फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malayalam Actress Minu Muneer Arrested In Balachandra Menon Defamation Case

Minu Muneer: मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर गिरफ्तार, फिर बेल पर रिहा; बालचंद्र मेनन ने लगाया बदनाम करने का आरोप

Wed, 02 Jul 2025 01:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 02 Jul 2025 01:17 PM IST
सार

कोच्चि साइबर पुलिस ने मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर को गिरफ्तार किया है। निर्देशक-अभिनेता बालचंद्र मेनन ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा था कि मीनू उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रही हैं। 

विज्ञापन
Malayalam Actress Minu Muneer Arrested In Balachandra Menon Defamation Case
मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

एएनआई के अनुसार मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर को पहले तो कोच्चि साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है। एक्ट्रेस की यह गिरफ्तारी बालचंद्र मेनन के दर्ज कराए गए केस के बाद हुई। डायरेक्टर ने आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर उनका नाम खराब कर रही है, उन्हें बदनाम कर रही है।

विज्ञापन


मीनू की पोस्ट से डायरेक्टर की छवि हुई खराब 
एक्ट्रेस मीनू मुनीर को 1 जुलाई बेल दी गई है। उन केस साल 2024 में दर्ज कराया गया था। दरअसल, मीनू मुनीर ने लगातार कुछ सोशल मीडिया पोस्ट डायरेक्टर बालचंद्र मेनन के खिलाफ किए थे। इन सभी पोस्ट में ऐसी बातें डायरेक्टर के बारे में कही गईं, जिससे उनको व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा है। बालचंद्र ने यह भी आराेप लगाया कि मीनू उन्हें सोशल मीडिया सिर्फ बदनाम कर रही हैं।
विज्ञापन


मीनू मुनीर ने साधी चुप्पी 
मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर को कोच्चि साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया, उनसे बालचंद्र मेनन वाले केस में पूछताछ की है। गिरफ्तारी के बाद से ही मीनू मुनीर ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध ली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मीनू मुनीर के डिजिटल फुटप्रिंट की बारीकी से जांच कर रही है। यह चीजें इस केस में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed