फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Meenakshi Seshadri Enjoying On The Beach In Shorts And Pink Top At The Age Of 62 Shares A Video

62 साल की उम्र में 90 के दशक की इस अभिनेत्री ने दिखाया हॉट अंदाज, शॉर्ट्स पहनकर समंदर किनारे की मस्ती

Sat, 13 Dec 2025 01:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 13 Dec 2025 01:31 PM IST
सार

Meenakshi Seshadri Looks In Short: 80 और 90 के दशक की इस दिग्गज अभिनेत्री ने 62 साल की उम्र में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए इस वीडियो में क्या है खास…

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Enjoying On The Beach In Shorts And Pink Top At The Age Of 62 Shares A Video
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : इंस्टाग्राम-@iammeenakshiseshadri

विस्तार

आपको ‘दामिनी’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों की हीरोइन मीनाक्षी शेषाद्रि तो याद ही होंगी। 80 और 90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्रि ने कई हिट फिल्मों में काम किया। उस दौर में वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती थीं। अब मीनाक्षी 62 साल की हो चुकी हैं। लेकिन 62 साल की उम्र में मीनाक्षी शॉर्ट्स और फुल स्लीव्स टॉप में समुंदर किनारे अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस उम्र में एक्ट्रेस का ये हॉट अवतार देखकर फैंस हैरान हैं। अब अभिनेत्री का ये वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इस वीडियो को साझा किया है। वीडियो में मीनाक्षी गुलाबी रंग के फुल स्लीव्स टॉप और चमकीले सिल्वर शॉर्ट्स में बीच (समुंदर किनारे) पर घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। गीली रेत पर चलते हुए उन्होंने सिल्वर म्यूल्स भी पहनी हुई हैं। मीनाक्षी के इस वीडियो में एक आवारा कुत्ता भी उनके साथ नजर आ रहा है। अपने कैप्शन में मीनाक्षी ने इसे अपना दोस्त बताया है। वीडियो को शेयर करते हुए मीनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘बीच पर खूब मस्ती! लंबे समय बाद शॉर्ट्स पहनना बहुत अच्छा लगा। सबसे अच्छी बात यह थी कि मुझे एक प्यारा सा दोस्त मिल गया। वैसे क्या आप बता सकते हैं कि मैंने किन फिल्मों में शॉर्ट्स पहने हैं?’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Meenakshi Seshadri Mysore (@iammeenakshiseshadri)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को पंसद आया मीनाक्षी का अंदाज
अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई। कई फैंस को मीनाक्षी का ये अवतार काफी पसंद आया और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘आप हमेशा से मेरी ड्रीम गर्ल रही हैं, जब मैं साल 1987 में 11 साल का था।’ एक और यूजर ने लिखा ने तारीफ करते हुए मीनाक्षी की उन फिल्मों का नाम लिया जिनमें उन्होंने शॉर्ट पहना है। इसके अलावा भी कई फैंस ने मीनाक्षी की खूबसूरती की तारीफ की। तो वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस से उनकी फिटनेस का राज भी पूछ लिया।





Meenakshi Seshadri Enjoying On The Beach In Shorts And Pink Top At The Age Of 62 Shares A Video
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : इंस्टाग्राम-@iammeenakshiseshadri

कई यूजर्स को रास नहीं आया मीनाक्षी का लुक
हालांकि, एक ओर जहां कई यूजर्स ने शॉर्ट्स में मीनाक्षी के लुक की तारीफ की, तो वहीं कई फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक प्रशंसक ने लिखा कि आप साड़ी में ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। जबकि एक ने साफ कहा कि आप इसमें अच्छी नहीं लग रही हैं। तो वहीं एक प्रशंसक ने उन्हें अपने ओहदे को बर्बाद न करने की सलाह दी। 

आखिरी बार ‘घायल वंस अगेन’ में आई थीं नजर
मीनाक्षी शेषाद्रि अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इनमें ‘दामिनी’, ‘हीरो’, ‘शहंशाह’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘बीस साल बाद’, ‘बड़े घर की बेटी’, ‘तूफान’, ‘घायल’ और ‘घातक’ जैसी फिल्में शामिल हैं। मीनाक्षी आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो था। इसके बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, इस दौरान वो कुछ एक रियलिटी शो में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed