फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora Spotted with Son Arhaan Khan and her rumoured partner Harsh Mehta video Viral

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ संडे आउटिंग पर निकलीं मलाइका अरोड़ा? बेटे अरहान खान भी आए नजर; वीडियो वायरल

Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
सार

Malaika Arora Video: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। अभिनेत्री को आज रविवार को उनके साथ स्पॉट किया गया।

विज्ञापन
Malaika Arora Spotted with Son Arhaan Khan and her rumoured partner Harsh Mehta video Viral
अरहान खान-हर्ष मेहता-मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मॉडल-डांसर-एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खूब सुर्खियों में रहती हैं। वे अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 52 की उम्र में भी मलाइका अपनी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन से नई एक्ट्रेस को मात देती हैं। मलाइका इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हर्ष मेहता के साथ उनके लिंकअप की खबरें हैं। हाल ही में उन्हें साथ देखा गया।

विज्ञापन

क्या संडे आउटिंग पर निकले मलाइका और हर्ष?
मलाइका अरोड़ा को रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ कई बार स्पॉट किया गया है। आज रविवार को एक बार फिर मलाइका और हर्ष साथ में नजर आए। एक ही कार में उन्हें देखा गया। साथ में मलाइका और अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी नजर आए। हालांकि, मलाइका, बेटे अरहान और रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष के साथ संडे आउटिंग पर निकलीं या तीनों कहीं जा रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं है।

Drishyam 3 VS Karuppu: वीकएंड पर 'करुप्पु' की चांदी; 'दृश्यम 3' ने भी दिखाया दम; जानिए कितना हुआ कलेक्शन?

विज्ञापन
विज्ञापन

Malaika Arora Spotted with Son Arhaan Khan and her rumoured partner Harsh Mehta video Viral
मलाइका अरोड़ा-हर्ष मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

पैपराजी के कैमरों से बचते दिखे हर्ष
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्ष कार की आगे की सीट पर बैठे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ बैक सीट पर बैठी हैं। कार के गुजरते वक्त पैपराजी तीनों को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हर्ष मेहता कैमरा से बचने के लिए अपना चेहरा छिपाते दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन

डेटिंग की रूमर्स पर नहीं दिया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में अरबाज खान से हुई थी। हालांकि, साल 2017 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद लंबे वक्त तक मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट किया। अब इन दोनों की राहें भी जुटा हो गई हैं। कथित तौर पर मलाइका की लाइफ में हर्ष मेहता की एंट्री हुई है। हालांकि, डेटिंग की रूमर्स पर अब तक मलाइका और हर्ष की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed