फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mere Husband Ki Biwi to release on 21 February 2025 Arjun Kapoor Bhumi pednekar Rakul preet film poster out

Mere Husband Ki Biwi: अर्जुन, भूमि और रकुल की 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की रिलीज डेट का एलान; मोशन पोस्टर जारी

Thu, 02 Jan 2025 05:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Jan 2025 05:40 PM IST
सार

Mere Husband Ki Biwi Release Date: अर्जुन कपूर, भूमि पेडेनकर और रकुल प्रीत सिंह की अगली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। साथ ही निर्माताओं ने एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। 

विज्ञापन
Mere Husband Ki Biwi to release on 21 February 2025 Arjun Kapoor Bhumi pednekar Rakul preet film poster out
रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के लिए कमर कस रहे हैं। फैंस को भी बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। वहीं, अब आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के निर्माताओं ने एक खास मोशन पोस्टर जारी किया और रिलीज की तारीख का खुलासा किया।

विज्ञापन

इस दिन धमाल मचाएगी फिल्म
यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम पेज ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'यहां प्यार की ज्योमेट्री थोड़ी ट्विस्टेड है- क्योंकि ये लव ट्राएंगल नहीं, पूरा सर्कल है। मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में 21 फरवरी 2025।'
Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली लगातार कर रही हैं तंज कसती हुई पोस्ट, निशाने पर है कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के कहानी और मोशन पोस्टर
निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प प्रोम क्लिप साझा की, जिसमें बीच में एक आदमी का जूता, बाईं ओर एक खूबसूरत स्टिलेट्टो और दाईं ओर एक पंजाबी जूती दिखाई दे रही है। क्रिएटिव अनाउंसमेंट पोस्ट में इस अनोखे लव ट्राएंगल की ओर भी इशारा किया गया है, जिसमें अर्जुन कपूर और दो प्रमुख अभिनेत्रियों भूमि और रकुल प्रीत की नई जोड़ी है। हालांकि, यह अभी तक गुप्त रखा गया है कि पंजाबी लड़की का किरदार कौन निभाएगा और आधुनिक महिला का किरदार कौन निभाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent)


 
Ram Charan: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर एक्शन-रोमांस-थ्रिलर का लगेगा तड़का, राम चरण की इन फिल्मों से टूटेगा रिकॉर्ड

विज्ञापन

तीनों कलाकारों का वर्कफ्रंट
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी और अब यह 2025 में रिलीज होगी। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपिका देशमुख द्वारा निर्मित यह फिल्म कॉमेडी, हास्य और मनोरंजन से भरपूर है। वहीं, सितारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। रकुल प्रीत सिंह अगली बार दे दे प्यार दे 2 में दिखाई देंगी। भूमि पेडनेकर 'दलदल' के साथ अपनी वेब सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।
Zhao Lusi: कौन हैं चीनी अभिनेत्री झाओ लुसी? बॉस पर लगाया मार-पीट करने का आरोप, अब अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed