फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malayalam actress archana kavi geeting marry with rick varghese know the details

मलयालम अभिनेत्री अर्चना कवि ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई सामने; जानें कौन हैं उनका पति

Thu, 16 Oct 2025 03:00 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 16 Oct 2025 03:00 PM IST
सार

Archana Kavi Wedding: मलायलम अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना कवि ने शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Malayalam actress archana kavi geeting marry with rick varghese know the details
अर्चना कवि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेत्री अर्चना कवि ने शादी कर ली है। उन्होंने रिक वर्गीस के साथ सात जन्मों के साथ की कशमें खाई हैं। इसकी जानकारी एंकर धन्या वर्मा ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर दी। 
विज्ञापन


अभिनेत्री अर्चना कवि ने की शादी
मलयालम एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना कवि ने रिक वर्गीस नाम के शख्स से शादी कर ली है। इस खबर की पुष्टि एंकर धन्या वर्मा ने इंस्टाग्राम पर अर्चना की शादी की तस्वीरों के साथ शेयर की। उन्होंने अर्चना और रिक की शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "मेरे प्यारे की शादी हो गई।" धन्या ने इंस्टाग्राम पर रिक और अर्चना की शादी का एक वीडियो भी शेयर किया।
विज्ञापन






अर्चना की ये दूसरी शादी है। 
इस खबर के आते ही अभिनेत्री को शुभकामनाएं मिल रही हैं। आपको बताते चलें कि अर्चना कवि की यह दूसरी शादी है। इससे पहले एक्ट्रेस ने कॉमेडियन अबीश मैथ्यू से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था और आधिकारिक रूप से अलग हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इस हीरो का नाम, 1 करोड़ रुपये फीस लेने वाला भारत का पहला एक्टर, जानिए कौन?

एक नजर अर्चना कवि के करियर पर
अर्चना कवि ने मलयालम फिल्मों में फिल्म 'नीलाथमारा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके किरदार कुंजिमालु को दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिली थी। इसके बाद अभिनेत्री ने 'मी एंड मी', 'सॉल्ट एंड पेपर' और 'हनी बी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन समय-समय पर उन्होंने फिल्मों से ब्रेक भी लिया। इसी साल, अर्चना कवि ने टोविनो थॉमस अभिनीत फिल्म 'आइडेंटिटी' में एक बेहतरीन किरदार निभाया। साथ ही आपको बता दें कि एक्ट्रेस व्लॉग्स के जरिए अपने प्रशंसकों से रूबरू होती रहती हैं और वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर भी प्रसिद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed