गुड्डू-मुन्ना से लेकर कालीन भैया तक; एक साथ दिखी ‘मिर्जापुर द फिल्म’ की पूरी टीम, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!
Mirzapur The Film Starcast: हाल ही में अभिनेता अली फजल ने आगामी फिल्म ‘मिर्जापुर द फिल्म’ की स्टारकास्ट संग कुछ तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही एक्टर ने रिलीज को लेकर भी एक जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी की दुनिया की सबसे चर्चित सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' पर अब फिल्म बन रही है, जिसका नाम है ‘मिर्जापुर द फिल्म’। इसके एक-एक अपडेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता अली फजल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस आगामी फिल्म के स्टार कास्ट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पढ़िए पूरी खबर।
फिल्म के सात दमदार स्टारकास्ट
अभिनेत अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जो ‘मिर्जापुर द फिल्म’ के सेट से है। इसमें सभी स्टारकास्ट दिख रहे हैं। तस्वीर में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), मकबूल, दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी), अली फजल (गुड्डू पंडित), अभिषेक बनर्जी, जितेंद्र कुमार के अलावा एक एक्टर और दिख रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
जल्द आएगी थिएटर्स में
इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन भी लिखा गया है। इसमें लिखा है, ‘मिर्जापुर टीम के सितारे। 7 इधर 120 उधर। सिनेमाघरों में फिल्म ‘120 बहादुर’ लगी है देखियेगा। और हम? हमारा जरा इंतजार कीजिएगा। हम आपकी तरफ आ रहे हैं। जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाले हैं।’
यह खबर भी पढ़ें: Mastiii 4: रितेश, विवेक और आफताब ने साथ में फिर की मस्ती, रेड टॉप में राखी सावंत का दिखा बिंदास अंदाज
फिल्म के बारे में
'मिर्जापुर द फिल्म' में फैंस के सभी पसंदीदा किरदार नजर आएंगे। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु भी शामिल हैं। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी वापस आ रहे हैं, जो रहस्यमयी कंपाउंडर का अपना किरदार निभाएंगे।इसके अलावा फिल्म में सोनल चौहान का नाम भी शामिल हो गया है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा है कि जितेंद्र कुमार बबूल पंडित का किरदार निभाएंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है, लेकिन वो टीम में शामिल हो चुके हैं। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है।