फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Monalisa fame director Sanoj mishra demands to arrest victim waseem rizvi soon

Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा के वीडियो ने चौंकाया, बोले- उसे गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं इस्लाम धर्म…

Mon, 02 Jun 2025 01:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

Sanoj Mishra Video: मोनालिसा फेम फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने वाले व्यक्ति वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक बड़ी चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Monalisa fame director Sanoj mishra demands to arrest victim waseem rizvi soon
सनोज मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में मोनालिसा फेम डायेरक्टर सनोज मिश्रा को झूठे दुष्कर्म आरोपों में दिल्ली उच्च न्यायलय से जमानत मिली थी। अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने वाले आरोपी वसीम रिजवी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो वो अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाकर इस्लाम धर्म ग्रहण कर लेंगे। इसके अलावा उन्होंंने उस आरोपी की सारी पोल खोल डाली है। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


धर्म बदलकर रच रहा था साजिश
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा फेम डायरेक्टर सनोज मिश्रा को बीते दिनों दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने के आरोपों में जमानत दी थी। इसके बाद फिल्म निर्देशक की ये पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘वसीम रिजवी नाम का एक व्यक्ति जो धर्म परिवर्तन कर, लोगों के साथ छल कर रहा है। अब मैंने उसके आरोपों का पर्दाफाश करना शुरू कर दिया है। उसी के बाद से वह मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। मेरे स्टाफ और घरेलू सदस्यों को लालच देकर उन्हें मेरे खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने मेरी एक सहायक निर्देशिका को भड़का कर मुझ पर दुष्कर्म के झूठे आरोप भी लगवाए। हालांकि, मैंने कानून का पालन किया और जेल भी गया, लेकिन बाद में उसने शिकायत वापस ले ली और मुझे रिहा कर दिया गया। इसके बाद मैंने हनुमान मंदिर जाकर दर्शन किए। सत्यमेव जयते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)


आरोपी की गिरफ्तारी हो, नहीं तो..
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का बयान सामने आया है, जिसमें वह वसीम रिजवी नामक व्यक्ति के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिसने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। जारी हुए इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी नाम का व्यक्ति, जो अपनी पहचान छिपाकर अपने आप को जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी कहता है। वो लगातार उन्हें फंसाने की साजिश कर रहा है। इस कारण उन्होंने सरकार और पुलिस से उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उसे गिरफ्तार नहीं किया, तो वो अयोध्या धाम जाकर अपने पूरे परिवार के साथ इस्लाम धर्म ग्रहण कर लेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Sanoj Mishra: माेनालिसा फेम डायरेक्टर सनोज को दिल्ली HC ने जमानत दी, कहा- झूठे आरोपों का बढ़ता चलन चिंताजनक

झूठा मामला बताकर कोर्ट ने किया रिहा
डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा पर एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, जिसके बाद इस साल 30 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार 30 मई को हुई मामले की सुनवाई में दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्देशक को जमानत दे दी थी। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि इस तरह के झूठे आरोपों का बढ़ता चलन समाज के लिए चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed