Mahavatar Narsimha: ‘महावतार नरसिम्हा' ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ती फिल्म
दस दिन पहले सिनेमाघरों में माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा' रिलीज हुई। एनिमेटेड फिल्म होने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है। साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह या नरसिंह की कहानी को फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ में दिखाया गया है। अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु अवतार लेते हैं, इसी लीला को फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का कलेक्शन अब तक कर लिया है। साथ ही दो दिन में अपना बजट यह वसूल कर चुकी थी। इसके अलावा एक खास लिस्ट में इस फिल्म का नाम शामिल हुआ है।
टाॅप रेंटिंग वाली फिल्म बनीं ‘महावतार नरसिम्हा’
25 जुलाई को रिलीज हुई ‘महावतार नरसिम्हा’ आईएमडीबी (IMDb) पर भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है। इसे 9.6 की रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' को 8.7, 'गोलमाल' को 8.5, 'नायकन' को 8.6, 'अनबे शिवम' को 8.6, '3 इडियट्स' को 8.4 और 'अपुर संसार' को 8.4 रेटिंग मिली थी।
100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार फिल्म
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का कुल बजट 4 करोड़ रुपये ही बताया जा रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन 4.6 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ऐसे में दूसरे दिन ही इस फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया था। आज 10वें दिन इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन भी फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को 87.93 करोड़ रुपये हो चुका है।