फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Chandramukhi 2 Review in Hindi Kangana Ranaut Raghava Lawrence Vadivelu Radhika Sharathkumar P Vasu

Chandramukhi 2 Review: रजनीकांत की हिट फिल्म की सीक्वल में कंगना का इम्तिहान, पढ़िए ‘चंद्रमुखी 2’ का रिव्यू

Thu, 28 Sep 2023 05:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Sep 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Chandramukhi 2 Review in Hindi Kangana Ranaut Raghava Lawrence Vadivelu Radhika Sharathkumar P Vasu
चंद्रमुखी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
चंद्रमुखी 2
कलाकार
राघव लॉरेंस , कंगना रणौत , वडिवेलु , राधिका शरतकुमार , महिमा नांबियार , लक्ष्मी मेनन , सृष्टि डांगे और आदि
लेखक
पी. वासु
निर्देशक
पी. वासु
निर्माता
सुभाषकरण अलीरजा
रिलीज
28 सितंबर 2023
रेटिंग
2/5

फिल्म 'थलाइवी' के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत की दूसरी तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' हिंदी में डब होकर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज रजनीकांत की फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है जिसका निर्देशक पी वासु ने ही किया था। रजनीकांत की फिल्म 'चंद्रमुखी' उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से रही और उस समय  फिल्म का बिजनेस भी जबरदस्त हुआ है। रजनीकांत की फिल्म 'चंद्रमुखी' के आगे 'चंद्रमुखी 2' दूर दूर तक कहीं नहीं टिकती है। दरअसल, जब किसी हिट फिल्म का सीक्वल बनता है, तो दर्शक मूल फिल्म से उसकी तुलना करने लगते हैं और ये फिल्म भी यहीं पर आकर मार खा जाती है।

विज्ञापन

Gadar 2 Vs Jawan: कौन बनेगा बॉलीवुड का फास्टेस्ट चैंपियन नंबर वन, ‘जवान’ की रेस से ‘गदर 2’ को खतरा!

विज्ञापन

Chandramukhi 2 Review in Hindi Kangana Ranaut Raghava Lawrence Vadivelu Radhika Sharathkumar P Vasu
चंद्रमुखी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की कहानी की शुरुआत एक धनाढ्य परिवार की समस्याओं से होती है। परिवार के लोग अपनी समस्या के  समाधान के लिए अपने देवता से प्रार्थना करने के लिए अपने लंबे समय से खोए हुए रिश्तेदारों के साथ फिर से जुड़ते हैं। लेकिन वह इस बात से अनजान है कि शास्त्रीय नर्तक चंद्रमुखी और वेट्टैयन राजा के बीच सदियों पहले का झगड़ा फिर से शुरू हो जाएगा। जब परिवार के सदस्यों में से एक पर चंद्रमुखी की आत्मा आ जाती है, तो यह अनिश्चिता बनी रहती  है कि क्या  चंद्रमुखी को हराकर परिवार के भीतर शांति बहाल की जा सकती है।

Chandramukhi 2 Review in Hindi Kangana Ranaut Raghava Lawrence Vadivelu Radhika Sharathkumar P Vasu
चंद्रमुखी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'चंद्रमुखी' एक ऐसी कहानी है जो हर किसी के जेहन में ताजा है। रजनीकांत और ज्योतिका के अभिनय की बदौलत इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। साल 2005 में यह फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई और इसे कई भाषाओं में बनाया गया। फिल्म के मूल निर्देशक पी. वासु ने ही 'चंद्रमुखी 2' का निर्देशन किया है, लेकिन फिल्म 'चंद्रमुखी' जैसा कमाल इसमें नहीं दिखा पाए। यह एक ऐसी फिल्म है जो पांच गाने और तीन बड़े एक्शन सीन को मिलकर बना दी गई। और, रही बात फिल्म के डरावने वाले दृश्यों की तो इसमें कई हॉरर फिल्मों के दृश्य देखने को मिल जाएंगे।

विज्ञापन

Chandramukhi 2 Review in Hindi Kangana Ranaut Raghava Lawrence Vadivelu Radhika Sharathkumar P Vasu
चंद्रमुखी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जहां तक फिल्मों के कलाकारों के अभिनय की बात है तो फिल्म के लीड एक्टर राघव लॉरेंस के अभिनय शैली में कुछ खास और नयापन देखने को नहीं मिला। जैसा वह वर्षों से अभिनय करते आ रहे हैं वैसे ही अभिनय करते इस फिल्म में भी दिखे। फिल्म 'चंद्रमुखी 2' के जरिए कंगना रनौत ने हॉरर जॉनर में कदम रखा है। करियर के लिहाज से देखा जाए तो उन्हें एक अलग भूमिका निभाने का मौका मिला लेकिन वह भरतनाट्यम वाले दृश्य में काफी कमजोर दिखी। फिल्म के बाकी कलाकारों का परफॉर्मेंस सामान्य है। कंगना रनौत ने फिल्म 'थलाइवी' के बाद इस फिल्म में भी अपने प्रशंसकों को निराश ही किया है।
Alia-Ranbir: आलिया भट्ट ने पति रणबीर को खास अंदाज में दी बधाई, एक्टर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का खोला राज

Chandramukhi 2 Review in Hindi Kangana Ranaut Raghava Lawrence Vadivelu Radhika Sharathkumar P Vasu
चंद्रमुखी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहने को तो 'चंदमुखी 2' एक हॉरर फिल्म है,लेकिन इसमें कॉमेडी और एक्शन सीन का भी जबरदस्त तड़का हैं। इसे सहज शब्दों में समझे तो यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का कॉकटेल है। लेकिन इस कॉकटेल की रेसिपी गड़बड़ है। साउथ सिनेमा में अब एक ही तरह का एक्शन स्टाइल बार बार देखकर दर्शकों को बोरियत भी होनी लगी है। इसके अलावा वहां की सारी फिल्मों की हिंदी डबिंग के संवाद यूं लगता है किसी एक ही लेखक से लिखाए जा रहे हैं और डबिंग कलाकारों की आवाज भी सारी की सारी फिल्मों में एक जैसी हो चली है। फिल्म का संगीत ऑस्कर पुरस्कार विजेता एम एम कीरावानी ने दिया है। लेकिन 'चंद्रमुखी 2' का एक भी गाना ऐसा नहीं है जो हिदी पट्टी के दर्शकों पर अपना असर छोड़ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed