फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Bullet Train Movie Review in Hindi by Pankaj Shukla David Leitch Maria Beetle Brad Pitt Sandra Bullock Joey Ki

Bullet Train Review: वीडियो गेम जैसी किलिंग मशीन बनी ‘बुलेट ट्रेन’, रफ्तार इतनी कि पटरी पर नहीं ठहर पाई कहानी

Wed, 03 Aug 2022 02:30 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
Bullet Train Movie Review in Hindi by Pankaj Shukla David Leitch Maria Beetle Brad Pitt Sandra Bullock Joey Ki
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
बुलेट ट्रेन
कलाकार
ब्रैड पिट , जोएई किंग , आरॉन टेलर जॉनसन , ब्रायन टाइरी हेनरी , एंड्रयू कोजी , हिरोयुकी सनाडा , माइकल शैनन और सैंड्रा बुलक
लेखक
जैक ओल्केविक्ज (कोटारो इसाका लिखित ‘मारिया बीटल’ पर आधारित)
निर्देशक
डेविड लीच
निर्माता
87 नॉर्थ प्रोडक्शन और कोलंबिया पिक्चर्स
रिलीज डेट
4 अगस्त 2022
रेटिंग
2/5

एक्शन थ्रिलर का जमाना है। दुनिया भर में रफ्तार, रोमांच और मारधाड़ वाली फिल्में सबसे ज्यादा कमाई कर रही हैं और स्टंट डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बने डेविड लीच के लिए महामारी के बाद खुले सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच कर लाने के लिए फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ की कहानी जरूर इतनी मसालेदार लगी होगी कि उन्होंने न सिर्फ इस फिल्म की शूटिंग महामारी के दौरान ही पूरी करने की योजना बनाई बल्कि इसमें तमाम नामचीन सितारों को काम करने के लिए मना भी लिया। तेज रफ्तार से भागती ट्रेन में होते अपराध की कहानियों का बड़े परदे पर अपना एक अलग तिलिस्म रहा है। हिंदी सिनेमा में भी ऐसे प्रयोग खूब हुए हैं लेकिन रेलगाड़ी की यात्रा भारतीय दर्शकों के लिए मोटे तौर पर एक सुखद एहसास की बानगी रही है। उनके लिए एक रेलगाड़ी का मतलब अब भी ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू...’ जैसा कोई गाना गाने का बहाना बनने से आगे अब भी कम ही हो पाया है। फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ इसके ठीक उलट कहानी है।

विज्ञापन

Bullet Train Movie Review in Hindi by Pankaj Shukla David Leitch Maria Beetle Brad Pitt Sandra Bullock Joey Ki
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘डेडपूल 2’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स एंड शॉ’ जैसी फिल्मों से अपना एक अलग दर्शक वर्ग भारत में भी तैयार कर चुके निर्देशक डेविड लीच बड़े परदे पर बेतुके, अटपटे और अपराध की छीछालेदर कर देने वाले एक्शन सीन्स की वजह से जाने जाते हैं। इस मायने में फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ उनके सिनेमा का एक नया प्रस्थान बिंदु बनने की कोशिश करती दिखती है। फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। इसके किरदारों के हाथ खून से रंगे हुए हैं और दिल बेजान हैं। कहानी कहने को सिंपल सी है। अपने अतीत को भुलाकर शांत की तलाश में निकले एक भाड़े के हत्यारे को उसका काम देखने वाली नया नाम देती है, लेडीबग। लेडीबग का काम है टोक्यो से कोयटो जा रही ट्रेन में रखे एक ब्रीफकेस को चुराकर अगले स्टेशन पर उतर जाना। लेकिन, इस सिंपल सी दिखने वाले काम को लेडीबग भी समझ जाता है कि ये जरूरत से ज्यादा आसान है और ऐसा होता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bullet Train Movie Review in Hindi by Pankaj Shukla David Leitch Maria Beetle Brad Pitt Sandra Bullock Joey Ki
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहानी के दूसरे सिरे पर पहुंचने पर पता चलता है कि इसी ट्रेन में और भी बहुत सारे कातिल जो मौजूद रहे हैं, उसकी वजह क्या है। सबकी अपनी अपनी राम कहानी है और सबके अपने अपने लाइफ गोल्स हैं। कहानी का सबसे कमजोर पेंच है स्कूल की बच्ची जैसी दिखती ‘प्रिंस’ जो एक मासूम बच्चे को छत से नीचे फेंक उसके पिता को इस ट्रेन पर इसलिए ले आई है कि वह इस ब्रीफकेस का ताला खोल सके। ब्रीफकेस में फिरौती की रकम है और जिस माफिया डॉन के बेटे को छुड़ाने के लिए ये फिरौती दी जानी थी, उसे लेकर दो और भाड़े के हत्यारे लेमन और टैन्जरीन मंजिल के लिए निकले हैं। ट्रेन धीरे धीरे खाली होती जाती है। और, ट्रेन के सहयात्री जैसे जैसे कम होते जाते हैं, कहानी का आधार भी वैसे वैसे छिछला होता जाता है।

