फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mouni Roy Missing Disha Patani shares post for BBF and little sister But later deleted

मौनी रॉय को सताई दिशा पाटनी की याद; स्पेशल पोस्ट शेयर कर थोड़ी देर में कर दिया डिलीट; आखिर क्या लिखा था?

Tue, 26 May 2026 10:19 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 26 May 2026 10:19 PM IST
सार

Mouni Roy Post For Disha Patani: अभिनेत्री मौनी रॉय और दिशा पाटनी बेस्ट फ्रेंड हैं। अक्सर दोनों को साथ पार्टी करते देखा जाता है। हाल ही में मौनी ने दिशा के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। मगर, थोड़ी देर में ही इसे डिलीट कर दिया। जानिए उन्होंने ऐसा क्या लिखा?

विज्ञापन
Mouni Roy Missing Disha Patani shares post for BBF and little sister But later deleted
मौनी रॉय-दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री मौनी रॉय और दिशा पाटनी के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों पार्टी और इवेंट में अक्सर साथ नजर आती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिशा पाटनी पर प्यार लुटाया। उन्होंने दिशा को अपनी 'छोटी बहन' कहते हुए स्पेशल नोट लिखा है। मगर, थोड़ी ही देर में उन्होंने यह पोस्ट हटा दिया। 

विज्ञापन


दिशा पाटनी के लिए मौनी का स्पेशल पोस्ट
मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के लिए साझा किए गए स्पेशल पोस्ट में उन्हें याद करते हुए छोटी बहन कहा। मगर, इसे कुछ देर बाद ही हटा दिया। मगर, उनके इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह पोस्ट साझा की थी। उन्होंने दिशा के साथ अपनी एक फोटो साझा की थी।
विज्ञापन


मौनी ने दिशा को बताया 'छोटी बहन'
मौनी रॉय ने दिशा पाटनी की तस्वीर के साथ लिखा, 'छोटी बहन की याद आ रही है। जल्दी वापस आ जाओ'। उन्होंने दिशा पाटनी को इसमें टैग भी किया। मगर, थोड़ी ही देर में मौनी के इंस्टा अकाउंट से यह स्टोरी गायब हो गई। मगर, फैंस की नजर तब तक इस पर जा चुकी थी और अब इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौनी रॉय की निजी जिंदगी
मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पति सूरज नांबियार के साथ उनका अलगाव हो गया है। दोनों ने एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की और बताया कि आपसी सहमति से दोनों ने यह फैसला लिया है। मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करते देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed