फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   ali fazal starrar milan talkies film review, milan talkies movie review

Review: फिल्मी मसाले से भरपूर है 'मिलन टॉकीज', इलाहाबाद के दो प्रेमियों की रोमांचक लवस्टोरी

Fri, 15 Mar 2019 04:44 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो Published by: विजय जैन Updated Fri, 15 Mar 2019 04:44 PM IST
सार

  • Movie Review: मिलन टॉकीज
  • कलाकार: अली फजल, श्रद्धा श्रीनाथ, संजय मिश्रा, तिगमांशु धूलिया और आशुतोष राणा।
  • निर्दशक: तिगमांशु धूलिया
  • रेटिंग: ***1/2

विज्ञापन
ali fazal starrar milan talkies film review, milan talkies movie review
मिलन टाकीज - फोटो : file

विस्तार

बहुत मुश्किल होता है जब चाहने वाले किसी निर्देशक की हर फिल्म देखते हों और वह निर्देशक स्टारडम की दौड़ में उलझकर बुलेट राजा और साहब, बीवी, गैंगस्टर 3 जैसी फिल्मों से अपना स्टाइल खो दे। मिलन टॉकीज निर्देशक तिगमांशु धूलिया का हिंदी सिनेमा में पुनर्जन्म है। वह अपना वह खास अंदाज फिर से पा चुके हैं जिसकी वजह से पानसिंह तोमर और हासिल जैसी फिल्मों ने उनके करोड़ों चाहने वाले बनाए। खुशी खुशी कहा जा सकता है कि लौट के तिगमांशु इलाहाबाद को आए। 
विज्ञापन


मिलन टॉकीज इलाहाबाद के दो युवा प्रेमियों की कहानी है। फिल्मी मसाले से भरपूर। हिंदी पट्टी में सिनेमा समाज का हिस्सा बन चुका है और, इसी फिल्मी चकल्लस का भरपूर मजा है मिलन टॉकीज। हीरोगिरी का नशा पाले लड़के को इश्क हो जाता है, जिससे इश्क हो जाता है उसको पाने के तरीके भी फिल्मी हैं और, तो और दोनों के बाप भी सत्तर के दशक के फिल्मी किरदारों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


कहानी सिंगल स्क्रीन थिएटर के प्रोजेक्टर की घिर्री की तरह घूमती है। ये कभी पुराने सिनेमाघरों में कार्बन बचाने की कोशिश में धुंधली होती फिल्म की तरह दिखती है तो कभी एक दम से 70 एमएम सिनेमास्कोप हो जाती है। साइकिल स्टैंड में फंसे हैंडिलों के इसमें एहसास है। इंटरवल में हॉल के भीतर बिकते रहे पापड़ों से करारे संवाद हैं और, टोटल यूपी टाइप फसाद हैं। मने कि मामला बिल्कुल वैसे ही सेट है जैसे कि तिशू की फिल्म का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर फिल्ममेकर जानता है कि 90 फीसदी फिल्म तो कागज ही पर बन जाती है बशर्ते फिल्म की कहानी और इसकी पटकथा पढ़ते समय फिल्म दिखने लगे। तिगमांशु के लिए अली फजल और श्रद्धा श्रीनाथ ने वही किया है जो कहानी कहती है। कमल पांडे के साथ मिलकर तिशू ने पहले कहानी जमाई, फिर नए चेहरे लिए और फिल्म वैसी बना ली, जैसी वह पिछले छह साल से चाहते रहे हैं। पानसिंह तोमर के वक्त देखा गया तिशू का सपना सिनेमा बन चुका है।

शादी करते समय गलत दामाद चुन लेने से दुखी आशुतोष राणा तो खैर पुराने चावल हैं ही, सिकंदर खेर के करियर में भी तिगमांशु धूलिया जैसे पारस पत्थर की कमी न जाने कब से थी। अली फजल मिर्जापुर के बाद इंडिया के बी और सी टाउन के वैसे ही स्टार बन चुके हैं जैसे कभी गन मास्टर जी 9 मिथुन चक्रवर्ती हुआ करते थे। श्रद्धा श्रीनाथ का हिंदी फिल्म का ये पहला तजुर्बा है फिर भी यूपी की अदाएं पकड़ने में वह कमाल का करतब दिखा ले गई हैं। 


गाना-बजाना सिनेमा को थोड़ा और फन्नेखां होता तो मिलन टॉकीज देखने का मजा दोगुना हो सकता था, लेकिन, संजय मिश्रा की अदाकारी भी सधे सुर जैसी ही है। वह होते हैं तो बाकी कुछ साधना कम ही पड़ता है। तिगमांशु धूलिया अपनी पुरानी रौ में लौटे, यही इस फिल्म का उनवान है। अमर उजाला डॉट कॉम के मूवी रिव्यू में फिल्म मिलन टॉकीज को मिलते हैं साढ़े तीन स्टार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed