and zero in acting disappoint fans on Cinema Lovers Day
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म की पूरी कहानी को अगर आसान भाषा में समझे तो कहानी सिर्फ भाई के मौत का बदला लेने की है। यह बताने की जरूरत नहीं है कि इस विषय पर अब तक न जाने कितनी फिल्में बन चुकी हैं। फिल्म की कहानी निर्देशक आदित्य दत्त ने रेहान खान, सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह के साथ मिलकर लिखी हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद बेहद कमजोर हैं। विद्युत जामवाल ने मुंबइया टपोरी वाली भाषा फिल्म में बोली है, लेकिन टपोरी  भाषा वाली शैली को सही से पकड़ नहीं पाए। पूरी फिल्म की बात करें तो सिर्फ एक्शन के अलावा और कोई और चीज नजर नहीं आई जो दर्शकों को प्रभावित कर सके।

WPL 2024: डब्ल्यूपीएल में शाहरुख के साथ बाइक स्टंट करते नजर आएंगे शाहिद, बढ़ाएंगे महिला क्रिकेटर्स का उत्साह

विज्ञापन

Crakk Review Vidyut Jammwal again number one in action and zero in acting disappoint fans on Cinema Lovers Day
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में विद्युत जामवाल के कुछ एक्शन सीन देखकर वाकई रोंगटे खड़े होते हैं। इस फिल्म में उनका एक्शन सीन एक अलग ही स्तर पर दिखा है। चाहे वह लोकल ट्रेन पर खतरनाक स्टंट हो या फिर हवाई जहाज पर एक्शन सीन हो। विद्युत जामवाल सिर्फ एक ही खूबी है कि वह एक्शन सीन बहुत अच्छा कर लेते हैं, लेकिन अभिनय में वह बहुत ही कमजोर है। जो डायलॉग वह बोलते हैं, उसके भाव उनके चेहरे पर नजर नहीं आते हैं। कुछ दृश्यों में वह गुस्से से चिल्लाते नजर आए हैं, वह भी बनावटीपन ही नजर आया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त इस फिल्म से पहले विद्युत जामवाल को फिल्म 'कमांडो 3' में निर्देशित कर चुके हैं। वह फिल्म मुश्किल से अपनी लागत निकाल पाई थी। वैसे भी देखा जाए तो 'फोर्स' से लेकर 'आईबी 71' तक विद्युत जामवाल की जितनी भी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक ही रहे हैं। 

Article 370 Review: अदाकारी की चुनौती पर खरी उतरीं यामी और प्रियामणि, अहम विषय पर बनी संवेदनशील फिल्म

Crakk Review Vidyut Jammwal again number one in action and zero in acting disappoint fans on Cinema Lovers Day
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' में विद्युत जामवाल ने सिद्धू उर्फ सिद्धार्थ दीक्षित की भूमिका निभाई है। परफॉर्मेंस के हिसाब से देखा जाए तो उनसे बेहतर परफॉर्मेंस उनके बड़े भाई निहाल की भूमिका में अंकित मोहन की रही है। फिल्म में भले ही उनके कम सीन हैं, लेकिन  जब वह संवाद बोलते हैं तो एक - एक शब्द के भाव निखर कर आते हैं। नोरा  फतेही ने आलिया नाम की  इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभाई है जो सिद्धू से प्यार करती है। फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ उनकी केमिस्ट्री एकदम फीकी नजर आई है। एक अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित करने के लिए नोरा फतेही को अभी बहुत ही ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। फिल्म में  देव की भूमिका अर्जुन रामपाल ने निभाई है, अब तक फिल्मों में जिस तरह से वह अभिनय करते आए  हैं, वैसा ही  अभिनय इस फिल्म में भी नजर आया है। पैट्रिशिया नोवाक की भूमिका में एमी जैक्सन ने निराश ही किया है।

Karan Singh Birthday: करण के जन्मदिन पर बिपाशा ने वीडियो साझा कर लुटाया प्यार, बोलीं- मेरी मुस्कान की वजह तुम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed