{"_id":"66d45744f5001348c0043dd9","slug":"malyalam-film-director-b-unnikrishnan-s-big-statement-said-casting-couch-exists-in-mollywood-industry-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Casting Couch In Mollywood: निर्देशक बी उन्नीकृष्णन का बड़ा बयान, मॉलीवुड में होता है कास्टिंग काउच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Casting Couch In Mollywood: निर्देशक बी उन्नीकृष्णन का बड़ा बयान, मॉलीवुड में होता है कास्टिंग काउच
Sun, 01 Sep 2024 05:32 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:32 PM IST
सार
फिल्म निर्देशक बी उन्नीकृष्णन ने मॉलीवुड में कास्टिंग काउच होने की बात को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां कोई पावर ग्रुप नहीं है।
विज्ञापन
बी उन्नीकृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम @unnikrishnan_b_director
विस्तार
जब से जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है, तभी से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उथल-पुथल मची हुई है। कई बड़े नामों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब फिल्म निर्देशक और फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल के निदेशक और महासचिव बी उन्नीकृष्णन ने भी मॉलीवुड को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।
विज्ञापन
कोई गुप्त लॉबी काम नहीं कर सकती
बी उन्नीकृष्णन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी को अलग-थलग करने के लिए कोई गुप्त लॉबी काम नहीं कर सकती, क्योंकि ऐसा होने से इंडस्ट्री में काम ही नहीं हो पाएगा। उन्होंने इस बात से साफ मना कर दिया कि मॉलीवुड में किसी तरह का कोई पावर ग्रुप है।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: दिग्गज सितारों की मिमिक्री से सुमेध शिंदे ने बनाई खास पहचान, इस शो ने बदल दी किस्मत
विज्ञापन
मॉलीवुड में कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए
उन्नीकृष्णन ने मातृभूमि से हुई बातचीत में पावर ग्रुप के अस्तित्व से तो इनकार कर दिया, लेकिन इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होने की बात पर हामी भर ली। उन्होंने कहा कि मॉलीवुड में कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्नीकृष्णन ने कहा कि मलयालम फिल्म उद्योग में इस बात को स्वीकार न करना वास्तविकता से इनकार करने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच हर इंडस्ट्री में होता है।
Rajkummar Rao: फैंस कर रहे 'स्त्री 2' की 'एवेंजर्स' से तुलना, जिस पर राजकुमार राव ने कह दी ये बड़ी बात
बड़ी फिल्में बनाने के इरादे से कुछ प्रोडक्शन हाउस ने गठबंधन किया है
बी उन्नीकृष्णन ने बताया कि बेशक मॉलीवुड में कुछ प्रोडक्शन हाउस के द्वारा कुछ निर्देशकों, अभिनेताओं और लेखकों के साथ गठबंधन किया गया है और ये व्यावसायिक हितों पर आधारित हैं। ये बड़ी फिल्में बनाने के इरादे से किए गए गठबंधन है, मगर अलग-अलग संगठनों की कोई गुप्त लॉबी नहीं हो सकती है।
Amrish Puri: अमरीश पुरी की याद में ‘सिंटा’ ने आयोजित किया मुफ्त चेकअप कैंप, पोते समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत