{"_id":"6a2e5e7021b87f1c6108b21c","slug":"maharashtra-govt-orders-probe-into-all-videos-of-stand-up-comedian-pranit-more-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रणित मोरे विवाद पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, मामले से जुड़े सभी लोगों को लेकर दिए ये आदेश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
प्रणित मोरे विवाद पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, मामले से जुड़े सभी लोगों को लेकर दिए ये आदेश
Sun, 14 Jun 2026 01:25 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:25 PM IST
सार
370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे से जुड़ा विवाद अब बढ़ता जा रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विवाद से जुड़े सभी लोगों के ऑनलाइन मौजूद वीडियो कंटेंट की जांच होगी।
विज्ञापन
प्रणित मोरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'370 की बिरयानी' वाले मामले में प्रणित मोरे के साथ कई और लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद वीडियो कंटेंट की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
महाराष्ट्र साइबर पुलिस करेगी जांच
महाराष्ट्र गृह विभाग ने इस जांच की जिम्मेदारी महाराष्ट्र साइबर पुलिस को सौंपी है। साइबर पुलिस अब प्रणित मोरे के सोशल मीडिया अकाउंट्स, ऑनलाइन वीडियो, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शोज की रिकॉर्डिंग और वायरल क्लिप्स की जांच करेगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि क्या किसी वीडियो में ऐसी बातें कही गई हैं जो कानून का उल्लंघन करती हैं या किसी वर्ग, व्यक्ति अथवा महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।

- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था मामला?
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे अपने शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच के दायरे में आ गए। क्लिप में, हिमांशु जांगड़ा नाम के एक व्यक्ति ने मजाक में कहा कि वह यौन संबंध बनाने का हकदार महसूस करता है क्योंकि उसने एक डेट के दौरान बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे।
इस बीच, एक और क्लिप में एमबीबीएस स्टूडेंट सेजल पवार को दिखाया गया, जिसने लाशों के बारे में बात की। उन्होंने दावा किया कि स्टूडेंट कभी-कभी नर लाशों के प्राइवेट पार्ट्स पर चर्चा करते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं। प्रणित मोरे इस बात पर हंसते हुई नजर आए, जिससे उनकी ऑनलाइन काफी आलोचना हुई।

हिमांशु जांगड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
तीनों ने मांगी माफी
इस मामले पर प्रणित मोरे ने अपनी गलती मानी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से माफी भी मांगी है और लोगों से एक मौका और देने की गुजारिश की है।
वहीं इस मामले में हिमांशु जांगड़ा ने इस बात पर अफसोस जताया है कि वह इस शो में क्यों गए थे। उन्होंने बताया है कि इस मामले के बाद उनकी हालत बहुत खराब है और उनके घर वालों ने उन्हें डांटा है।
सेजल पवार ने भी इस मामले में माफी मांगी है। उनका कहना है उन्होंने काफी गलत बात बोली है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह बोलेंगी।

प्रणीत मोरे और सेजल पवार
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जांगड़ा को उस कंपनी से निकाल दिया गया जहां वह काम करते थे।
मुंबई के सेठ जी.एस. मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल से जुड़ी सेजल पवार को 15 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया गया है।