विज्ञापन

Bullet Train Movie Review in Hindi by Pankaj Shukla David Leitch Maria Beetle Brad Pitt Sandra Bullock Joey Ki
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक डेविड लीच की फिल्में देखने वालों को पहले से पता होता है कि उनकी फिल्म में वह क्या देखने आए हैं। फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ एक आम मनोरंजक हॉलीवुड फिल्म नहीं है। ये पीएस 4 पर खेले जाने वाले किसी ऐसे वीडियो गेम की तरह है जिसमें खिलाड़ी उंगलियों के इशारे पर सिर काटता चलता है। परदे पर खून दिखता है लेकिन देखने वाले के मन में न तो किसी तरह के भाव आते हैं और न ही किसी तरह का कोई एहसास ही जागता है। यहां खेल के मुख्य खिलाड़ी ब्रैड पिट हैं। वह सुलझे हुए अभिनेता रहे हैं। फिल्में भी कायदे की ही चुनते रहे हैं। यहां भी डेविड ने उनके किरदार को साफ सुथरा बनाए रखते हुए उनके आसपास की कारगुजारियों का दलदल ऐसा रचा है कि इसके छींटें भी जब लेडीबग पर पड़ते हैं तो दर्शकों को लगे कि दाग अच्छे हैं।

Bullet Train Movie Review in Hindi by Pankaj Shukla David Leitch Maria Beetle Brad Pitt Sandra Bullock Joey Ki
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ दर्शकों को साथ लेकर चलने वाली फिल्म नहीं है। इसीलिए नामचीन किरदारों के परदे पर आने पर उनका पोस्टर भी साथ में चला आता है। ‘किल बिल’ सीरीज जैसी दिखती फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ में ट्रेन से जुड़ा एहसास बस इतना है कि ये ट्रेन किसी भी स्टेशन पर एक मिनट से ज्यादा नहीं रुकती है और प्लेटफार्म के 60 सेकेंड वाले कुछ दृश्यों के अलावा इसकी कहानी ट्रेन में ही अटकी रहती है। ट्रेन भी ऐसी है कि कहानी के तय किरदारों के अलावा कोई मुसाफिर इसका हिस्सा नहीं बनता। सिवाय एक मौके पर जब लेमन और लेडीबग लड़ते हैं और एक बुजुर्ग महिला उन्हें शांत रहने को कहती है।

Bullet Train Movie Review in Hindi by Pankaj Shukla David Leitch Maria Beetle Brad Pitt Sandra Bullock Joey Ki
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक डेविड लीच ने ये फिल्म इसके लीड कलाकार ब्रैड पिट के साथ मिलकर ही सोची है। ज्यादातर कलाकारों के चयन में भी ब्रैड पिट की सलाह शामिल रही है। ऐसे में फिल्म का पूरा ठीकरा इन दोनों पर ही फूटना है। कलाकारी में आगे रहे ब्रैड पिट का अदाकारी में तकरीबन सारे दूसरे कलाकारों ने एक सा साथ दिया है। सब धान यहां बाईस पसेरी हैं। अपने अपने किरदार में मगन। कहानी से अलग अलग समय पर निकले कल्लों की तरह जिनका समग्र योगदान फिल्म को संपूर्ण पहचान दिलाने में क्या रहा, फिल्म देखकर सिनेमा हॉल से निकलने के बाद सोचना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed