Merry Christmas: कैटरीना कैफ ने विजय सेतुपति को दिया खास नाम, 'मेरी क्रिसमस' के पसंदीदा सीन का भी किया खुलासा
मेरी क्रिसमस की सफलता से खुश कैटरीना कैफ ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया। इस दौरान कैटरीना ने फिल्म और विजय सेतुपति के साथ अपने काम के अपने अनुभव के बारे में बताया।
विस्तार
विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ स्टारर मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, जिसे दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने भी सराहा है। फिल्म की सफलता से खुश कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। जहां उन्होंने फिल्म और विजय सेतुपति के साथ अपने काम के अपने अनुभव को साझा किया।
आस्क मी एनीथींग सेशन में बताया अनुभव
गुरुवार को आस्क मी एनीथिंग सेशन में विजय सेतुपति के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की। इस दौरान कैटरीना ने विजय को अनोखा और ईमानदार बताया। कैटरीना ने कहा कि विजय कैमरे के सामने कोई दिखावा नहीं करते है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की। इस दौरान कैटरीना ने विजय को एक विशेष नाम भी दिया, दिल वाले इमोजी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर करने के साथ ही कैटरीना ने 'मक्कल सेलवन' लिखा।
मेरी क्रिसमस का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा
मैरी क्रिसमस की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'यह संतुष्टि देने वाला अनुभव रहा। मेरी क्रिसमस मेरे करियर में सबसे संतुष्टि भरे पलों में से एक रहा। श्रीराम राघवन सर ने मुझे अब तक की सबसे कठिन भूमिकाओं में से एक किरदार अदा करने को दिया। वह आपको कठिन चुनौतियां देते हैं, लेकिन इसके परिणाम के बाद मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है'।
Girls Will Be Girls: मूवी के प्रीमियर के लिए ऋचा-अली अमेरिका रवाना, सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रदर्शन
पसंदीदा सीन का किया खुलासा
इस दौरान कैटरीना कैफ ने फिल्म में अपना पसंदीदा सीन के बारे में भी बताया। यह सीन विजय सेतुपति का है, जब वे एनी को सांत्वना देने के लिए एक कहानी सुनाते हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मै हर बार जब इस सीन को देखती हूं तो मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट खिल जाती है।
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति की इन साउथ फिल्मों का हिंदी दर्शकों में रहा बोलबाला, IMDB रेटिंग भी है जबर्दस्त