Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manjummel Boys screened in IFFI Goa 2024 at centre stage director Chidambaram opens on challenges of making

IFFI: ‘इफ्फी’ में प्रदर्शित हुई ‘मंज्जुमेल बॉयज’, निर्देशक ने गुफा को बताया फिल्म की असली नायक, जानिए कैसे?

Mon, 25 Nov 2024 06:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 25 Nov 2024 06:21 PM IST
सार

IFFI Goa 2024: मलयालम फिल्म ‘मंज्जुमेल बॉयज’ को ‘55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में दिखाया गया है। इस दौरान फिल्म के निर्देशक ने इसके निर्माण से जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
 

विज्ञापन
Manjummel Boys screened in IFFI Goa 2024 at centre stage director Chidambaram opens on challenges of making
‘इफ्फी’ में प्रदर्शित हुई ‘मंज्जुमेल बॉयज’ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

साल 2024 में मलयालम फिल्म ‘मंज्जुमेल बॉयज’ ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म की कहानी ने लोगों को खूब प्रभावित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वैश्विक स्तर पर 141 करोड़ रुपये की कमाई की और मलयालम सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की। अब इस फिल्म को ‘55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में दिखाया गया है। सोमवार को फिल्म के निर्देशक चिदंबरम ने गोवा में मीडिया से फिल्म के संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन


गुना की गुफा पर आधारित है कहानी
‘मंज्जुमेल बॉयज’ की कहानी केरल के कोच्चि के पास एक गांव मंजुम्मेल के युवाओं के एक ग्रुप की है, जिसमें कुल 11 सदस्य हैं। यह फिल्म उनके वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित है। इनके ग्रुप ने तमिलनाडु के कोडाईकनाल में स्थित गुना गुफाओं के रूप में भी जानी जाने वाली डेविल्स किचन का दौरा किया था। कमल हासन की फिल्म में गुना के फिल्मांकन के बाद गुफाओं को प्रसिद्धि मिली। अपने सफर के दौरान, ग्रुप का एक सदस्य गलती से गुफा के भीतर एक गहरे गड्ढे में गिर गया। जब स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने भी उम्मीद छोड़ दी, तो सिजू डेविड ने अपने दोस्त को बहादुरी से बचाने का बीड़ा उठाया और एक साहसिक मिशन पर निकल पड़े। दोस्ती और निस्वार्थता की शक्ति को दिखाने वाली यह घटना मंजुम्मेल के इन ग्यारह युवकों की बहादुरी का प्रमाण है। 
विज्ञापन

Film Bazaar 2024: फिल्म बाजार 2024 में दिखी सिनेमाई उत्कृष्टता और वैश्विक सहयोग, कई विजेताओं को मिले पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम से पहले भी फिल्म बनाने की हो चुकी है कोशिश
मीडिया से बातचीत में निर्देशक चिदंबरम ने बताया कि जिस घटना पर यह फिल्म आधारित है, वह व्यापक रूप से जानी जाती है। एक दशक पहले एक अलग टीम ने इस पर फिल्म बनाने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उद्योग ऐसी कहानी में निवेश करने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि, मलयालम फिल्म उद्योग तब से ज्यादा विकसित हुआ है और ओटीटी प्लेटफॉर्म के उदय ने इस तरह की कहानियों को बताने के लिए और ज्यादा अवसर दिए हैं। 

फिल्म की असली नायक गुफा
निर्माण से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए, निर्देशक ने कोच्चि के एक गोदाम में गुना गुफा को फिर से बनाने की कठिनाइयों पर प्रकाश डाला, क्योंकि वास्तविक गुफा में शूटिंग संभव नहीं थी। निर्देशक चिदंबरम ने कहा, "फिल्म का असली नायक गुफा है।" उन्होंने अंत में कहा, "मैं केवल यही चाहता था कि मैं गुफा की गंध को स्क्रीन पर व्यक्त कर पाता।"
Yuvika Chaudhary: युविका ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट, फैंस को हो सकती है चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed