{"_id":"6704c39d5bbf934deb0702c1","slug":"mallika-sherawat-got-irritated-after-paparazzi-calls-her-malaika-arora-says-iske-kaan-kheecho-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mallika Sherawat: मलाइका कहने पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, पैपराजी के खींचे कान, बोलीं- अरे इसके...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mallika Sherawat: मलाइका कहने पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, पैपराजी के खींचे कान, बोलीं- अरे इसके...
Tue, 08 Oct 2024 11:05 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:05 AM IST
सार
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभेनेत्री मल्लिका शेरावत विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी से कुछ ज्यादा ही नाराज दिखीं। दरअसल, पैपराजी ने उनके नाम की जगह मलाइका कहा, जिसके बाद मल्लिका को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बिना किसी देरी के पैपराजी के कान खींचे।
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत
- फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
विस्तार
अपनी बोल्ड और बिंदास इमेज से सभी के दिलों की मलिका बन चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अपनी कमबैक फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद मल्लिका के प्रशंसक उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मल्लिका मुंबई वापस आ गई हैं। जब वह सोमवार को मुंबई में दिखीं तो उन्होंने पैपराजी से जमकर बातचीत की। लेकिन अफसोस की बात पैपराजी ने उन्हें उनके नाम की जगह मलाइका मैम कहकर संबोधित किया तो मल्लिका भड़क गईं और उन्होंने तुरंत ही पैपराजी के कान खींचे। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मल्लिका का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में आप मल्लिका शेरावत को मुंबई की सड़कों पर पैपराजी से बातचीत करते हुए देख सकते हैं। पहले तो मल्लिका बेहद खुश नजर आ रही हैं और सभी को अपनी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को देखने की गुजारिश करती हैं। लेकिन अचानक ही एक मीडियाकर्मी उन्हें मल्लिका की जगह मलाइका मैम कह देता है, जिसपर मल्लिका बेहद नाराज हो जाती हैं और तुरंत ही वह पैपराजी के कान सभी के सामने खींचने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाती हैं।
विज्ञापन
मल्लिका को आया गुस्सा
ऑनलाइन वायरल हुए इस वीडियो में, एक कैमरामैन चाहता था कि मल्लिका उनके लिए पोज दें। जैसे ही वह मल्लिका को 'मलाइका मैम...' कहता है तभी मल्लिका तुरंत कहती हुईं नजर आईं। मल्लिका ने कहा, "अरे, मल्लिका... इसके कान खींचो।" मल्लिका ने अपना गुस्सा शांत किया और पैपराजी से परिवार के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो देखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "यह एक पारिवारिक फिल्म है, इसे अपने परिवार और बच्चों के साथ देखें। अगर आपके बच्चे नहीं भी हैं, तो भी बच्चे पैदा करें और फिर देखें।''
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह राज शांडिल्य द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है और टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में राजकुमार और तृप्ति के अलावा मल्लिका शेरावत का भी अहम किरदार है, जिसे लेकर उनके प्रशंसके बेहद उत्साहित हैं।
Govinda: राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने गोविंदा से उनके आवास पर की मुलाकात, स्वस्थ होने की कामना

View this post on Instagram