मराठी बिग बॉस पांच के विजेता सूरज चव्हाण बचपन की दोस्त से कर रहे शादी, प्री-वेडिंग की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Suraj Chavan Wedding: बीते कुछ दिनों से बिग बॉस मराठी सीजन 5 के विजेता सूरज चव्हाण चर्चा में हैं। वजह है उनकी शादी, जिनकी प्री वेडिंग की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। पढ़िए पूरी खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरज चव्हाण, जो मराठी बिग बॉस 5 के विजेता हैं। आज 29 नवंबर को सूरज अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से उनकी शादी की रश्में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही प्री वेडिंग की भी कुछ फोटोज सामने आ रही हैं। चलिए जानते हैं सूरज चव्हाण की शादी के बारे में।
बचपन की दोस्त संजना से कर रहे शादी
बहुत सामान्य परिवार से आने वाले सूरज चव्हाण की किस्मत तब अचानक बदल गई, जब उन्होंने मराठी बिग बॉस सीजन 5 जीता। इसके बाद सूरज सोशल मीडिया के स्टार बन गए। सूरज आज 29 नवंबर को संजना नाम की लड़की से शादी कर रहे हैं, जिन्हें वो बचपन से जानते हैं। कहा जा रहा है कि सूरज की शादी में कई बड़ी हस्तियां मौजूद होंगी। बताया जा रहा है कि इसमें मराठी हस्तियां, राजनीतिक नेता, प्रभावशाली लोग शामिल हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कौन-कौन से कलाकार आएंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
प्री वेडिंग की तस्वीरें हो रही वायरल
शादी की रस्मों के अलावा सूरज अपनी प्री वेडिंग की तस्वीरों से भी सुर्खियों में बने हैं। इसमें उन्होंने अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए फोटोज क्लिक कराईं, जो काफी वायरल हो रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Trending Today: सलमान खान ने दी कोर्ट में सफाई, रणदीप हुड्डा ने सुनाई गुड न्यूज; पढ़ें आज की बड़ी खबरें