Vishwambhara teaser: चिरंजीवी की फिल्म 'विश्वम्भर' की पहली झलक का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर
साउथ के लोकप्रिय अभिनेता चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'विश्वम्भर' के निर्माताओं ने फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए बताया है कि इसका टीजर आगामी शनिवार को जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिरंजीवी साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता हैं। फैंस उन्हें प्यार से मेगास्टार कह कर बुलाते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'विश्वम्भर' को लेकर चर्चा में हैं। ये एक सामाजिक काल्पनिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन वशिष्ठ मल्लिदी कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ मेगास्टार एक बार फिर से एक बड़ी भूमिका के द्वारा दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने की तैयारी में हैं। फैंस बेसब्री से अपने चहेते कलाकार की फिल्म से जुड़ी एक झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं, जिनके लिए अब एक खुशखबरी आई है।
शनिवार को जारी होगा 'विश्वम्भर' का टीजर
विश्वम्भर के निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजर शनिवार को रिलीज किया जाएगा। शनिवार की सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर फिल्म का टीजर दर्शकों के सामने लाया जाएगा, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं ने जानकारी देते हुए अभिनेता का फिल्म से जुड़ा एक शानदार पोस्टर भी साझा किया है। हालांकि, इस पोस्टर पर फिल्म के रिलीज की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Vettaiyan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘वेट्टैयन’ के कारोबार में आई गिरावट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
टीजर से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मिल सकती है जानकारी
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के मैथरी विमल थिएटर में टीज़र लॉन्च के लिए एक भव्य कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। जानकारी सामने आते ही कई रिपोर्ट्स में ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीजर की रिलीज का मतलब है कि फिल्म को अगले साल संक्राति रिलीज से टाला जा सकता है। कहा जा रहा है कि राम चरण की फिल्म गेम चेंजर भी उस अवधि के दौरान ही रिलीज होने वाली है, इस वजह से फिल्म को संक्रांति की दौड़ से हटाया जा सकता है। हालांकि, टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठ सकता है, इसलिए दर्शकों को कल तक इंतजार करना पडे़गा।
The most awaited arrival will also be the most celebrated one ❤️🔥#VishwambharaTeaser out tomorrow at 10:49 AM ✨#Vishwambhara will be MEGA MASS BEYOND UNIVERSE 💥💥
MEGASTAR @KChiruTweets @trishtrashers @DirVassishta @mmkeeravaani @AshikaRanganath @kapoorkkunal @NaiduChota… pic.twitter.com/gMASYXF3pj— UV Creations (@UV_Creations) October 11, 2024
Jigra Box Office Collection Day 1: आलिया की ‘जिगरा’ पहले दिन नहीं दिखा पाई दम, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरवानी दे रहे संगीत
मेगास्टार चिरंजीवी के साथ इस बहुप्रतीक्षित सामाजिक-काल्पनिक ड्रामा 'विश्वम्भर' में कई अन्य कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में चिरंजीवी के साथ मुख्य भूमिका में तृषा कृष्णन नजर ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवानी ने संगीत दिया है। यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित, विश्वम्भर एक प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
आलिया भट्ट ने दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी, जताई यह इच्छा