फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mission Impossible The Final Reckoning X Review social media users give mixed review to tom cruise movie

Mission Impossible X Review: मिशन इम्पॉसिबल देखकर बोले यूजर्स- टॉम क्रूज इंसान नहीं हैं! जानिए कैसी लगी फिल्म

Sat, 17 May 2025 12:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 17 May 2025 12:34 PM IST
सार

Mission Impossible The Final Reckoning X Review: 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को मिला-जुला रिव्यू मिल रहा है। 

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning X Review social media users give mixed review to tom cruise movie
मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग - फोटो : एक्स

विस्तार

'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। निर्माताओं का दावा है कि मशहूर फ्रेंचाइजी की यह आखिरी सीरीज है। पिछले 30 वर्षों से टॉम क्रूज ईथन हंट के किरदार में लोगों के पसंदीदा बने हुए है। फिल्म को सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ लोगों को यह पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ के लिए यह संतोषजनक नहीं है। देखते हैं यूजर्स ने कैसी प्रतिक्रिया दी है…

विज्ञापन


यूजर्स को कैसी लगी 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग'?
सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज की इस फिल्म को काफी तारीफ मिल रही है। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, अभी देखा मिशन फिल्म और वाह टॉम क्रूज इंसान नहीं हैं! पनडुब्बी से लेकर आसमान छूते स्टंट तक, एक्शन पागलपन भरा है। यह आदमी सिनेमा को फिर से परिभाषित करता है। अब तक का सबसे बढ़िया पॉपकॉर्न बकेट।’ 

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग बहुत उलझा हुआ है। आप जितना सोच सकते हैं, उससे कम एक्शन। काफी भारी है और कई मायनों में अविश्वसनीय रूप से भरा हुआ लगता है। एक्सपोजिशन को बेहतर तरीके से संभाला गया है। जब एक्शन हो रहा है, तो यह चौंका देने वाला है। कुछ वाकई बहुत हाई हैं, लेकिन कुछ वाकई बहुत लो भी हैं।’

एक और सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 
‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ आम तौर पर फ्रैंचाइजी का एक संतोषजनक अंत है। जिसमें एथन हंट के की कई यादें और उनके स्टेटमेंट हैं। टॉम क्रूज अभी भी बहुत दौड़ते हैं और 30 साल पहले की तरह तेज दौड़ते हैं। अभी भी बहुत सारे अद्भुत एक्शन सीक्वेंस हैं। मुझे तीसरा एक्ट सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन वहां तक पहुंचने में काफी समय लगा। आपको धैर्य रखना होगा। चाहे आपको प्लॉट पसंद हो या न हो, आप अभी भी इस फ्रेंचाइजी के लिए टॉम क्रूज द्वारा किए गए काम की प्रशंसा करेंगे। 

एक और यूजर ने लिखा, ‘कल प्रीमियर पर ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ देखी। टॉम क्रूज ने खुद को बेहतरीन तरीके से पेश किया। फिल्म में न केवल फिल्मों की बल्कि गेलर के टीवी शो के समय की भी बेहतरीन यादें हैं। बिना स्पॉइलर के। फिल्म रोंगटे खड़े कर देने वाली है।’

यहां कुछ और प्रतिक्रियाएं देखें:






'मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' के बारे में
'मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। फिल्म में एक बार फिर इथन हंट (टॉम क्रूज) के खतरनाक स्टंट और एक्शन देखने को मिलेगा। इस बार टॉम के अलावा फिल्म में विंग रेमस, साइमन पेग, हेनरी ओ एंजेल बैसेट जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed