फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee Film Bhaiyya ji new song Baagh Ka Kareja is out sung by singer Manoj Tiwari click here to watch

Manoj Bajpayee: तिवारी की दहाड़ है 'बाघ का करेजा', मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'भैया जी' का गाना हुआ रिलीज

Wed, 24 Apr 2024 07:56 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 24 Apr 2024 07:56 PM IST
सार

अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'भैया जी' रिलीज के लिए तैयार है। मनोज बाजपेयी के फैंस उनको 'भैया जी' के अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के नए गाने 'बाघ का करेजा' को रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Film Bhaiyya ji new song Baagh Ka Kareja is out sung by singer Manoj Tiwari click here to watch
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'भैया जी' रिलीज के लिए तैयार है। मनोज बाजपेयी के फैंस उनको 'भैया जी' के अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के नए गाने 'बाघ का करेजा' को रिलीज कर दिया है। इस गाने को स्टार गायक मनोज तिवारी ने बेहद जबरदस्त अंदाज में गाया है। आइए आपको बताते हैं 'भैया जी' का 'करेजा' कैसा है ---
विज्ञापन



विज्ञापन



मनोज तिवारी की है दहाड़ 'बाघ सा करेजा'
मनोज बाजपेयी हमेशा अलग किस्म की फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। वे जब भी देसी अवतार में आते हैं दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शकों के उत्साह को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने आज फिल्म के एक जबरदस्त गाने को रिलीज किया है। गाने की शुरुआत में मनोज बाजपेयी एक जीप में बैठ कर कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को सुनकर दर्शकों में जोश भर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood Stars: ये सुपरस्टार्स ले चुके हैं फिल्मों से लंबा ब्रेक, बिग बी और ऐश्वर्या की वापसी रही थी फीकी

देसी अंदाज में नजर आए मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी इस गाने में ठेठ देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के बोल को सुनकर पता चलता है कि गाने में नायक 'भैया जी' की तारीफ हो रही है। गाने को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने ठेठ देसी अंदाज में गाया भी है। उनके सुर इतने सधे हुए हैं कि कानों में एक-एक शब्द सीधे उतरते हैं। 

शोरा बनेंगी अभिनेत्री, नवाजुद्दीन ने बेटी के करियर पर की बात

इस दिन होगी रिलीज 'भैया जी'
फिल्म 'भैया जी' मनोज बाजपेयी के लिए खास फिल्म है। यह अभिनेता की 100वीं फिल्म है। इस फिल्म की कहानी बिहार के सीतामढ़ी के बैकग्राउंड में बुनी गई है।   मनोज बाजपेयी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 24 मई, 2024 को रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed