फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Director Francis Ford Coppola calls out critics of The Godfather in Megalopolis Trailer Know Details

Megalopolis Trailer: ट्रेलर के बहाने फ्रांसिस फोर्ड ने क्रिटिक्स पर साधा निशाना, समझिए क्या है पूरा मामला?

Thu, 22 Aug 2024 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Aug 2024 04:28 PM IST
सार

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की आगामी फिल्म 'मेगालोपोलिस' है। हाल ही में इसका पोस्टर रिलीज हुआ और इसका ट्रेलर भी सामने आ चुका है। लेकिन, ट्रेलर की शुरुआत जरा अनोखे अंदाज में हुई है।

विज्ञापन
Movie Director Francis Ford Coppola calls out critics of The Godfather in Megalopolis Trailer Know Details
Megalopolis Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

निर्माता-निर्देशकों का काम है फिल्म बनाना, वे फिल्म बनाते हैं। फिल्म समीक्षक उनकी समीक्षा करते हैं। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें समीक्षकों से अच्छे रिव्यू न मिलें, तब भी बाद में काफी चर्चा बटोर ले जाती हैं। हॉलीवुड में 'गॉडफादर' ऐसी ही फिल्म बताई जाती है। 1972 में आई इस फिल्म का निर्देशन फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने किया और तब इस फिल्म को क्रिटिक्स ने निशाने पर लिया था। अब लंबे अरसे बाद फ्रांसिस फोर्ड ने 'गॉडफादर' सहित अपनी अन्य फिल्मों को नेगेटिव रिव्यू देने वाले तमाम क्रिटिक्स पर निशाना साधा है। जानें कैसे?

विज्ञापन

Alien Romulus Movie Review: सरकटा से सौ गुना ज्यादा डरावना निकला एलियन रोमुलस, सिनेमाघरों में हॉरर की नई हलचल

विज्ञापन

ट्रेलर की शुरुआत में नेगेटिव रिव्यू के कोट्स
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की आगामी फिल्म मेगालोपोलिस है। हाल ही में इसका पोस्टर रिलीज हुआ और इसका ट्रेलर भी सामने आ चुका है। लेकिन, ट्रेलर की शुरुआत जरा अनोखे अंदाज में हुई है। इसमें सीधे फिल्म पर बात करने की बजाय फ्रांसिस फोर्ड की पिछली फिल्मों के नेगेटिव रिव्यू के फुटेज दिखाए गए हैं। इनमें 'गॉडफादर', 'एपोकैलिप्स' और 'ड्रैकुला' जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनका निर्देशन फ्रांसिस ने किया और बाद में इन्हें काफी चर्चा मिली।
Cameo Roles: इन निर्देशकों ने अपनी फिल्म में निभाई विशिष्ट भूमिका, सूची में स्त्री 2 वाले अमर कौशिश भी शामिल

क्या है फ्रांसिस फोर्ड का मकसद?
ट्रेलर की शुरुआत इस अंदाज में करके शायद फ्रांसिस फोर्ड ने दर्शकों को यह संदेश देना चाहा है कि वे उनकी आगामी फिल्म के संदर्भ में भी क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया को तवज्जो न दें। इसके अलावा कान में प्रीमियर के बाद भी 'मेगालोपोलिस' को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, शायद इस ट्रेलर के बहाने फ्रांसिस ने उन पर भी अपना पक्षा रखा है।  

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
फिल्म 'मेगालोपोलिस' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल इसके ट्रेलर से ज्यादा इसकी शुरुआत में दिखाए गए क्रिटिक्स के कोट्स पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'यह इसलिए है क्योंकि फिल्म के प्रमोशन की पूरी कमान फ्रांसिस ने खुद संभाली है। उन्होंने यह बिल्कुल सही कदम उठाया है'। वहीं, कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'किसी ट्रेलर की शुरुआत इतने फनी अंदाज में पहली बार देखी है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed