फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manushi Chhillar Reacts To Trolls For Kufar Music Video With Diljit Dosanjh Says IYKYK

दिलजीत के ‘कुफर’ गाने में ट्रोल होने पर मानुषी छिल्लर ने दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘मेरा नहीं तो कम से कम…’

Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
सार

Manushi Chhillar Reacts On Troll: मानुषी छिल्लर ने बड़ी ही शालीनता से ट्रोलर्स को जवाब दिया है। जानिए अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Manushi Chhillar Reacts To Trolls For Kufar Music Video With Diljit Dosanjh Says IYKYK
दिलजीत दोसांझ और मानुषी छिल्लर - फोटो : एक्स@ManushiChhillar

विस्तार

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्मों में आईं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर को अभी भी एक बड़ी हिट की तलाश है। हालांकि, हाल ही में मानुषी सिंगर दिलजीत दोसांझ की ‘औरा’ एल्बम के नए गाने ‘कुफर’ में नजर आईं। ये गाना अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार ट्रेंड में बना हुआ है और लोगों को पसंद आ रहा है। गाने के वीडियो में मानुषी दिलजीत के साथ नजर आई हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को पसंद आ रही है। हालांकि, इस बीच जब एक यूजर ने मानुषी को ट्रोल किया, तो एक्ट्रेस ने बड़ी ही शालीनता से ट्रोलर को करारा जवाब दिया। 

विज्ञापन

मानुषी ने दिया जवाब
मानुषी ने एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे ट्रोलर्स को उनका जवाब माना जा रहा है। मानुषी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरा नहीं, लेकिन क्या हम उस डांसर का सम्मान नहीं कर सकते जो बस अपना काम कर रही थी।’ जाहिर है कि मानुषीने उनके डांस के लिए उन्हें ट्रोल करने पर ट्रोलर्स को जवाब दिया है और डांसर का सम्मान करने की बात कही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आखिरी बार ‘तेहरान’ में नजर आई थीं मानुषी
वर्कफ्रंट की बात करें तो मानुषी छिल्लर ने साल 2022 में हिस्टोरिकल-ड्रामा ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ और ‘मालिक’ में नजर आई हैं। मानुषी आखिरी बार इसी साल आई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आई थीं। हालांकि, मानुषी को अभी भी एक बड़ी हिट की तलाश है।


यह खबर भी पढ़ेंः खुद को फाइनल में देख रहे थे बसीर अली, बोले- ‘मुझे किसी ने नहीं किया सपोर्ट’; शो को लेकर कही बड़ी बात

‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे दिलजीत
दिलजीत दोसांझ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपने ऑरा टूर में व्यस्त हैं। फिल्मों की बात करें तो दिलजीत अब ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed