फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marvel Cinematic Universe became 1st film Franchise to cross 30 Billion doller at with Deadpool and Wolverine

MCU: एमसीयू ने रचा इतिहास, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'डेडपूल और वूल्वरिन' की बदौलत पार किया 3000 करोड़ डॉलर का आंकड़ा

Sun, 28 Jul 2024 02:42 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 28 Jul 2024 02:42 PM IST
सार

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने 30 बिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 15 वर्षों में एमसीयू ने 34 फिल्में रिलीज कीं और यह सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है।

विज्ञापन
Marvel Cinematic Universe became 1st film Franchise to cross 30 Billion doller at with Deadpool and Wolverine
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds

विस्तार

डिज्नी की फ्रेंचाइजी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 30 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करने वाली पहली फिल्म फ्रेंचाइजी बनकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में स्टूडियो के हॉल एच प्रेजेंटेशन के दौरान की गई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने इस मील के पत्थर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने उत्तरी अमेरिका में अपने पहले दिन 96 मिलियन डॉलर की कमाई की।

विज्ञापन

डेडपूल और वूल्वरिन ने बनाया रिकॉर्ड
शुक्रवार को रिलीज हुई 'डेडपूल और वूल्वरिन' अमेरिका में आर-रेटेड फिल्म के लिए अब तक की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग डे रही। अनुमान है कि रविवार तक फिल्म घरेलू स्तर पर 195 मिलियन से 205 मिलियन डॉलर और विश्व स्तर पर 380 मिलियन से 400 मिलियन डॉलर की कमाई कर लेगी। शॉन लेवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स ने डेडपूल और ह्यू जैकमैन ने वूल्वरिन की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी ने दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
पिछले 15 वर्षों में एमसीयू ने 34 फिल्में रिलीज की हैं, जिससे यह सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है। 2008 में 'आयरन मैन' के साथ अपनी शुरुआत के बाद से इस फ्रेंचाइजी ने लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने 2.799 बिलियन डॉलर और 2018 में आई 'इन्फिनिटी वॉर' 2.05 बिलियन डॉलर की कमाई की, जिससे वे अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गईं।

विज्ञापन

इन फिल्मों ने किया कम प्रदर्शन
यहां तक कि एमसीयू के मानकों से कम प्रदर्शन करने वाली फिल्में, जैसे कि इटरनल (402 मिलियन डॉलर), एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमानिया (476 मिलियन डॉलर) और द मार्वल्स (206 मिलियन डॉलर) की कमाई की। इन आंकड़ों के बावजूद, कथित तौर पर इन फिल्मों से डिज्नी को कोई लाभ नहीं हुआ, क्योंकि इनकी निर्माण लागत 200 मिलियन डॉलर से अधिक थी। हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस आंकड़ें अन्य स्टूडियो के मानकों के अनुसार अभी भी सफल मानी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed