फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manasi Parekh was shooting when she got the news of winning national award for best actress for Kutch Express

Manasi Parekh: मानसी पारेख शूटिंग कर रही थीं और मिल गई पुरस्कार जीतने की खबर, कामकाजी महिलाओं को दिया संदेश

Fri, 16 Aug 2024 05:18 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 05:18 PM IST
सार

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने वाली मानसी पारेख को जब इस बात का पता चला,तब वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस जीत के बाद उन्होंने कामकाजी महिलाओं को खास संदेश भी दिया।

विज्ञापन
Manasi Parekh was shooting when she got the news of winning national award for best actress for Kutch Express
मानसी पारेख - फोटो : इंस्टाग्राम @manasi_parekh

विस्तार

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हो चुका है, जिसमें साल 2022 और 2023 में आई फिल्मों को सम्मानित किया गया है। पुरस्कार पाने वाले तमाम कलाकारों की सूची में एक नाम मानसी पारेख का भी हैं, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता है। उन्हें फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में शानदार अभिनय के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।

विज्ञापन


'तारे जमीन पर' के दर्शील ने भी किया है काम
'कच्छ एक्सप्रेस' एक गुजराती फिल्म है, जो साल 2023 में आई थी। इसका निर्देशन विरल शाह ने किया है। इसमें 'तारे जमीन पर' फिल्म में काम करने वाले दर्शील सफारी के साथ-साथ रत्ना पाठक शाह ने भी काम किया है। अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के बाद मानसी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि उन्हें इस बात की खबर भी काम करते-करते हुए ही मिली।
विज्ञापन


आनंद तिवारी से पता चला कि अवॉर्ड मिला है
मानसी पारेख इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने एचटी सिटी से बातचीत करते हुए कहा कि वो शूट कर रही थी और तभी उन्हें आनंद तिवारी की ओर से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए बधाई। यह जानकर मानसी को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। मानसी का कहना हैं कि वो सबसे बढ़िया काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Shabana Azmi: ज्वाला होगा ऋचा-अली की नन्ही बच्ची का नाम? शबाना आजमी ने साझा किया जावेद अख्तर का सुझाव

कामकाजी महिलाओं को दिया संदेश
'कच्छ एक्सप्रेस' मानसी के लिए इस मायने में भी खास है कि इसका निर्माण मानसी और उनके पति ने साथ मिलकर किया है।  मानसी अवॉर्ड जीतने को कड़ी मेहनत के फल के तौर पर देखती हैं। वो एक बच्ची की मां भी हैं। ऐसे में मानसी ने कामकाजी महिलाओं को भी संदेश दिया कि वे सभी अपने सपनों को सच कर सकती हैं।



Priyanka Chopra: 'सिटाडेल 2'-'द ब्लफ' में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, हेड्स ऑफ स्टेट में होगा धांसू एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed